डाॅ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। यहां दिया गया राशिफल सूर्यगणना पर आधारित है, इसलिए कृपया अपनी जन्मतिथि के अनुसार ही राशिफल देखें।

मेष (Aries) : इस सप्ताह इस राशि के जातक खूब संघर्ष करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी स्थितियां पटरी पर न आने के कारण जातक दबाव महसूस कर सकता है और कामों में अनेक तरह की परेशानी एवं उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है। विरोधी भी दबाव बनाने का प्रयास कर सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। व्यापार आदि की दृष्टि से यह समय बहुत अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगाएं, नहीं तो दबाव का सामना करना पड़ सकता है। हनुमानजी की पूजा से स्थितियां पटरी पर आएंगी।

वृष (Taurus) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय भी तनावपूर्ण रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव या क्रोध के कारण दबाव वाली स्थितियां बन सकती हैं। वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलाएं किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। जातक यदि सूझ-बूझ से काम करेगा तो व्यापारिक दृष्टि से समय थोड़ा अनुकूल है लेकिन निरन्तर सक्रियता बनाए रखें। सावधानी से आगे बढ़ें। थोड़ी सी असावधानी बड़ी हानि की स्थिति बना सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष सावधानी बनाए रखें। विपरीत परिस्थितियां बीच-बीच में तनाव दे सकती हैं। कुछ परेशानियों को भगवान पर छोड़ दें। आने वाले समय में स्थितियां स्वतः अनुकूल हो सकती हैं। गणेश जी की पूजा से बाधाओं में कमी आएगी।

मिथुन (Gemini) : इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय रहेंगे। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। प्रेम-संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आएंगे। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है। सोच-समझकर कार्य करें। कोई बड़ा कार्य भविष्य में बनने का आधार तैयार हो सकता है। सक्रियता बनाए रखें। अच्छे वाहन वस्त्र आभूषण के क्रय करने की स्थिति बन सकती है। किसी देवी की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल होंगी।

कर्क (Cancer) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अधिक चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन प्रारम्भ के एक दो दिनों में स्थितियां कुछ पटरी पर आ सकती हैं। लेकिन फिर परेशानियां जस के तस बनी रह सकती हैं। जातक थोड़ी शिथिलता एवं आलस्य के कारण तनाव महसूस कर सकता है। सक्रियता बनाए रखें। विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करें। आज की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां भविष्य के उन्नति की आधारशिला बना सकती है। परेशानियों से घबराए मत सक्रियता बनाए रखें। व्यापार आदि की दृष्टि से भी सप्ताह चुनौतीपूर्ण है। सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगाएं। थोड़ी सी असावधानी बड़े हानि की स्थिति बना सकती है। साहस से काम लें हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे परेशानियों में कमी आएगी और बाधाएं भी कम आएंगी।

सिंह (Leo) : इस सप्ताह इस राशि के जातक सप्ताह के प्रारम्भ में सप्ताह के प्रारम्भ के दो दिनों तक कार्यों में जटिलता बनी रह सकती है। चाहकर भी कई कार्य रुके रह सकते हैं। लेकिन सप्ताह के मध्य से स्थितियां धीर-धीरे पटरी पर आने लगेंगी। कई कार्य योजनाओं को सही दिशा देने के लिए जातक प्रयास करने में सफल हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगेगा। जातक की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थितियां भी पटरी पर आएंगी। आय के साधन भी बढ़ेंगे। इससे परिस्थितियां नियन्त्रण में आ सकती है। सूर्य का मंत्र करें और जल दें इससे व्यवसाय में कोई बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कन्या (Virgo) : इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय रहेंगे। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा लेकिन अभी बुध वक्री चल रहा है। इसलिए व्यवसाय आदि में धीमी गति से ही आगे बढ़ने का योग है। सक्रिय बने रहें और निरन्तर अपनी क्रियाशीलता और सूझ-बूझ से कार्यों को निरन्तर नई दिशा देने का प्रयास करें। सक्रियता बनाये रखें। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय लगभग अनुकूल है। बाजार में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है। विद्यार्थियों का भी मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। संकल्प शक्ति जागृत होगी। जातक किसी बड़े लाभ के निकट पहुंच सकता है या प्राप्त कर सकता है।

तुला (Libra) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी नई कार्ययोजना को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। किसी चिरपरिचित व्यक्ति का सानिध्य या सहयोग मिल सकता है जिससे जातक अपनी सक्रियता को और आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। क्रियाशील बने रहें और अपनी गतिशीलता को आगे बढ़ाते रहें। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि का योग है। कोई महत्वपूर्ण घरेलू वस्त्र खरीदने का योग बन सकता है। घूमने-फिरने की भी थोड़ी स्थितियां रहेगीं। जातक कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। जातक भविष्य की रणनीति बनाने में सफल हो सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। शुक्र का मंत्र करने से स्थितियां अधिक अनुकुल रहेंगी।

वृश्चिक (Scorpio) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का मन उत्साहित रहेगा। बड़ी-बड़ी योजना बनाने में जातक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है लेकिन परिस्थितियां कुछ चुनौतीपूर्ण होने के कारण कार्यों को पटरी पर लाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। निरन्तर सक्रियता बनाए रखें। यद्यपि समय अभी साथ नहीं दे रहा है लेकिन जातक की स्थितियां पटरी पर आएंगी और जातक आगे बढ़ने में सफल हो पाएगा। बाधाओं एवं परेशानियों को कम करने के लिए राहु व केतु का दान अपाहिजों को करने से राहत मिलेगी।

धनु (Sagittarius) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थितियां उतार-चढ़ाव वाली रहेंगी। बहुत सूझबूझ के बाद ही आर्थिक स्थितियां पटरी पर आएंगी। कार्य की अधिकता बनी रहेगी जिसके कारण परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। सावधानी बनाए रखें और निरन्तर क्रियाशीलता के कारण कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। व्यापार आदि की दृष्टि समय मिलाजुला रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रभु की आराधना करें जिससे आपकी साख में वृद्धि होगी और कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय चुनौतीपूर्ण है लेकिन पढ़ाई-लिखाई के प्रति सक्रियता बनी रहेगी जिससे जातक निरन्तर क्रियाशील बना रहेगा। विष्णु जी की पूजा करें।

मकर (Capricorn) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। शनि की कृपा बनी रहेगी जिसके कारण कार्य पटरी पर आएंगे और कार्यों को नई दिशा देने में जातक सफल होंगे। बड़े प्रोजेक्ट या कोई बड़ा ठेका पाने में जातक सफल हो सकता है। जातक यदि नौकरी में होगा तो प्रमोशन या अच्छे स्थान पर पहुंचने का योग बन सकता है। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए भी समय लगभग अनुकूल है। बाजार में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है। शनि का दर्शन करें जिससे शनि देव की कृपा जातक पर बनी रहेगी।

कुंभ (Aquarius) : इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय रहेगें। सूझ-बूझ से कार्य लें। अत्यधिक तार्किक एवं ज्ञानवर्धन या कुटिलनीति चलाने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें नहीं तो वे जातक को बड़ी परेशानी में उलझा सकते है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। ज्ञान एवं क्रियाशीलता की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है निरन्तर क्रियाशील बने रहें। सोच-समझकर कार्य करें तभी कार्य पटरी पर आएंगे। व्यापार आदि में भी संतोषजनक लाभ की स्थितियां बनेंगी। विष्णु जी की पूजा से स्थितियां पटरी पर आएंगी।

मीन (Pisces) : इस सप्ताह इस राशि के जातक सक्रिय रहेंगे। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा लेकिन अत्यधिक परिश्रम एवं परेशानियां बनी रह सकती हैं। सोच-समझकर कार्य करें। क्रियाशील बने रहें। विद्यार्थियों के लिए भी समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। पढ़ाई-लिखाई में जातक का मन कम लगेगा। इसलिए सक्रियता बनाए रखें। निरन्तर कार्यशीलता एवं सूझबूझ से आगे बढ़ें। व्यापार आदि में सोच-समझकर ही पैसा लगाएं नहीं तो दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि वाले भविष्य की स्थितियों को देखकर ही कोई योजना बनायएं क्योंकि अभी समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सोच-समझकर कार्य करें तभी कार्य आगे बढ़ सकता है। विष्णु जी की पूजा करने से स्थितियां पटरी पर आएंगी।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk