डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Weekly Horoscope in Hindi 11 July To 17 July 2021: Saptahik Rashifal 2021: मेष (Aries): इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जातक को अपने कार्यों को पटरी पर लाने के लिए अधिक संघर्ष एवं परिश्रम करना पड़ेगा। विरोधी भी सक्रिय रहेगें इसलिए कार्यों को सावधानी से नई दिशा देनी पड़ सकती है। निरन्तर सही दिशा में कार्य करने का प्रयास करें यदि किसी कार्य में थोड़ी सी शंका हो तो उस कार्य को करने से बचें जबतक कार्यों की पूरी जानकारी न हो जाये तबतक उसमें हाथ न लगायें। इस सप्ताह अधिक परिश्रम के बाद ही कार्य पटरी पर आयेगें। कार्य व्यापार की दृष्टि से सप्ताह बहुत उत्तम नहीं है। सावधानी से कार्य करें और निरन्तर क्रियाशील बने रहें। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

वृष (Taurus): इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय रहेगें। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। लेकिन सावधानी भी बनायें रखें। किसी प्रकार के जोखिम से बचें नहीं तो बड़ी परेशानी का भी योग है। कार्यों को परख कर ही आगे बढ़े। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है। थोड़ी सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। सावधानी बनायें रखें और सोच-समझकर ही आगे बढ़े। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट एवं बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। यदि दबाव अधिक बने तो अपाहिजों को दान करने से राहत मिलेगी।

मिथुन (Gemini): इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय रहेगें। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। शासन प्रशासन या नौकरी करने वालों के लिए भी सप्ताह बहुत अनुकूल है निरन्तर क्रियाशील बने रहें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगेगा। कोई बड़ा कार्य करने में जातक सफल हो सकता है।

कर्क (Cancer): इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेगें। यद्यपि मन चंचल रहेगा। प्रेम-संबंधों में अधिक न उलझें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहे। व्यापार आदि में भी किसी प्रकार के जोखिम से बचें। मन चंचल हो सकता है। किसी से अनावश्यक प्रेम प्रदर्शन न करें नहीं तो आने वाले समय में बड़ी परेशानी का योग बन सकता है स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें।

सिंह (Leo): इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय रहेगें भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रमोशन या बड़े पद पर पहुँचने का प्रबल योग है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। जातक की ख्याति बढ़ेगी। कोई बड़ा पद मिलने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल है। बाजार में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों के प्रति सक्रिय बने रहें। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। कोई बड़ी वस्तु क्रय करने का योग बन सकता है। सक्रिय बने रहें और अपने कार्यों को सही दिशा देने का निरन्तर प्रयास करते रहें। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

कन्या (Virgo): इस सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए समय हर दृष्टि से बहुत अनुकूल है। कार्य व्यापार में बड़े लाभ का योग बन सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल है। कोई बड़ी वस्तु क्रय करने का योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। सक्रिय बने रहें और अपने कार्यों को सही दिशा देने का प्रयास करें। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

तुला (Libra): इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेगें। घर परिवार को लेकर एक तनावपूर्ण स्थितियाँ रहेगीं। खर्च की अधिकता रहेगी। उसके अपेक्षा आय के साधन कम होगें। जिससे जातक मानसिक तनाव से गुजर सकता है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ने का भी योग है लेकिन सावधानी बनायें रखें। नहीं तो बड़े खर्च के कारण जातक दबाव में आ सकता है। क्रियाशील बने रहें। व्यापार में अधिक पैसा लगाने से बचे नहीं तो मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी देवी की पूजा करने से मन शांत होता है।

वृश्चिक (Scorpio): इस सप्ताह इस राशि के जातकों का मन उत्साहित रहेगा। जातक अपने कार्यों को सही दिशा देने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेगा। क्रियाशील बने रहें नहीं तो दबाव का सामना करना पड़ सकता है। बिना सोच-समझे अतिउत्साह से बचें। अतिउत्साह के कारण बड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। कार्यों की समीक्षा करें तभी उसमें हाथ बटायें । इस सप्ताह वाहन बड़ी सावधानी से चलायें नहीं तो चोट-चपेट की स्थिति बन सकती है। सावधानी से कार्य करें और निरन्तर क्रियाशील बने रहें। किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें।

धनु (Sagittarius): इस सप्ताह इस राशि के जातकों को खूब परिश्रम करना पड़ेगा। तभी कार्य पटरी पर आयेगें। आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर ही खर्च करें और कार्यों को नई दिशा देने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहें। यद्यपि एकाध महत्वपूर्ण एवं बड़े कार्य होने का योग है। अपनी सक्रियता बनायें रखें। कार्य व्यापार की दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सावधानी से बाजार में पैसा लगायें। इस सप्ताह लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। कार्य व्यापार को यदि जातक सोच-समझकर दिशा देगा तो बड़े लाभ की स्थितियाँ भी बन सकती है। सक्रियता बनाये रखें। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn): इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेगें। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से सप्ताह उत्तम है सक्रियता बनाये रखें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विरोधी या प्रतिस्पर्धी बीच-बीच में तनाव दे सकते है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो स्थितियाँ निरन्तर पटरी पर बनी रहेगीं। किसी भी प्रकार के जोखिम से बचने पर बड़े कार्य का योग बन सकता है। निरन्तर सक्रियता बनायें रखें। और सही दिशा में कार्य करें। इससे जातक उन्नति करने में जातक सफल हो सकता है। ठेकेदारी या निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

कुंभ (Aquarius): इस सप्ताह इस राशि के जातक अपने कार्यों को बहुत सूझबूझ से आगे बढ़ाने का प्रयास करेगें। यही रणनीति जातक के लिए बड़े द्वार खोल सकती है। या बड़े लाभ की स्थितियाँ बना सकती है। जल्दबाजी एवं किसी कार्य के न करने से जातक पर दबाव बन सकता है। इसलिए सावधानी बनाये रखें और कार्यों को सही दिशा देने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इसलिए निरन्तर क्रियाशील बने रहें और सोच-समझकर आगे बढ़े। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

मीन (Pisces): इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेगें। यद्यपि अधिक संघर्ष के बाद ही कार्य पटरी पर आयेगें। निरन्तर क्रियाशील बने रहे और कार्यों को नई दिशा देने का निरन्तर प्रयास करें। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है लेकिन खर्च की अधिकता से बचें। नहीं तो मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन उचाट होगा। निरन्तर सक्रियता बनायें रहें। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आंशिक सफलता से जातक थोड़ा उत्साहित हो सकता है। विष्णु जी की पूजा करें। इससे स्थितियाँ निरन्तर पटरी पर बनी रहेगीं। और दबाव में कमी आयेगीं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk