डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 15 October to 21 October 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। धीरे-धीरे राहु के कमजोर होने से चुनौतियाँ थोड़ी कम होने लगेगी। जातक की कार्ययोजनायें भी आगे बढ़ने लगेगी। यद्यपि अभी राहु का प्रभाव इस राशि पर बना हुआ है इसलिए चुनौतियाँ अभी बनी रह सकती है लेकिन विषम परिस्थितियाँ धीरे-धीरे कम होने लगेगी। विद्यार्थियों का मन अब तक जो भी निराशा में डूबा हुआ था उसमें भी थोड़ी थोड़ी आशा जगने लगेगी और जातक अपने कार्य-योजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। घर परिवार की जिम्मेदारियों को पटरी पर लाने एवं उसे अनुकूल बनाने में भी जातक को सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर पूँजी निवेश करने पर पड़े लाभ की स्थिति बन सकती है यदि बीच-बीच में चुनौतियाँ दबाव बनाये तो बुधवार को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ जातक सूझ-बूझ से कार्य करेगा। प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में भी जातक प्रयासरत हो सकता है। कई तरह की कार्ययोजनों को पटरी पर लाने में भी जातक को सफलता मिल सकती है। उत्तम रहन-सहन वाहन मकान आदि के कारण जातक का खर्च बहुत अधिक बढ़ सकता है। सावधानी बनायें रखें। नहीं तो कर्ज का भार भी बढ़ सकता है। परिवार में भी आपसी सहयोग मिलेगा लेकिन चुनौतियाँ भी बनी रह सकती है यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो किसी देवी की आराधना करने से राहत मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में जातकयदि सूझ-बूझ से पूँजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Happy Shardiya Navratri 2023 Wishes, images, quotes, Status: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा सब पर बरसे, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी सूझ-बूझ से कोई बड़ा आर्थिक गतिविधि संपन्न कर सकता है। कई बड़ी कार्योजनाओं को विस्तार देने का यह अनुकूल समय है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो कई महत्वपूर्ण कार्यों को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। घूमने-फिरने का भी अवसर मिल सकता है। निरन्तर सक्रिय बने रहने के कारण जातक अपनी जड़ और सुदृढ़ करने में सफल हो सकता है। घर परिवार के सहयोग से कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने में जातक सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम रहेगा। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए भी समय बहुत अनुकूल रहेगा। भारी लाभ का योग बन सकता है। वैसे बाजार एवं शेयर मार्केट में भी पूँजी निवेश से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गणेश जी की पूजा एवं बुध का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में थोड़ी चुनौतियाँ बढ़ सकती है। अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं अनावश्यक विषम परिस्थितियों से उलझने के कारण जातक के सामने अनेक तरह की चुनौतियाँ आ सकती है। जातक यदि अपनी कार्ययोजनाओं का थोड़ा विस्तार करेगा तो सप्ताह का मध्य आते आते राहत मिल सकती है। जातक अपनी कई बड़ी कार्य-योजनाओं का भी विस्तार करने में भी सफल हो सकता है। जैसे-जैसे सप्ताह का अन्त आता जायेगा वैसे वैसे जातक अपनी कई परियोजनाओं को विस्तार देने में सफल होता जायेगा। अचानक संघर्षों के साथ धन प्राप्ति का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है । सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शिव जी का दर्शन एवं जल चढ़ाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। कभी-कभी मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं एवं एशो आराम के चक्कर में अधिक धन व्यय होने का योग बन सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। एक दूसरे का विश्वास जीतने का प्रयास जातक कर सकता है।घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। लेकिन अधिक भ्रमण न करें नहीं तो आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर पूँजी निवेश करने से लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। वैसे व्यापार आदि के मामलों में विस्तार देने में जातक को बड़ा सफलता मिल सकती है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अति उत्तम रहेगा। व्यापार आदि के क्षेत्रों में बड़ा लाभ मिलने से जातक बड़े स्तर पर पूँजी निवेश करने में सफल हो सकता है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने और उन्हें विस्तार देने का यह अनुकूल समय है। कार्य-व्यापार की दृष्टि से हर तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने का प्रबल योग है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। देश-विदेश भ्रमण करने का भी योग बन सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मन थोड़ा उत्साहित रहेगा। लेकिन बार-बार विषम परिस्थियों का सामना करने से जातक के सामने कई तरह की चुनौतियाँ आ सकती है। कार्य-व्यापार में भी जटिलतायें बढ़ सकती है जिससे जातक परेशान हो सकता है। इस बीच थोड़ा स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। थोड़ी-सी लापरवाही जातक के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए बहुत सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूजी निवेश करें। थोड़ी-सी असावधानी बड़ी हानि का कारण बन सकती है यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करेंगे तो इससे राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना रह सकता है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं का विस्तार करते समय जातक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। किसी भी जोखिम से बचें। थोड़ी-सी असावधानी जातक के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। जातक यदि निरन्तर सक्रिय बना रहेगा तो चुनौतियों को कुछ हद तक कम करने में सफल हो सकता है। सूझ-बूझ से कार्य करने पर थोड़ा राहत मिल सकती है इस बीच थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। खिलाड़ियों के लिए भी चुनौतियाँ बनी रह सकती है। खेल में कोई बड़ी सफलता न मिलने से मन थोड़ा मायूस हो सकता है। लेकिन सक्रियता बनायें रखें।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ कई महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को दिशा देने में जातक को थोड़ा सफलता मिल सकता है लेकिन व्यवहारिक धरातल पर चुनौतियाँ बनी रह सकती है। जिससे जातक थोड़ा तनाव में आ सकता है। कई महत्वपूर्ण चुनौतियों के पूरा न होने से जातक के मन में निराशा का भाव बन सकता है लेकिन कई महत्वपूर्ण योजनों को बल मिलने से जातक राहत महसूस कर सकता है। लम्बी योजनाओं पर विस्तार कभी-कभी अनुकूल अवसर दिखाई पड़ सकता है लेकिन अनेक तरह की उलझने एवं चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकता है इसलिए सक्रिय बने रहने से कार्य पटरी आ सकते है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर पूंजी निवेश करन पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए लगभग समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक यदि दूरदृष्टि से कार्य करेगा तो कई बड़ी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। भागदौड़ की अधिकता हो सकती है लेकिन इसी भागदौड़ के द्वारा जातक हर स्थितियों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। उतरती साढ़े-साती जातक को आर्थिक मामलों में मजबूत बना सकती है। कार्य-व्यापार को विस्तार देने में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। जातक की कर्मठता में वृद्धि हो सकती है। जातक खूब परिश्रम करके अनेक तरह की चुनौतियों को साधने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। लम्बे समय से बनी हुई चुनौतियाँ धीरे-धीरे कम होने लगेगी जातक यदि दूरदृष्टि एवं परिश्रम से कार्य करेगा तो हर एक चुनौतियों को पटरी पर लाने और अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। घर परिवार की चुनौतियों को कम करने एवं परिवारिक समस्याओं को दूर करने में जातक को सफलता मिल सकती है। मशीनरी सामनों का व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। धर्म स्थलों पर भ्रमण करने का भी योग बन सकता है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो कई तरह की चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सरकारी सेव से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक कभी-कभी किसी बड़ी चुनौतियों में उलझ सकता है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। घूमेने-फिरने का भी जातक अवसर मिल सकता है। कई तरह की चुनौतियों को सुलझाने में भी जातक को सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो अपनी कार्ययोजनाओं को और अधिक विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्कट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk