डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 19 May to 25 May 2024: मेष (Aries)-(चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा यद्यपि कर्मठता बनी रह सकती है। अनावश्यक भाग-दौड़ एवं खर्च की अधिकता रहेगी। इस सप्ताह सोच-समझ कर ही बात करे, अनावश्यक तर्क देने से बाते बिगड़ सकती है जिसके कारण व्यवसाय आदि करने वाले जातको का व्यवसाय प्रभावित हो सकता है। इस सप्ताह व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह उत्तम नही है इसलिए सोच-समझ कर ही पूंजी निवेश करे नही तो आर्थिक नुकसान का योग बन सकता है। इस सप्ताह घर-परिवार मे अपसी कलह का भी योग बन सकता है। छोटी-छोटी बातो को नजरानदाज करे नही तो चुनौतियाँ बढ़ सकती है। आय की अपेक्षा खर्च की अधिकता के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। गाय को हरा चारा खिलाने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। शुक्र के आ जाने के कारण इस राशि वालों पर जो चुनौतियाँ निरंतर बनी हुई थी उन चुनौतियों में धीरे-धीरे कमी आने लगी है। जिससे जातक को अब राहत मिल सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जो चुनौतियाँ जातक के लिए बनाये हुए है उसमें थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के साथ गतिशीलता बनी रह सकती है। इस बीच घूमने-फिरने का भी योग जातक को मिल सकता है। जातक यदि प्रयास करेगा तो थोड़ी चुनौतियों के साथ अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। निरंतर सक्रियता एवं क्रियाशीलता जातक की चुनौतियों को कम कर सकती है। शुक्र का मंत्र एवं किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक की सोची-समझी कार्य-योजनाये थोड़ा बाधित हो सकती है जिसके कारण जातक तनाव में आ सकता है। इस सप्ताह जातक को अधिक सक्रिय बने रहेना होगा तभी जातक चुनौतियों कम करने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नही है इसलिए बाजार एवं लेन-देन मे सावधानी बनाये रखे। इस सप्ताह छात्रों के लिए भी समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में जातक का मन कम लग सकता है। कोई बड़ी सफलता न मिलने के कारण भी जातक तनाव महसूस कर सकता है। ईष्ट मित्रो का भी सहयोग कम मिलेगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धीं चुनौतियाँ बढ़ा सकते है। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो गाय को हरा चारा खिलाने से राहत मिल सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। सप्ताह के प्रांरभ में चुनौतियाँ बनी रह सकती है। अनावश्यक मानसिक उलझनों का शिकार जातक हो सकता है लेकिन सप्ताह के मध्य आते-आते अचानक परिस्थितयों में परिवर्तन होने लगेगा। चुनौतियाँ कम होने लगेंगी। जिससे जातक राहत महसूस करने लगेगा। धीरे-धीरे परेशानियाँ दूर होने लगेंगी। सप्ताह का अंत आते-आते जातक के कई बिगड़े कार्य पटरी पर आने लगेंगे जिससे जातक राहत महसूस करने लगेगा। इस सप्ताह व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जूला रहेगा। सप्ताह के प्रांरभ में पूंजी निवेश करने से बचे। सप्ताह के उत्तरार्ध में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। शिव जी की पूजा स्थितियां अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जूला रहेगा। स्थितियाँ एवं परिस्थितियाँ लगभग अनकुल बनी रह सकती है। खर्च की अधिकता जातक को थोड़ा तनाव दे सकती है लेकिन खर्च अनुकूल कार्यों में होने कारण जातक के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनी रह सकती है। घूमने-फिरने एवं सभा-सोसाईटी में भाग लेने का अवसर जातक को मिल सकता है। घरेलू सुख-सविधाओं में वृद्धि हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है थोड़ी चुनौतियों के साथ जातक व्यवसाय को विस्तार देने में सफल हो सकता है। सूर्य का मंत्र एवं सूर्य को जन देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग चुनौतीपूर्ण रहेंगा। सप्ताह के प्रांरभ में जातक का मन थोडा चिंता ग्रस्त हो सकता है। अनावश्यक तरह की उलझने जातक को तनाव दे सकती है। जातक यदि कर्मठता एवं दूर-दृष्टि से कार्य करेगा तो हर चुनौतियों को थोड़ा साधने में जातक को सफलता मिल सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय बने रह सकते है जो जातक को तनाव दे सकते है। इस बीच स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। थोडी-सी लापरवाही जातक के लिए स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियां खड़ी कर सकती है। छात्रों के लिए भी समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लग सकता है। इस सप्ताह बिना सोचे-समझे पूंजी निवेश से बचे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी दूर-दृष्टि से अपनी कई कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। घर-परिवार की की बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को कम करने और साधने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आ सकती है। जातक अपनी बात-चीत की कला से लोगों को प्रभावित कर सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। शुक्र का मंत्र या किसी देवी की पूजा करने से स्थितिय़ाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी कर्मठता एवं परिश्रम से बड़ी सफलता पाने में सफल हो सकता है। जामीन-जायजाद एवं स्थाई संपत्ति बनाने का योग जातक को मिल सकता है। जातक अपनी कर्मठता एवं दृष्टि ईच्छा- शक्ति से लोगों को प्रभावित कर सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण परिस्पर्धा में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। जिससे जातक की लोग-प्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। गुरू का शुक्र राशि में जाने के कारण खर्च की अधिकता बनी रह सकती है लेकिन खर्च अनुकूल कार्यों में होगा इसलिए जातक राहत महसूस कर सकता है। इस सप्ताह घूमने-फिरन और लोगों से मिलने-जूलने की योजना जातक बना सकता है। निरंतर क्रियाशील बने रहने के कारण जातक कई तरह की चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। घरेलू स्थितियां मिली-जूली रहेगी। कार्यों की अधिकता के कारण जातक कभी-कभी चुनौतौयाँ महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिला-जूला है। सोच-समझ कर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। विष्णु जी की पूजा से स्थिति अधिक अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : यह राशि अभी निरंतर अनुकूल बनी रहेगी। जातक को खूब परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन परिश्रम का प्रतिफल जातक को मिल सकता है। घर-परिवार की कार्य-योजनाओं का विस्तार करने मे जातक सफल हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है। न्यायलय में लंबीत कार्यों के पूरा होने का भी योग बन सकता है। जातक अपनी कर्मठता से किसी महत्वपूर्ण प्रोजोक्ट को पूरा करने में सफल हो सकता है। जातक की लोक-प्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। शनि का मंत्र एवं गरीबों को दान करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। शनि की साढ़े-साती मध्य भाग से गुजर रही है लेकिन शनि अपने घर का है इसलिए जातक के जीवन में आने वाली चुनौतियाँ कम हो सकती है। जातक यदि दूर-दृष्टि से कार्य करेगा तो चुनौतियों को अवसर में बदल सकता है। इस सप्ताह भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ सकती है लेकिन भाग-दौड़ से जातक अपनी स्थिति को अधिक मजबूत करने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। शनि का मंत्र एवं गरीबों को दान देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिला-जूला रहेगा जहाँ राहु इस राशि वालों को संर्धषों एवं चुनौतियों में उलझाये रखता है। वही मंगल इस राशि के जातको को उत्साहित बनाये रखता है। जिसके कारण जातक अधिक परिश्रम करके अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल हो सकता है। निरंतर संर्घष एवं कार्य-योजनाओं का विस्तार करके जातक अपनी स्थिति मजबूत बनाने में सफल हो सकता है। जामीन-जायजाद खरीदने का भी योग बन सकता है लेकिन चुनौतियाँ बनी रह सकता है। इस सप्ताह जातक अपनी सुख-सुवीधाओं पर अधिक खर्च कर सकता है। जिसके कारण आर्थिक चुनौतियाँ बढ़ सकती है। खेल-कूद से जुड़े जातक अधिक पिरश्रम एवं संर्घष के साथ सफल हो सकते है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk