डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 17 March to 23 March 2024: मेष (Aries)-(चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा मिला-जुला रहेग। जहाँ जातक एक तरफ सूझ-बूझ से कार्य करेगा और अपने कार्यों का विस्तार करेगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रोजक्ट एवं परियोजना पर जातक को कार्य करने का अवसर मिल सकता है लेकिन शनि की नीच दृष्टि जातक के कार्यों में संर्घष बनाये रख सकती है। इस सप्ताह जातक अपनी सक्रियता से अनेक तरह की चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। व्यवसाय दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पूंजी निवेश करने से लाभपूर्ण स्थिति बन सकती है। इस माह किसी भी तरह के जोखिम के बचे नही तो किसी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विष्णु जी की पूजा से स्थिति अनुकूल हो सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगढता आ सकती है एक-दूसरे के प्रति लगाव बढ़ सकता है। इस सप्ताह जातक को घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। व्यवसाय दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी देवी की पूजा करने से स्थिति अधिक अनुकूल हो सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा जातक अपनी सूझ-बूझ एवं बात-चीत की कला से कई महत्वपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो अपने व्यवसाय को ऊँचाई देने में सफल हो सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े जातको के लिए समय अनुकूल है। छात्रों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी-कभी अनावश्यक कार्यों में लगे रहने के कारण पढ़ाई-लिखाई में बाधा आ सकती है। निरंतर क्रियाशीलता और संर्घष जातक को सक्रिय बनाये रखेगा। गणेश जी की पूजा से चुनौतियाँ कम होंगी और स्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। सप्ताह के प्रांरभ में चुनौतियाँ रहेंगी लेकिन मध्य आते-आते चुनौतियाँ कम होने लगेगी। जातक के कई कार्य बन सकते है जिससे जातक को राहत मिलने लगेगी। सप्ताह के प्रांरभ में कोई नया कार्य न करे यदि कार्य बहुत अवश्यक हो तो सप्ताह के मध्य में ही कार्य प्रांरभ करे। इस सप्ताह इस राशि वाले जातक अनाश्यक कल्पानों और भावनाओ में बैह सकते है। जिससे जातक के सामने चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। कालाकरों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। चुनौतियों के साथ जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है। घर-परिवार में भी कभी-कभी अपसी तनाव से गुजरना पड़ सकता है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से हर चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। शिव जी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा भाग्य जातक का साथ देगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। धर-परिवार की चुनौतियों को कम करने में जातक को सफलता मिल सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। जातक यदि सरकारी सेवा में होगा तो प्रमोशन आदि का योग मिल सकता है। यह किसी महत्वपूर्ण पद पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसाय क्षेत्र में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। जातक यदि सोच-समझकर बाजार में पूंजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। इस सप्ताह धर्म-कर्म में भी जातक का मन लगेगा। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतियाँ रहेंगी लेकिन इन चुनौतियों के बीच जातक का कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। जिससे जातक की ख्याति बढ़ सकती है। इस सप्ताह जातक निरंतर क्रियाशील बना रहेगा। अपने कार्यों का निरंतर विस्तार करने में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। घर-परिवार की चुनौतियों को कम करने में भी जातक सफल हो सकता है। आयात-निर्यात में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो अपने कार्यों में अधिक सफल होगा। छात्रो के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। प्रेम-संबंधों में प्रगढता आयेगी। एक-दूसरे के प्रति विश्वाष बढ़ सकता है। कार्यों-योजनाओं का विस्तार करते समय ईस्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। घर-परिवार मे सुख-शांति बनी रहेगी। मांगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। घूमने-फिरने का योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शुक्र का मंत्र करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। कार्यों का विस्तार करते समय जातक को संर्घषों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय रहेंगे जो जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। निरंतर क्रियाशील बने रहने से थोड़ी चुनौतियाँ कम हो सकती है। जामीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बनाये रखे यदि जातक क्रियाशील बना रहेगा तो विषम परिस्थितियों से राहत मिल सकती है। खिलाड़ियों के लिए भी समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। किसी खेल प्रतिस्पर्धा में बड़ी विजय न मिलने से यह खेल-प्रतिस्पर्धा में निरंतर चुनौतियाँ बनी रहने से जातक तनाव महसूस कर सकता है. इस समय थोडी सावधानी से काम ले छोटी-छोटी बातो पर क्रोध या गुस्सा आने से जातक तनाव महसूस कर सकता है। हनुमान जी की पूजा से राहत मिल सकती है और चुनौतियाँ भी कम हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। थोडी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन उन चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह जातक यदि सूझ-बूझ से काम लेगा तो कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। पढाई-सिखाई में मन लग सकता है. किसी प्रतियोगी परीक्षा मे सफल होने का योग बन सकता है। शिक्षण कार्य में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। लेखन आदि कार्यों के द्वारा जातक की ख्याति बढ़ सकती है। घर-परिवार की स्थिति पर भी पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकीत है। व्यवसाय दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेंयर मार्केट में पूंजी निवेष करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा लंबे समय से चले आ रहे संर्घष से मुक्ति मिल सकती है। शनि की उतरती साढ़े-साती जातक को सक्रिय बनाये रखेगी। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सपल हो सकता है। जमीन जायदाद में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। जातक जीवन की महत्वपूर्ण चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकती है। ठेकेदारी के कार्यों कमें लगे जातको के सिए भी समय अनुकूल है। कोई बड़ा कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसाय दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतिपूर्ण रहेगा जातक के कई महत्पूर्ण कार्य करने में बाधा आ सकती है। जिस के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। घर-परिवार की चुनौतियों को कम करने में जातक परेशान हो सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय रहे सकते है जो जातक के लिए चुनौति खड़ी कर सकते है। इस सप्ताह जातक को थोड़ा सोच-समझकर चलना होगा किसी भी जोखिम से बचने का प्रयास करना चाहिये। व्यवसाय दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नही है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे। किसी सौ-बाजी में न आये नही तो अधिक पूंजी खर्च होने से जातक को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से राहत मिल सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक को अपने कार्यो का विस्तार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी भी सक्रिय हो सकते है जो जातक को तनाव दे सकते है। इस सप्ताह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे यदि स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियों अधिक महसूस हो तो अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है। इस सप्ताह बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे नही तो आर्थिक हानि हो सकती है। छात्रों के लिए भी समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लग सकता है। इस सप्ताह वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलाएं। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचे नही तो लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है सूर्य को जल देने से चुनौतियाँ कम होंगी और राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk