डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 2 July to 8 July 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ जातक की कर्मठता रहेगी। जातक सूझ-बूझ से स्थितियों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। राहु के प्रभाव के कारण जातक के लिए थोड़ी कार्य व्यस्तता रहेगी। कभी-कभी मन उलझन एवं अनावश्यक तनाव से गुजर सकता है। शुभ अशुभ दोनों स्थितियाँ सामान्य रुप चलेगी। कुछ बड़े कार्य पटरी पर आ सकते है लेकिन कुछ कार्यों के विलम्ब होने या समय से पूरा न होने के कारण जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। गुरु सूझ-बूझ से कार्य करने एवं सही निर्णय के कारण जातक को लाभ मिल सकता है। राहु के कारण जातक के पास चुनौतियाँ तो रहेगी लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव एवं एक दूसरे के प्रति संदेह की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सोच-समझकर ही निर्णय ले नहीं तो जातक बड़ी परेशानी में उलझ सकता है। आरोप प्रत्यारोप के कारण जातक का मन व्यथित हो सकता है। बिना मतलब के कार्यों एवं वस्तुओं पर खर्च की अधिकता के कारण जातक तनाव में आ सकता है। इसलिए सोच-समझकर कार्यों को संचालिक करें। थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। घर परिवार में थोड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। एक दूसरे पर अविश्वास एवं संदेह के कारण जातक को घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस सप्ताह सोच-समझकर ही बाजार में पूँजी निवेश करें अनावश्यक घूमने-फिरने से बचें अत्यधिक शौक मिजाजी के कारण आर्थिक स्थितियाँ चुनौतीपूर्ण हो सकती है। जातक यदि सोच-समझकर निर्णय लेगा तब ही समस्याओं को थोड़ा सुधारने में सफल हो सकता है। किसी देवी की पूजा एवं सफेद वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक का महत्व बढ़ सकता है। नौकरी आदि के क्षेत्र में जातक प्रमोशन या बड़े पद पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। कई बड़े एवं चुनौतीपूर्ण कार्यों का विस्तार करने मे जातक को सफलता मिल सकती है। किसी दिन सूर्य एवं बुध की युति के कारण इस राशि पर बुद्धादित्य योग बन रहा है। इसलिए ऐसे जातक अपने निर्णय से लोगों को प्रभावित कर सकते है। और ऊँचे शिखर पर पहुँचने में सफल हो सकते है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी लगाने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मन अशांत रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर जातक अशांत महसूस कर सकता है। मन के चंचल होने से कई तरह की दुविधा मन में विकसित हो सकती है। एक दूसरे के प्रति संदेह के कारण जातक के कार्यों में थोड़ी बाधाये आ सकती है। इसलिए सोच-समझकर ही किसी कार्य को करने का निर्णय लें। विरोधी भी थोड़ा सक्रिय रहेगें। जो कि प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। इस बीच जातक को थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। प्रेम आदि से बचें नहीं तो उसमें धोखा या बदनामी की परिस्थितियाँ बन सकती है। जिससे जातक के सामने कई तरह की चुनौतियाँ आ सकती है। ईष्ट मित्रों का सहयोग थोड़ा कम मिल सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक के सामने कई तरह की चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। जिससे जातक तनाव में आ सकता है। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें नहीं तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करें। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक की कर्मठता में वृद्धि होगी जातक अपने बाहुबल से कोई बहुत बड़ी कार्ययोजना को अनुकूल करने में सफल हो सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय बहुत अनुकूल है। कोई बड़ा मैच जीतने या अच्छा प्रदर्शन करने से जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह इस राशि वालों के साहस एवं आत्मबल में वृद्धि होगी। जातक खूब परिश्रम करके बिगड़ी स्थिति को भीअनुकूल बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। सेना पुलिस एवं जमीन जायजात के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए यह समय जातक के लिए बहुत अनुकूल रहेगा। जातक को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने में जातक को बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमान जी की पूजा एवं मंगल का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी सूझ-बूझ से कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। किसी बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ एवं कर्मठता से कार्य करेगा तो जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। आयात-निर्यात जैसे व्यवसायिक कार्यों में जातक के लिए बड़ी सफलता का योग बन सकता है। घर परिवार की स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। एक दूसरे का आपसी सहयोग बढ़ सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का मन थोड़ा उतार-चढ़ाव की स्थिति से गुजर सकता है। अधिक परिश्रम एवं कार्य-दक्षता के बाद भी कार्यों के पटरी पर न आने से जातक का मन उदास हो सकता है। अनावश्यक प्रेम जंजाल में न फंसे नहीं तो आर्थिक हानि के साथ बदनामी का भी योग बन सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय रहेगें जो कि जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। इस सप्ताह इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। थोड़ी सी लापरवाही जातक के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। घूमने-फिरने से बचें। नहीं तो चोट-चपेट का योग बन सकता है। इस राशि वाले जातक इस सप्ताह सावधानी बनायें रखें। यदि चुनौतियाँ ज्यादा महसूस हो तो बुधवार को काली वस्तुओं का दान अपाहिजों को करने से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कर्मठता से किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकता है। शासन प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है जातक अपनी कार्य क्षमता से लोगों को प्रभावित कर सकता है। खिलाड़ियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। रोग शत्रुओं पर विजय पाने में जातक सफल हो सकता है। न्यायालय से जुड़े मामलों में भी जातक को सफलता मिल सकती है। लम्बे समय से चली आ रही परेशानी का अन्त हो सकता है। जमीन जायजात खरीदने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। यद्यपि थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन उन चुनौतियों को साधने में जातक को सफलता मिल सकती है। लोगों को बताने एवं समझाने में जातक को परिश्रम थोड़ा अधिक करना पड़ सकता है। कई जटिल समस्याओं को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। इस बीच जातक को कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहना होगा। कार्य पटरी पर तो आयेगें लेकिन उन कार्यों पर अधिक श्रम एवं परिश्रम और तर्क देने के बाद भी स्थितियों में गुणात्मक सुधार आ सकता है। शिक्षा जगत से जुड़े जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौती के साथ अनुकूल बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा लेकिन कोई सफलता न मिलने से मन कभी-कभी अशांत हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। यद्यपि कार्यों में निरन्तर सक्रियता बनी रहेगी लेकिन अत्यधिक भागदौड़ एवं खर्च के कारण जातक थोड़ा चुनौती महसूस कर सकता है। प्रेम संबंधों में भी थोड़ी प्रगाढ़ता आ सकती है। एक दूसरे को समझने एवं अनुकूल बनाने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन आपसी विश्वास में वृद्धि हो सकती है और समर्पण की भावना बन सकती है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। घूमने-फिरने का अवसर भी जातक को मिल सकता है लेकिन आर्थिक चुनौतियों के कारण जातक का मन थोड़ा परेशान हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए थोड़ा संघर्ष के साथ सफलता का योग बन सकता है। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने में जातक के लिए बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौती के साथ लगभग अनुकूल रहेगा। कार्ययोजनाओं को विस्तार देने के लिए जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अपनी योजना और दूर दृष्टि से जातक कार्यों को पाटरी पर लाने में थोड़ा सफल हो सकता है लेकिन विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी बीच-बीच में जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। इसलिए सावधानीपूर्वक कार्यों को विस्तार देने का प्रयास करना चाहिए। जल्दबाजी एवं बिना सोचे समझे कोई कार्य न करें नहीं तो कार्यों के उलझने एवं अन्य तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कभी कार्य थोड़ा बढ़ सकता है तो कभी कार्य स्थिर ही रह सकता है इसके कारण थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा।सोच-समझकर पूँजी निवेश करने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। इस सप्ताह अनावश्यक भागदौड़ करने से बचें। उधार आदि देने से बचें नहीं तो पूँजी के फँसने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर पूँजी निवेश करने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिलुजुला रहेगा यद्यपि शनि की साढ़े-साती का प्रभाव बना रह सकता है। जिसके कारण जातक के सामने अनेक तरह की चुनौतियाँ आ सकती है।जिससे जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। पारिवारिक चुनौतियों का सामना जातक को करना पड़ सकता है। एक दूसरे के प्रति विश्वास जगाने में जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन दूर हो सकता है। अपनी कार्ययोजनाओं का विस्तार करने से जातक को थोड़ा आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। योजना पर ढंग से कार्य न शुरु होने से जातक का मन थोड़ा अशांत हो सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ एवं शांत मन से कार्य करेगा तो विषम स्थितियों को भी पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। विष्णु जी की पूजा एवं गुरु के मंत्र से बाधाओं में कमी आ सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk