डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2022-Weekly Horoscope in Hindi 2 October to 8 October 2022: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में व्यवधान एवं संघर्ष की स्थिति बनी रह सकती है इसलिए सावधानीपूर्वक कार्यों को गति देना होगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों को सक्रियता अभी बनी रहेगीं। किसी कार्य को पटरी पर लाने के लिए अत्यधिक कठिनाईयों से गुजरना पड़ सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। वाहन आदि भी सावधानी पूर्वक चलायें चोट-चपेट का योग है। थोड़ी-सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें नहीं तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें। चोट-चपेट का भी प्रबल योग है। चोट-चपेट का भी प्रबल योग है। थोड़ी-सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखें। यदि दबाव अधिक बनें तो बुधवार को अपाहिजों को दान करने से राहत मिलेगी।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। अनावश्यक खर्च के कारण जातक को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ी-सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं लड़ाई-झगड़े का भी योग है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है इसलिए सावधानी बनाकर चलें। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के सामने भी अनेक तरह की चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। अपने समकक्षों एवं अधिकारियों के तर्क-वितर्क का भी सामना करना पड़ सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। घर परिवार में भी थोड़ी परेशानी एवं जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावधानीपूर्वक चुनौतियों का सामना करते हुए। सूझ-बूझ से कार्य करें। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। कुछ मामलों में स्थितियाँ बहुत अनुकूल होगीं। जातक के कुछ बहुत कार्य पटरी पर आयेगें। घर परिवार में भी स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। जातक यदि किसी बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य को नई दिशा देना चाहेगा तो यह बहुत अनुकूल समय है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई से जुड़े जातको के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में उन्नति का प्रबल योग है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। जातक यदि धार्मिक यात्रा करना चाहे तो उसका भी योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। जातक यदि किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करना चाहे तो यह अनुकूल समय है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की इस सप्ताह प्रबल संभावना है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल रहेगी। सप्ताह के मध्य में थोड़ी चुनौतियाँ आयेगीं। जिससे जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। यह कोई बनी बनाई बात सप्ताह के मध्य में बिगड़ सकती है लेकिन सप्ताह का अन्तर आते-आते स्थितियाँ पटरी पर आ जायेगीं कार्यों को गति मिल सकती है। जातक अपने कार्यों को पूरा करने की दिशा में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घर परिवार की स्थितियाँ को पटरी पर लाने में जातक सफल होगा। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। जिससे जातक के कार्यों में गतिशीलता बढ़ सकती है। उतार-चढ़ाव के बीच लाभप्रद स्थितियाँ बनी रह सकती है। शिव जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जातक का महत्व बढ़ेगा। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी बड़े पद पर पहुँचने का भी प्रबल योग है। जातक कुछ कुछ ऐसा कार्य करेगा जिससे उसकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। यदि जातक राजनीति में होगा तो उसे कोई महत्वपूर्ण पद या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह जातक निरन्तर सक्रिय बना रहेगा तो कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल होगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ का योग बन सकता है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं और बड़े लक्ष्य की प्राप्ति का योग बन सकता है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। जहाँ एक तरफ जातक अपने क्रियाकलापों से लोगों को प्रभावित करेगा। वहीं दूसरी तरफ जातक के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। मकान या वाहन क्रय करने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। इसलिए बाजार व शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की ओर जातक खूब परिश्रम करेगा। सफलता का भी प्रबल योग है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। मन उत्साहित रहेगा। कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने में जातक खूब परिश्रम करेगा। सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। घूमने-फिरने का भी जातक को अवसर मिल सकता है। किसी बड़े कार्य की योजना बन सकती है। यह समय जातक के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन जातक अपनी कुशल रणनीति से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। कोई महत्वपूर्ण या सुख-सुविधा वाली वस्तु खरीदने का योग बन सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कर्मठता से कार्यों को सही दिशा देने में सफल हो सकता है। घर परिवार की जिम्मेदारियाँ भी पूरी करने में जातक सफल हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। जातक यदि सरकारी सेवा में होगा तो विशेष उन्नति का योग बन सकता है। मेडिकल के कार्यों से जुड़े जातकों का के लिए समय अनुकूल है उनका कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य इस सप्ताह सम्पन्न हो सकते है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विजय मिल सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें। तभी स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय इस सप्ताह इस राशि वालों का समय धीरे-धीरे पटरी पर आना चाहिए। कुछ चुनौतियाँ रहेगीं। उन चुनौतियों को पूरा करते हुए जातक आगे बढ़ने का प्रयास करेगा और उसमें बहुत कुछ सफलता जातक को मिल सकती है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान बनायें रखें। मौसम परिवर्तन का प्रभाव जातक के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजना को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। घर परिवार की दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। थोड़ी कठिनाईयों के साथ जातक अपने कार्यों को आगे बढ़ाने में सफल हो सकता है। घूमने-फिरने का भी अवसर मिल सकता है। कुछ बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर लाभप्रद स्थितियाँ बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भागदौड़ का सुखद परिणाम मिलेगा। कार्ययोजनाओं में थोड़ी कठिनाईयाँ आ सकती है लेकिन जातक अपने कार्यों को नई दिशा देने में सफल हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से भी समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। कभी-कभी आपसी मतभेद के कारण जातक थोड़ा तनाव की स्थिति बन सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगा। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। ठेकेदारी मशीनरी सामानों का कार्य करने वाले जातकों के लिए समय अति उत्तम है। इसके अतिरिक्त बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर भी लाभ की स्थिति बन सकती है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। विरोधी कभी-कभी कोई चुनौती खड़ी कर सकते है। लेकिन जातक उन चुनौतियों को पटरी पर लाने मे सफल हो सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कार्य योजनाओं को नई दिशा देने में जातक को सफलता मिल सकती है। कभी-कभी विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक के कार्यों में व्यवधान खड़ा करने का प्रयास कर सकते है लेकिन जातक उन चुनौतियों को पूरा करने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह कार्यों को पटरी पर लाने के लिए थोड़ा सूझ-बूझ एवं परिश्रम से कार्य करना होगा। जिससे बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह थोड़ा घूमने-फिरने से बचें। बिना उद्देश्य के भ्रमण जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकता है। इस सप्ताह जातक को परिश्रम का फल कभी मिल सकता है तो कभी परिश्रम का फल नहीं भी मिल सकता है। इसलिए इस सप्ताह सोच-समझकर कार्यों को गति प्रदान करते रहें। मशीनरी सामानों का व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह लगभग अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में जातक यदि सोच-समझकर पैसा लगायेगा तो थोड़ा बहुत लाभ मिल सकता है। ठेकेदारी के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए संघर्ष के साथ सफलता मिल सकती है। अधिक परिश्रम एवं भागदौड़ से कोई पुराना भुगतान हो जाने से जातक को राहत मिल सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल है। जातक सोच-समझकर जो भी कार्ययोजना बनायेगा उसमें जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह जातक अपनी कार्ययोजनाओं से लोगों को प्रभावित भी कर सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। देश विदेश की यात्रा का भी योग है। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। अध्ययन अध्यापन से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। कोई बड़ी एवं महत्वपूर्ण परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। आपसी सहयोग बढ़ सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न् हो सकता है। लेकिन कला से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। कोई महत्वपूर्ण लेख या कोई पुस्तक लिखकर जातक अपने नाम को रौशन कर सकता है। इस सप्ताह विष्णु की पूजा एवं गुरु का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk