डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2022-Weekly Horoscope in Hindi 21 August to 27 August 2022: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में विघ्न बाधायें आयेगीं। कई तरह के दबाव का सामना करते हुए जातक को संतुलन बनायें रखना होगा। विरोधी भी सक्रिय रहेगें जो कि जातक के कार्यों में व्यवधान खड़ा कर सकते है। स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखें। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट लग सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें। सेना पुलिस एवं खेल से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं है। किसी भी क्षेत्र में विजय न मिलने से निराशा मिल सकती है। इसलिए इस सप्ताह को थोड़ा अनुकूल बनाने के लिए अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिलेगी।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का इस सप्ताह इस राशि वालों का समय भी अनुकूल नहीं है। लड़ाई झगड़े का प्रबल योग है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। न्यायालय संबंधित परेशानियाँ जातक को तनाव दे सकती है। इसलिए सावधानी से कार्य करें और कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास में निरन्तर लग रहें। घरेलू समस्यायें चुनौतियाँ खड़ी कर सकती है। इस सप्ताह प्रेम संबंधों से दूरी बनायें रखें। नहीं तो अनावश्यक भ्रम के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। एक दूसरे के प्रति जो विश्वसनीयता बनी है वह खंडित हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नहीं है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें। अनावश्यक भ्रमण एवं यात्रा से भी बचें। नहीं तो कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियाँ जातक के लिए विकट समस्या खड़ी कर सकती है। मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत होगी और परेशानियों में कमी आयेगी।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को जातक ऊंचाई पर ले जाने में सफल होगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है इसलिए व्यवसायिक गतिविधि को आगे बढ़ाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने का यह अनुकूल समय है आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ी कार्ययोजना को करने में जातक सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कोई बड़ी एवं महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा पास करने में जातक को सफलता मिल सकती है। घर परिवार में अनुकूल वातावरण बन सकता है। सबका प्यार एवं स्नेह जातक को मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जातक अपनी सूझ-बूझ से घर परिवार को अधिक ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मन अस्थिर रहेगा। अनावश्यक चिंता जातक को तनाव दे सकती है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव आयेगा। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। किसी के कारण लोग अपवाद की भी स्थिति बन सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। सर्दी जुकाम या स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का भी प्रबल योग है। किसी बड़ी बीमारी की शंका हो सकती है जिसके कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। घर परिवार की भी चिंता रहेगी जिसको लेकर मन विचलित रहेगा। विरोधी भी सक्रिय रहेगें जो कि जातक को बीच-बीच में चुनौती दे सकते है। न्यायालय संबंधित परेशानियाँ आ सकती है। इसलिए सावधानी से कार्य करें। घूमने-फिरने से बचें शो बाजी के चक्कर में अधिक खर्च होने का योग है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। किसी देवी की पूजा करने से और शिव जी का दर्शन एवं दान करने से राहत मिलेगी।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक यदि सराकारी सेवा में होगा तो प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जातक यदि राजनीति में होगा तो जातक की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। देश-विदेश की यात्रा का भी प्रबल योग है। घूमने-फिरने का भी खूब अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियो के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में विजय मिल सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक के प्रभाव से दूर हो सकते है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। जातक जीवन की महत्पूर्ण चुनौतियों को पूरा करने में सफल हो सकता है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। जातक की ख्याति में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य करी योजना बन सकती है। जातक अपनी बात-चीत की कला से लोगों को प्रभावित करेगा। कठिन से कठिन परिस्थितियों को अपनी तर्क एवं सूझ-बूझ से पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। देश-विदेश की यात्रा का प्रबल योग है। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत उत्तम है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। गूढ़ से गूढ़ विषयों पर जातक अपनी तर्क पूर्ण विवेचना से हल करने में सफल हो सकता है। ईष्ट मित्रों का निरन्तर सहयोग मिल सकता है। लोगों की प्रेरण से जातक जीवन में अधिक ऊँचाई प्राप्त करने में सफल हो सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियां अधिक अनुकूल हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जहां एक तरफ मन उत्साहित रहेगा। कोई बड़ा कार्य करने के लिए निरन्तर प्रेरित होगा। वहीं विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों के कारण चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव के साथ चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। मन अशांत रहेगा। जीवन में अनेक तरह के उतार-चढ़ाव के बीच कार्यों में गतिशीलता कम रहेगी। जिससे मन व्यथित हो सकता है विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी चुनौती खड़ी कर सकते है इसलिए सावधानी बनायें रखें। आर्थिक स्थितियाँ भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी। इसलिए अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। भावावेश में आकर अधिक खर्च से बचें। नहीं तो आर्थिक चुनौतियाँ मानसिक दबाव दे सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाये।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। कभी-कभी कार्यों में थोड़ी गतिशीलता आयेगी लेकिन कभी-कभी कार्यों में शिथिलता बनी रह सकती है। इस बीच सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी बीच-बीच में चुनौती खड़ी कर सकते है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। सेना पुलिस एवं खेल से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कड़ी प्रतिस्पर्धी के बीच जातक को गुजरना पड़ सकता है। इसलिए सावधानी से कार्य करें प्रतिपक्षी या विरोधी जातक के हर कार्यों में चुनौती खड़ी कर सकते है। खिलाड़ियों के लिए भी कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ सकता है। इसलिए सावधानी से अपने कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास करें। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर आर्थिक लाभ मिल सकता है। घर परिवार में भी कठिनाई के साथ आपसी विश्वास बना रह सकता है। घर परिवार के लोगों के साथ थोड़ी कठिनाई के साथ सामन्जस्य स्थापित करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करें। तो स्थितियाँ अनुकूल बनी रह सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जातक अपनी कर्मठता एवं सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने का प्रयास करेगा। कोई नई वस्तु क्रय करने का योग बन सकता है लेकिन संशय एवं सन्देह के बीच लम्बा समय खिच सकता है। निरन्तर सूझ-बूझ के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन दूर होगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभघ अनुकूल है। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घर परिवार में भी आपसी सहयोग रहेगा। कभी-कभी तर्कपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। जिससे जातक सूझ-बूझ के साथ हल करने में सफल हो सकता है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। कार्यों में गति बढ़ सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। संघर्षों एवं कठिनाईयों के साथ जातक कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। अपनी नई कार्ययोजना से जातक कोई बड़ा कार्य कर सकता है या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर जातक को कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जीवन की बड़ी एवं महत्वपर्ण चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए जातक अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह नई-नई चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन जातक अपनी कर्मठता एवं दूरदृष्टि से उन चुनौतियों को पूरा करने में सफल हो सकता है। मशीनरी सामानों से जुड़े व्यवसाय वालों के लिए स्थितियाँ अधिक अनुकूल रहेगी। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगायें। थोड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लभग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। इसलिए जातक जीवन की कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। शनि की साढ़े-साती चल रही है जो कि जातक को अत्यधिक सक्रिय बनायें रखेगी। थोड़ी परेशानियाँ भी दे सकती है लेकि नई-नई चुनौतियों के बीच जातक अपने साहस एवं आत्मबल से इन चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने में सफल हो सकता है। ठेकेदारी एवं भवन निर्माण से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अधिक परिश्रम के साथ लाभप्रद स्थितियाँ बन सकती है। घूमने-फिरने से बचें। नहीं तो अत्यधिक खर्च का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभप्रद स्थितियाँ बन सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने स स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा जातक अपनी सूझ-बूझ से कार्यों को विस्तार देने में सफल होगा। भाग्य भी जातक का साथ देगा। जातक कई महत्वपूर्ण चुनौतियों को पूरा करने में सफल हो सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ा प्रमोशन या कोई महत्वपूर्ण कार्योयोजना पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है । पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता में सफल होने का योग है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। विष्णु जी की पूजा एवं गुरु मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk