डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 19 November to 25 November 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। यद्यपि धीरे-धीरे राहु कमजोर होता जा रहा है। इसलिए इस राशि वालों के जीवन में बनी कठिनाई भी धीरे-धीरे कम होने लगेगी लेकिन अभी कुछ दिनों तक प्रतीक्षा करनी होगी। इस राशि वाले अभी किसी भी तरह के जोखिम से बचें क्योंकि अभी परिस्थितियाँ उतनी अनुकूल नहीं है कि कोई बड़ा जोखिम उठाया जा सके। घर परिवार में भी अभी चुनौतियाँ बनी रह सकती है लेकिन उन चुनौतियों का सामना करने के रास्ते अब निकलने लगेगें जिससे जातक को राहत मिलने लगेगी। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। यदि जीवन में चुनौतियाँ अधिक महसूस हो अपाहिज एवं जमादार को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से उन चुनौतियों को पटरी पर लाने और नई दिशा देने में सफल हो सकते है। कार्ययोजनाओं का विस्तार करने एवं उसे दूरगामी बनाने में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक चुनौतियों को अनुकूल करने एवं पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में आये उतार-चढ़ाव भी कम होगें। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को साधने में जातक को सफलता मिल सकती है। निरन्तर क्रियाशील बने रहे और चुनौतीपूर्ण कार्यों को भी पटरी पर लाने में सफलता मिल सकती है। घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। अच्छे मकान एवं वाहन का भी सुख मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में अनेक तरह की कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। जातक यदि अपनी कार्ययोजना का विस्तार करना चाहेगा तो विरोधी सक्रिय हो सकते है। अनेक तरह के समझाने बुझाने एवं तर्क देने पर भी कोई सार्थक परिणाम नहीं निकल सकता है लेन देन में सावधानी बनायें रखे। कुछ चालाक एवं शातिर लोगों से बचें नहीं तो वे जातक को किसी मुसीबत में डाल सकते है। विद्यार्थियों के लिए भी समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में भी मन कम लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में कोई सफलता न मिलने से जातक का मन मायूस हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नहीं है इसलिए सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से बचें नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को साधने में सफल हो सकता है। जातक अपनी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। संगीत कला साहित्य से जुड़े जातकों के लिए यह समय अनुकूल है। कोई महत्वपूर्ण रचना या कलात्मक ऊर्जा के कारण जातक की प्रसिद्धि हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने में जातक को बड़े लाभ मिलने का योग बन सकता है। शिव जी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। लम्बे समय से चली आ रही किसी विषम परिस्थिति से जातक को छुटकारा मिल सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ एवं दूरदृष्टि से कार्य करेगा तो कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकता है। न्यायालय से संबंधित कार्यों में भी जातक सफलता मिल सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। प्रमोसन या किसी अच्छे स्थान पर स्तानान्तरण होने से जातक की ख्याति बढ़ सकती है। थोड़ी बहुत चुनौतियाँ रहेगी लेकिन उन चुनौतियों को भी पटरी पर लाने एवं नई दिशा देने में जातक सफलता मिल सकती है। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखें। मांसपेशियों एवं हड्डियों से संबंधित थोड़ा परेशानी का योग बन सकता है।व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ और अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कई चुनौतीपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधो में भी प्रगाढ़ता आ सकती है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने एवं उसे ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। अच्छे वाहन का सुख मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। यद्यपि थोड़ी चुनौतियाँ रहेगी लेकिन सूझ-बूझ से बाजार एवं शेयर मार्केट में निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी देवी की पूजा एवं शुक्र का मंत्र करने स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। जातक के कई कार्यों में संघर्ष एवं चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जातक यदि दूर दृष्टि से कार्य नहीं करेगा तो आर्थिक चुनौतियाँ भी जातक को तनाव दे सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकती है। इस बीच स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। कई तरह की कार्ययोजनाओं पर कार्य करने एवं उसका अनुकूल प्रतिफल न मिलने से जातक के सामने चुनौतियाँ बढ़ सकती है। पारिवारिक कार्ययोजनों का विस्तार जातक के लिए चुनौती खड़ी कर सकती है। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से भी सप्ताह चुनौतीपूर्ण बना रह सकती है। दूरदृष्टि से कार्य करने पर ही स्थितियों को नियंत्रण करने में जातक सफल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में भी बहुत सोच-समझकर पैसा लगाये नहीं तो बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। किसी देवी की पूजा या अपाहिजों को दान करने से थोड़ी राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक जीवन में कई चुनौतीपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। घर परिवार के कार्यों में भी अनुकूलता बनी रहेगी। कई कार्ययोजनाओं को क्रियाशील बनाये रखने से जातक अनेक तरह की चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। शासन प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। किसी बड़े पद पर प्रमोशन या किसी महत्वपूर्ण स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी सप्ताह बहुत उत्तम रहेगा। कोई बड़ी खेल प्रतिस्पर्धा में विजय मिलने से जातक की ख्याति बढ़ सकती है। यह सप्ताह हर दृष्टि से जातक के लिए अनुकूल रहेगा। इसलेइ जातक को प्रयास करना चाहिए कि कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को इसी सप्ताह में निपटाने का कार्य करना चाहिए। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। यद्यपि चुनौतियाँ बनी रहेगी। अनावश्यक भागदौड़ एवं कार्य अधिकता के कारण चुनौतीपूर्ण परिस्थितियाँ बन सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से हर एक चुनौती को पटरी पर लाने एवं अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। कार्य की अधिकता जातक चुनौतीपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में अहम भूमिका निभा सकती है। सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियाँ भी जातक को तनाव दे सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। इस सप्ताह अपनी प्रतिष्ठा बनायें रखने के लिए जातक को विशेष सतर्कता बनायें रखनी होगी। जातक की छोटी-सी गलती जातक के व्यक्तित्व पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर सकती है। भावावेश एवं हँसी मजाक म की ऐसी बात न कहे जिससे जातक के सामने बड़ी एवं कठिन परिस्थिति का सामना करने की स्थिति बन सकती है। इस बीच अपनी साख एवं प्रतिष्ठा बनायें रखने के लिए जातक को विशेष सतर्क रहना होगा। थोड़ी-सी असावधानी जातक को हँसी का पात्र बना सकती है। कम से कम वार्तालाप करें जरूरी एवं मुख्य बातों पर ही गौर करें। अनावश्यक तर्कजाल में न फँसे व्यवसायकि दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। धीरे-धीरे चुनौतियाँ कम हो सकती है लेकिन जटिलतायें बनी रह सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। कई तरह की कार्ययोजनाओं का विस्तार जातक के लिए चुनौती खड़ी कर सकती है। थोड़ी सावधानी बनायें रखें। नहीं तो विषम परिस्थितियाँ जातक के लिए चुनौतीपूर्ण स्थितियों में उलझा सकती है। भागदौड़ करने से न बचें क्योंकि भादौड़ से ही हर एक जटिल समस्याओं को खोजने में जातक को सफलता मिल सकती है। मन को एकाग्र रखें। कभी कभी मन विचलित होने के कारण जातक के जीवन की दुस्वारियाँ बढ़ सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। जातक कर्मठी है अपनी कार्ययोजनाओं के द्वारा जातक स्थिति को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। इस बीच थोड़ा स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनूकूल रहेगा। शनि अपने घर में है यद्यपि साढ़े-साती की स्थिति बनी हुई है लेकिन यह साढ़े-साती जातक के लिए लगभग अनुकूल रहेगी। जातक अपनी कार्ययोजनाओं संघर्ष के साथ विस्तार करने में सफल हो सकता है। अधिक भागदौड़ एवं धन खर्च करके स्थियों को अनुकूल बनाने एवं ऊँचाई पर ले जाने में जातक को सफलता मिल सकती है। निर्माण कार्यों से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। इस कार्य में जातक अधिक धन लाभ कमाने में जातक सफल हो सकता है। मोटर गाड़ियों एवं मशीनरी सामान का व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस बीच देश-विदेश की यात्रा करने का बी योग बन सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के ले भी समय अनुकूल है। जातक अपने व्यापार को विस्तार देने में सफल हो सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे ते का दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं उच्च दृष्टकोण से हर परिस्थितियों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। अपनी कार्योयोजनाओं को सुचारू रुप से संचालित करने क कारण जातक हर परिस्थिति से लड़ने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों का मन थोड़ा पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है। भविष्य के उज्ज्वल स्वप्न को साकार करने के लिए जातक खूब परिश्रम कर सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में भी जातक को सफलता मिल सकती है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को सही दिशा देने एवं योजनाबद्ध तरीके से हर चुनौती को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। घर परिवार की कई चुनौतियों को भी अपनी सूझ-बूझ से अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जातक कई तरह कार्ययोजनाओं को बनाते हुए उसे आय के साधन में बदल सकता है। जिससे जातक के आय के कई साधन खुल सकते है। जिससे जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्कट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk