डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2022-Weekly Horoscope in Hindi 18 September to 24 September 2022: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अभी भी चुनौतीपूर्ण स्थितियों से गुजरेगा। अनावश्यक भागदौड़ एवं खर्च की अधिकता रहेगी। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी तनाव दे सकते है। लेकिन जातक अपनी कर्मठता बनायें रखेगा। कठिनाईयों के बीच भागदौड़ एवं परिश्रम से तनाव के बीच कार्यों को सुगम बनाने एवं पटरी पर लाने के लिए निरन्तर प्रयास करता रहेगा। घर परिवार की जिम्मेदारियाँ भी बढ़ी रहेगी। घरेलू तनाव एवं विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए इस सप्ताह बहुत सूझ-बूझ से कार्य करना होगा। तभी स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। हड़बड़ाहट एवं जल्दबाजी से बचें। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट लग सकती है। व्यवासायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें नहीं तो बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है। यदि दबाव अधिक महसूस हो तो बुधवार को काली वस्तुओं का दान अपाहिजों को करने से राहत मिलेगी।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय भी चुनौतीपूर्ण रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर जिरह अनावश्यक बहस के कारण लड़ाई झगड़े की भी स्थितियाँ बन सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। कार्यों को विस्तार देने के लिए सतत् प्रयास करते रहें। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कभी-कभी अविश्वास की भावना भी एक दूसरे के प्रति बन सकती है। जिससे जातक तनाव में आ सकता है। खर्च की अधिकता के कारण आर्थिक चुनौतियाँ भी आगे आ सकती है। एशो आराम एवं विलसितापूर्ण जीवन जीने की प्रत्याशा धीरे-धीरे जातक को कम करनी चाहिए। नहीं तो बड़ी विकट में जातक उलझ सकता है। घर परिवार में भी उलझनें एवं आपसी विश्वास में कमी के कारण तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है. व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें नहीं तो बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है। किसी देवी की पूजा से स्थितियाँ थोड़ी पटरी पर सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक सूझ-बूझ से कार्य करेगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल होगा। घर परिवार की जिम्दारियाँ पूर्ण होगीं। आपसी लगाव बढ़ सकता है। जातक घर एवं परिवार में कोई बड़ा अनुष्ठान करने की योजना बना सकता है। विद्यार्धियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होनेका योग बन सकता है। यह सप्ताह व्यवसायिक दृष्टि से बहुत अनुकूल है। जातक यदि बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ का योग बन सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। आय के बड़े एवं महत्वपूर्ण स्रोत विकसित हो सकते है। देश-विदेश की यात्रा का भी प्रबल योग है। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। गणेश जी की पूजा से अनेक शुभ फलों की प्राप्ति का योग बन सकता है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ सप्ताह के प्रारम्भ में चुनौतियाँ आयेगीं। जातक कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण परेशानियों से गुजर सकता है। लेकिन सप्ताह का मध्य आते-आते स्थितियों में अचानक सुधार हो सकता है। जातक के कई रुके एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। इस बीच विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी चुनौतियाँ कम खड़ी कर सकते है। जिससे जातक को थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन सप्ताह का अन्त आते-आते चुनौतियाँ पुनःदबाव बना सकती है। इसलिए इस सप्ताह बहुत सोच-समझकर ही कार्यों को गति प्रदान करें जिससे स्थितियाँ पटरी पर आ सकें जातक चुनौतियों से निपटने में सफल हो सकें। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर बाजार में पैसा लगाने से बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक का मन उत्साहित बना रहेगा।सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए जातक सफल हो सकता है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियाँ जातक के लिए चिंता का विषय हो सकती है। लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से उन चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। उन परिस्थितियों से बचें जिसमें एक दूसरे के लिए नई मुसीबतें न खड़ी हो सकें। घूमने-फिरने का अवसर जातक को मिल सकता है। अच्छे मकान एवं वाहन के क्रय का भी योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सोच-समझकर पैसा लगाने पर लाभप्रद स्थितियाँ बन सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। इस राशि में बुध के आ जाने से बुद्धादित्य योग बनेगा। जिसके कारण जातक अपने महत्व को बढ़ाने में सफल हो सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर हस्तानान्तरण का भी योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में भी मन लग सकता है। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। देश-विदेश के साथ धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। जातक यदि सोच-समझकर बाजार में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ का योग बन सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल बन सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रह सकती है। खर्च की अधिकता हो सकती है लेकिन यह खर्च जातक उचित कार्यों में कर सकता है। इसलिए दबाव कम महसूस होगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी थोड़ी चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं कुशल रणनीति से बड़ी से बड़ी चुनौती को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है लेकिन इस सप्ताह सावधान रहें मानसिक तनाव से जातक को गुजरना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। यदि दबाव अधिक महसूस हो तो काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा।कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियाँ सामने आ सकती है लेकिन उन चुनौतियों को जातक सफल हो सकता है। खिलाड़ियों के लिए समय चुनौतियों के बीच सफलता प्राप्त करने वाला समय हो सकता है। छोटी से छोटी प्रतिस्पर्धा में भी कठिन प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ सकता है। लेकिन दृढ़ता एवं प्रतिस्पर्धा के बीच कांटे की टक्कर के बीच खिलाड़ियों को कोई बड़ी विजयश्री भी मिल सकती है। जमीन-जायजात से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल हैं। कोई बड़ी जाय-जातक के कर्य करने का योग बन सकता है। सेना-पुलिस एवं सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल हैं। प्रमोशन या महत्वपूर्ण स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ जातक को इन चुनौतियों के बीच आशाजनित परिस्थितियां भी बन सकती है जिससे जातक विकट परिस्थितियों से निपटने में सफल हो सकता है। बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की योजना निरन्तर बनायें रखें। अपनी सूझ-बूझ एवं कार्य क्षमता से स्थितियों को पटरी पर लाने के लिए अथक प्रयास करते रहें। एक दिन ऐसी परिस्थितियाँ बनेगीं जिससे जातक स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। दूर-दृष्टि एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजना निरन्तर विस्तार देते रहें कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में निरन्तर योजनायें बनायें रखें और उन योजनाओं पर चलने का भी प्रयास करें। जिससे स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। जहाँ तक अपने बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्ट से सप्ताह अनुकूल रहेगा। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर लाभप्रद स्थितियाँ बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग मिला-जुला रहेगा। कार्य बन सकते है लेकिन कठिनाईयाँ एवं परेशानियाँ साथ-साथ बनी रह सकती है। इस सप्ताह अनेक तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए। जातक निरन्तर सक्रिय बना रह सकता है। घर परिवार की जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। लेकिन जातक उन्हें पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। निर्माण कार्यों से जुड़े जातकों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो अनेक विकट परिस्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लाभ प्राप्त हो सकता है। मशीनरी सामानों एवं ऑयल का व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थितियाँ मजबूत होगीं। जातक कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को नई दिशा देने में सफल हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। शनि की साढ़े साती अभी निरन्तर दबाव बनाए हुए है। जिससे जातक के कई बड़े व महत्वपर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में के सामने अनेक बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियाँ मुंह बाए खड़ी हुए है। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं अत्यधिक परिश्रम के बाद भी परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में सफल नहीं हो पा रहा है। निर्माण कार्यों से जुड़े जातकों केलिए भी नित्य नई चुनौतियाँ अभी बनी हुई है। जिसका जातक को डटकर सामना करना होगा। तभी परिस्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। निरन्तर सूझ-बूझ एवं कर्मठता से किये गये कार्यों का शुभ फल जातक को मिल सकता है। लेकिन विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक पर निरन्तर दबाव बनाने में सफल हो सकते है। इसलिए सावधानी से कार्य करें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। व्यवसायिक दृष्टि से भी जातक के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं। जातक यदि सोच-समझकर व्यवसायिक गतिविधि में आगे बढ़ेगा तो कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाने से जातक को राहत मिल सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन उन चुनौतियों से निपटने में जातक सफल हो सकता है। सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए लगभग अनुकूल है प्रमोशन या अच्छे स्थान पर हस्तानान्तरण का योग बन सकता है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए भी स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। प्रमोशन या किसी बड़े पद पर पहुँचे का योग बन सकता है। विद्यार्थियों क लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। जातक अपनी सूझ-बूझ से बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घर परिवार में कोई बड़ा कार्य बन सकता है या कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है या किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बन सकती है। इस राशि वाले यदि इस सप्ताह अपने पुरखों को याद करेगें तो उनका आप्रत्यक्ष आशीर्वाद उन पर बना रहेगा। जिससे जातक विशेष उन्नति करने में सफल हो सकता है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk