डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 2 June to 8 June 2024: मेष (Aries)-(चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। भाग्य जातक का साथ दे सकता है। इस सप्ताह जातक कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकता है। सेना, पुलीस एवं प्रशासनिक सेवाएं में लगे जातक के लिए भी समय अनुकूल है। खेल-कूद के कार्यों में लगे जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह थोड़ा अनुकूल रहेगा। बाजार एंव शेयर मार्केट में भी पूंजी निवेश करने से स्थितियां अनुकूल हो सकती है। गाय को हरा चारा खिलाने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस राशि का स्वामी मजबूत स्थिति मे है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक के लिए बीच-बीच में चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। लेन-देन में भी सावधानी बनाए रखें उधार देने से बचे नहीं तो पूंजी फंस सकती है। इस सप्ताह प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा इसलिए सावधानी से आगे बढ़े थोड़ी सी लापरवाही के कारण एक दूसरे के प्रति विश्वास कम हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर जातक को क्रोध आ सकता है। लड़ाई-झगड़े का भी योग बन सकता है। घूमने-फरने का भी अवसर जातक को मिल सकता है व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला झूला है इसलिए किसी भी जोखिम से बचे इस सप्ताह को कोई नया कार्य करने से बचे यदि चुनौतियां अधिक महसूस हो तो लाल वस्तुओं का दान करने से जातक को राहत मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक को अपने कार्यों का प्रतिफल मिल सकता है जातक अपने संघर्ष एवं दूर दृष्टि से स्थितियों को पटरी पर लाकर अपनी स्थिति को मजबूत कर सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। छात्राओं के लिए समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई लिखाई में मन लग सकता है किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में सफलता मिल सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है। गणेश जी की पूजा करने से स्थिति अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। सप्ताह के मध्य में थोड़ी चुनौतियां आ सकती है लेकिन सप्ताह के अंत आते-आते स्थिति अपना अनुकूल हो सकती है मन कभी-कभी चिंतित हो सकता है कलाकारों एवं साहित्यकारों के लिए भी समय मिला-जुला रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्यों को जातक पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सोच समझ कर पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शिव दर्शन एवं चंद्रमा का मंत्र करने से स्थितियां अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतिपूर्ण रहेगा। सूर्य, शुक्र के घर में जाने के कारण थोड़ी मानसिक उलझन बड़ा सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर जातक दबाव महसूस कर सकता है। सिर दर्द एवं आँख की परेशानी का योग बन सकता है। मन थोड़ा अशांत एवं व्यतीत हो सकता है लेकिन सुख-सुविधायें एवं कार्यशीलता बनी रह सकती है। इस सप्ताह किसी भी तरह के जोखिम से बचे किसी तरह के नये कार्य को अभी कुछ समय के बाद ही प्रांरभ करे अभी समय और परिस्थितियाँ बहुत अनुकल नही है इसलिए चुनोतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह चुनौतिपूर्ण है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे। सूर्य को जल देने से एवं लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेंगा। जातक का मन उत्साहित बना रह सकता है। दूर दृष्टि से कई जातक अपनी सूझबूझ एवं दूर दृष्टि से कई कार्यो को पटरी लाने में सफल हो सकता है। घर परिवार में बनी चुनौतियों को अनुकूल बनाने में जातक सफल हो सकता है। जातक की भाग दौड़ अधिक हो सकती है लेकिन कार्यों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। आयत-निर्यात से जुड़े जातक अपनी स्थिति अधिक मजबूत करने में सफल हो सकते है। गणेश जी की पूजा करने से स्थितियां अधिक अनुकूल हो सकती है एवं बाधायें खत्म हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौती पूर्ण रहेगा। कार्यों के अधिकता के कारण जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के साथ परेशानियां बढ़ सकती है। जातक अपनी कर योजनाओं को पटरी पर लाने में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। शासन प्रशासन एवं सेना पुलिस में लगे जातकों के लिए स्थितियां थोड़ी चुनौती पूर्ण हो सकती है। कार्यों का समय पर पूरा न होने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से चुनौतियां बढ़ सकती हैं इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे। हनुमान जी की पूजा करने से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्‍य जातक का साथ देगा। थोड़ी बहुत चुनौतियों का सामना जातक को करना पड़ सकता है लेकिन जातक अपनी दूर दृष्टि एवं परिश्रम से चुनौतियों को अनुकूल बनाने मेंव सफल हो सकता है। इस सप्ताह जातक अपनी कार्य कुशलता से अपने महत्व एवं लोकप्रियता को बढ़ाने में सफल हो सकता है। कार्य-योजना का विस्तार करने में जातक सफल हो सकता है अनुकूल परिस्थितियों का लाभ जातक को मिल सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए समय अनुकूल है। प्रमोशन आदि का भी लाभदायक को मिल सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी खेल एवं प्रतिस्पर्धा में जातक को सफलता मिल सकती है। जायदाद खरीदने का योग बन सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। हनुमान जी की पूजा एवं दर्शन से स्थितियां अनुकूल हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। जातक के लिए संघर्ष एवं चुनौतियां बनी रह सकती है। भाग-दौड़ एवं खर्च की स्थिति बनी रह सकती है। कार्य-योजनाओं का विस्तार करते समय जातक को अनेक तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा कभी पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा और कभी उदासीनता बनी रह सकती है। घरेलू कार्य-योजनाओं का विस्तार हो सकता है। घूमने-फिरने का अवसर भी जातक को मिल सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है सोच-समझ कर पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : यह राशि अभी चुनौतीपूर्ण रहेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी कार्यों को पटरी पर लाने में जातक चुनौतियां महसूस कर सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक के लिए चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं इसलिए सावधानी बनाए रखें व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह चुनौतीपूर्ण है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे यदि चुनौतियां अधिक महसूस हो तो शनिवार को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। थोड़ी बहुत चुनौतियां बनी रह सकती है। लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से उन चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य- योजनाओं का भी विस्तार करने में जातक सफल हो सकता है मशीनरी व्यवसाय करने वाले जातक को का समय अनुकूल रहेगा व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थिति अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय छोड़ा मिला-जुला रहेगा। थोड़ी बहुत चुनौतियां बनी रह सकती है। घरेलू कार्य-योजनाओं में भी जातक को चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। कई महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं को पटरी पर लाने में चुनौतियों का सामना जातक को करना पड़ सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक को तनाव दे सकते है। छात्रों के लिए भी समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लग सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सोच- समझकर पूंजी निवेश करे। अपाहिज़ों को किसी वस्तु का दान करने से चुनौतियां कम हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk