Weekly Horoscope in Hindi 16 May To 22 May 2021 : Saptahik Rashifal 2021: मेष राशि- इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान बनाएं रखें। मानसिक तनाव एवम भविष्य को लेकर चिंता बनी रह सकती हैं सतर्क रहें शारीरिक शिथिलता एवम आलस्य की स्थिति बन सकती है। खेलकूद एवम सेना पुलिस से जुड़े लोगों के लिये इस समय विशेष सावधनी बनाएं रखें। कार्य की अधिकता के कारण जातक थोड़ा दबाव महसूस कर सकता हैं हनुमान चालीसा का पाठ करने से स्थितियां पटरी पर आयेंगी।

वृष राशि: इस सप्ताह इस राशि के जातक लिए जहां एक तरफ कई महत्वपूर्ण कार्य को सही दिशा देनी हैं वहीं दूसरी तरफ विरोधियों एवम प्रतिस्पर्धियों से सावधान भी रहना हैं वे मानसिक तनाव एवम परेशानी बड़ा सकते हैं वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलाएं नहीं तो चोट चपेट लग सकती हैं पैरों में मोच लग सकती हैं सावधानी बनाए रखे।

मिथुन राशि: इस सप्ताह इस राशि वालों को विशेष सावधानी बनाएं रखनी होगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। रक्त विकार एवम ब्लैडप्रेशर वाले लोग विशेष सावधानी बनाएं रखें। व्यापार आदि में से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत अनुकूल नहीं हैं। बहुत सोच समझकर बाजार में पैसा लगाएं नहीं तो हानि या पैसे के फसने का योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी स्थिति तनावपूर्ण रहेंगी। पढ़ाई लिखाई की स्थिति दबाव पूर्ण रहेगी। गणेश की पूजा से राहत मिलेगी।

कर्क राशि: इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में स्थितियां अधिक अनुकूल रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थितियां थोड़ा तनावपूर्ण बन सकती हैं। निरंतर सक्रियता बनाएं रखें। कोई कार्य प्रारंभ करने से पहले उसकी पृष्ठभूमि तैयार कर लें। इस दृष्टिकोण पर कसने के बाद ही निर्णय लें। व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में सावधानी बनाएं रखे। शिव जी का दर्शन करें। स्वास्थ्य पर ध्यान बनाएं रखें।

सिंह राशि: इस सप्ताह इस राशि वालों का समय संघर्षपूर्ण रहेगा। भागदौड़ के बाद भी कार्य पटरी पर न आने से जातक तनाव महसूस कर सकता है। शुगर एवम ब्लडप्रेशर वाले लोग विशेष सावधानी रखें। सर्दी जुखाम एवम अन्य स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां तनाव दे सकती हैं विरोधी एवम प्रतिस्पर्धी भी तनाव दे सकते हैं सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। सरकारी दुर्व्यवस्था का शिकार जातक हो सकता है।

कन्या राशि: इस सप्ताह इस राशि के जातको का समय लगभग अनुकूल रहेगा भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। घर परिवार की जिम्मेदारियां पूर्ण करने में जातक सफल होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। व्यापारियों के लिए भी समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक यदि किसी कार्य को योजना बनाकर करेगा तो उसे विशेष सफलता मिल सकती हैं। गणेश जी की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल होगी।

तुला राशि: इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। घर परिवार के कार्यों को कुशलतापूर्वक दिशा देने में जातक सफल होगा। नया घर या वाहन खरीदने या योजना बनाने में जातक सफल होगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह जातक के ज्यादा से ज्यादा कार्यों को करने का प्रयास करना चाहिए। समय जातक का साथ दे सकता हैं।

वृश्चिक राशि: इस सप्ताह इस राशि के जातक सावधानी बनाएं रखे सोच समझकर कार्यों को प्रारंभ करें। जल्दबाजी या बिना सोचे समझें कार्यों से जातक परेशान हो सकता है इस सप्ताह स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है । थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। व्यापार आदि की दृष्टि से भी यह सप्ताह अनुकूल नहीं हैं बाजार में सोच समझकर पैसा लगाएं।

धनु राशि: इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। कार्यों को नई रणनीति बनाकर प्रारंभ करें तो कार्य ऊंचाई पर पहुंच सकता है। सावधानी बनाएं रखे नहीं तो कार्य शिथिलता के साथ स्वास्थ्य भी थोड़ा शिथिल हो सकता हैं इस सप्ताह सोच समझ कर ही घर से बाहर निकलें। कोई नया कार्य यदि प्रारंभ करना हो तो अभी यह उचित समय नहीं है। घर परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आर्थिक दबाव की स्थिति भी रहेगी। विष्णु जी की पूजा करने से लाभ मिलेगा।

मकर राशि: इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से जातक राहत महसूस कर सकता हैं जमीन जायदाद से जुड़े लोगों के लिये यह सप्ताह अनुकूल हैं। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह लाभप्रद रहेगा बाजार में पैसा लगाना अनुकूल एवम लाभप्रद रहेगा। पढ़ाई लिखाई से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल हैं। किसी प्रतियोगिता मई सफल होने का योग बन सकता हैं।

कुंभ राशि: इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कार्य योजनाओ को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। सूझबूझ या ध्यान से जातक किसी प्रोजेक्ट या परियोजना को अपने हाथ में लेने में सफल हो सकता है। सोच समझकर किए गए कार्यों का उचित परिणाम निकलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग यदि सोच समझकर कार्य करेगा । तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सक्रियता निरंतर बनाएं रखें।

मीन राशि: इस सप्ताह इस राशि के जातक विष्णु भगवान की आराधना या ध्यान करके कोई कार्य प्रारंभ करेंगें तो बाधाएं काम आयेंगी। जातक को आगे बढ़ने का अनेक सुअवसर जातक को मिल सकता है। सूझ बूझ एवम राजनीतिक समझ से किए गए कार्यों में सकारात्मक परिणाम निकलेगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अभी घूमने से बचें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान बनाएं रखें। विष्णु जी पूजा करें।

द्वारा : डॉ. त्रिलोकीनाथ ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद्

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk