डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 12 May to 18 May 2024: मेष (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सूर्य के कारण जातक का कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा लेकिन विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों के सक्रिय होने के कारण चुनौतियाँ भी बनी रह सकती है। व्यवसाय आदि में थोड़ी सावधानी बनाये रखे। किसी के कहने में न आये नही तो बड़ी परेशानियाँ जातक को तनाव दे सकती है। बाजार या अन्य किसी व्यवसाय में पूंजी निवेश करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर ले, नहीं तो हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। अधिक खर्च के कारण जातक का समय और पैसा दोनों के व्यय होने का प्रबल योग बन सकता है। छोटी-छोटी बातों के लेकर लड़ाई-झगडे जैसी स्थितियाँ भी बन सकती है इसलिए सावधानी बनाये रखे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो रविवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मन अशांत हो सकता है। पूरानी बातों के लेकर जातक कभी-कभी तनाव महसूस कर सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी किसी न किसी बिन्दु पर जातक को चुनौती दे सकते है। जिससे जातक तनाव में आ सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचे नही तो चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में भी स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण बनेंगी इसलिए सावधानी से कम ले। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल नही है। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लग सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नही है। सोच-समझ कर ही बाजार एवं शेयर मार्कट में पूंजी निवेश करें यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो विष्णु जी की पूजा या पीली वस्तुओं का दान करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मन चिंताग्रस्त रह सकता है। अनावश्यक तनाव के कारण जातक परेशान हो सकता है। सप्ताह के प्रांरभ में मन की चंचलता के कारण अनावश्यक भटकने के कारण जातक तनाव में आ सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय रहेंगे जिसके कारण जातक को तनाव मिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में कम लग सकता है। व्यापार आदि की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नहीं है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचें यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो सफेद वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। सप्ताह का प्रांरभ बहुत अनुकूल रहेगा। इस बीच जातक को बड़ा लाभ मिल सकता है। जातक की कई कार्य-योजनाओं का विस्तार हो सकता है। प्रेम-संबंधों में भी प्रगाढता आ सकती है। साहित्य,कला एवं संगीत से जुड़े जातको का भी समय अनुकूल है। जातक अपनी कला का उचित समय में प्रदर्शन करके अधिक लोक-प्रिय हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। चन्द्रमा का मंत्र एवं शिव जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक मजबूत हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। थोड़ी बहुत चुनौतियाँ रहेंगी लेकिन जातक उन चुनौतियों को सूझ-बूझ से पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। अपने परिश्रम से जातक कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकती है। सप्ताह के अंत में खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। जिससे जातक को राहत मिल सकती है। निरंतर क्रियाशील बने रहने के कारण जातक अपनी स्थिति को धीरे-धीरे अनुकूल बनाने या पटरी पर लाने में भी सफल हो सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए थोड़ी चुनौतियों के साथ बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थितयाँ बन सकती है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिला-जुला रहेंगा। एक तरफ जहाँ मन कार्यों के प्रति उत्साहित बना रहेगा वहीं दुसरी तरफ विरोघी एवं प्रतिस्पर्धियों के सक्रिय रहने के कारण जातक को चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह थोड़ा स्वासथ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। अधिक उम्र वाले जातक विशेष ध्यान बनाये रखे। वाहन आदि सावधानी से चलाये। किसी भी जोखिम से बचे। सोच-समझ कर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घरेलू कार्य-योजनाओं में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से चुनौतियाँ कम हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिला-जूला रहेगा। घूमने-फरने का भी योग बन सकता है। खर्च की अधिकता हो सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। बड़े अधिकारियों से ताल-मेल न मिलने के कारण जातक के सामने थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती है इस बीच सावधानी बनाये रखे। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। घर-परिवार एवं घरेलू कार्य-योजनाओं का विस्तार हो सकता है। घरेलू सुख- सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है। व्यवासयिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। इस बीच अनावश्यक खर्च से बचे। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपने परिश्रम एवं सूझ-बूझ से स्थितियों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह जातक कोई कार्य-योजना बनाने में सफल हो सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है। कोई बड़ी विजय जातक को मिल सकती है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। सेना,पुलिस एवं सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। जातक को प्रमोशन या अच्छे पद कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जमीन-जायदाद खरीदने का भी योग बन सकता है। व्यवासयिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। सप्ताह के प्रांरभ में स्थितियाँ अनुकूल होने लंगेगी। घर-परिवार एवं सुख-सुविधाओं पर जातक को अधिक खर्च करना पड़ सकती है। जातक अपनी क्रियाशीलता से हर चुनौतियों को पटरी पर लाने का प्रयास कर सकता है जिसमें जातक को सफलता भी मिल सकती है। छात्रों के लिए समय मिला-जूला रहेगा। कभी-कभी पढाई-लिखाई में मन लग सकता है और कभी पढ़ाई में मन नही भी लग सकता है। धर्म-कर्म एवं पूजा पाठ में जातक का मन लग सकता है। व्यवासयिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : यह राशि अभी निरंतर मिली-जूली रहेगी। गुरू की नीच दृष्टि के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जातक के कार्यों में रूकावट या व्यवधान की स्थिति आ सकती है। जातक अपनी सक्रियता एवं परिश्रम से हर स्थितियों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है यद्यपि विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रियता बनाये रखेंगे लेकिन जातक अपनी दूर दृष्टि से स्थितियों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। व्यवासयिक दृष्टि से भी सप्ताह मिला-जूला रहेगा। सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजा निवेश करे। किसी भी तरह के जोखिम से बचे। घर –परिवार में सामंजस्य बना कर चले। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा यद्यपि शनि की साढ़े-साती का असर इस राशि पर बना हुआ है इसलिए जातक के सामने चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन उन चुनौतियों को अवसर में बदलने में जातक सफल हो सकता है। जातक मोटर-गाड़ियों का व्यवसाय या मशिनरी सामनों का व्यवसाय करेगा तो उत्तम लाभ पाने में सफल हो सकता है। छात्रो के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में जातक को बड़ी सफलता मिलने का योग बन सकता है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन जातक अपनी सक्रियता से उन चुनौतियों को कम कर सकता है यद्यपि मंगल जातक के कार्य-योजनाओं का विस्तार कर रहा है लेकिन राहु कोई न कोई व्यवधान खड़ा कर के जातक के कार्य-व्यापार को उलझा सकता है। जिसके कारण जातक को तनाव से गुजरना पड़ सकता है। बड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए जातक अपनी सक्रियता निरंतर बनायें रखे तभी स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। छात्रों के लिए भी समय थोडा चुनौतीपूर्ण रहेगा। थोड़ी सी लापवाही बड़ा लाभ पाने से जातक को वंचित कर सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला है इसलिए सोच-समझ कर ही पूंजी निवेश करे। हनुमान चालीसा का पाठ एवं मंगल का मंत्र करने से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk