डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 21 May to 27 May 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ गुरु इस राशि वालों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाने में अहम भूमिका निभाता है और जातक के कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाता है। जातक में सूझ-बूझ विकसित करता है और अपनी सूझ-बूझ से जातक लोगों को प्रभावित भी करता है लेकिन राहु एवं बुध के प्रभाव के कारण जातक के सामने कुछ चुनौतियाँ भी खड़ी हो जाती है। जिसके कारण जातक थोड़ा परेशानी में आ सकता है। विरोधी भी सक्रिय हो सकते है जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से जातक के लिए चुनौती खड़ी कर सकते है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो चुनौतियों को पटरी पर ला सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए बाजार की नब्ज को पकड़कर ही पूँजी निवेश करें। नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें। चोट-चपेट का योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें। नहीं तो चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। यदि चुनौतियाँ ज्यादा महसूस हो तो बुधवार को काली वस्तुओं का दान करे से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय भी थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधो में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई-झगड़े जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। समय पर कार्य पूरे न होने पर थोड़ा तनावपूर्ण स्थितियाँ आ सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सही समय पर प्रमोशन या अच्छे स्थान पर हस्तानान्तरण न होने पर जातक को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो विषम परिस्थितियों को पटरी पर लाने में थोड़ा सफल हो सकता है। इस बीच विरोधी सक्रीय रहेगे। कोई न कोई आरोप लगाकर जातक के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकते है। राजसत्ता से भी थोड़ी चुनौती या डंड मिल सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। न्यायालय से भी अनुकूल स्थितियाँ न बनने से जातक तनाव में आ सकता है इस बीच स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। अधिक उम्र के जातक शुगर एवं ब्लड प्रेशर जैसी परेशानी का सामना कर सकते है। यदि चुनौतियाँ ज्यादा महसूस हो तो रविवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कार्य-व्यापार में प्रगति का योग बन सकता है। जातक अपनी सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घरेलू कार्यों में भी अनुकूल स्थितियाँ बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य होने का योग बन सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगी तो इस बीच विशेष उन्नति का योग बन सकता है। प्रेम संबंधो में प्रगाढ़ता आ सकती है। संगीत कला साहित्य से जुड़े जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। कोई बड़ा पुरुस्कार या जातक की प्रशंसा हो सकती है । व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर स्थितियाँ बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी देवी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कई तरह की विषम परिस्थितियाँ जातक के लिए चुनौती खड़ी कर सकती है। मन अशांत रहेगा। अनावश्यक दुविधा एवं तनाव के कारण जातक परेशान हो सकता है। घर परिवार की चुनौतियों का सामना करते हुए। जातक थोड़ी परेशानी महसूस कर सकता है। खेल-कूद से जुड़े जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विजय न मिलने पर जातक थोड़ा अशांति महसूस कर सकता है। यद्यपि सप्ताह का अन्त आते-आते स्थितियाँ थोड़ी पटरी पर आ सकती है जिससे जातक थोड़ा राहत महसूस कर सकता है। जमीन-जायजात के कार्यों में लग जातकों के लिए भी समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। थोड़ी-सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी लगाने से बचें नहीं तो विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों के सक्रीय होने के कारण जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। थोड़ा लड़ाई-झगड़े या अनावश्यक तर्क-वितर्क के कारण परेशानियाँ बढ़ सकती है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो स्थितियों को पटरी पर लाने में थोड़ी सफलता मिल सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। प्रमोशन आदि को लेकर जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। इस बीच घूमने-फिरने से बचें। अधिक उम्र वाले जातक स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। थोड़ी-सी स्वास्थ्य संबंधित विषम परिस्थितियाँ आने पर डॉक्टरी सलाह लें घर परिवार में थोड़ी चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। इसलिए सोच-समझकर पारिवारिक समस्याओं को पटरी पर लाने का प्रयास करना चाहिए। रविवार को लाल वस्तुओं का दान करें। इससे जातक को राहत मिल सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपने कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकती है। निरन्तर क्रियाशील बनें रहें तो कार्य-व्यापार को विस्तार मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ता अनुकूल हैं। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में जातक यदि प्रयास करेगा तो सफलता मिल सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। मन उत्साहित रहेगा। महत्वपूर्ण एवं कई बड़ी योजनाओं को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। प्रेम संबंधो में भी प्रगाढ़ता आ सकती है। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नये मकान एवं वाहन आदि का सुख जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। कभी-कभी थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन जातक अपनी कुशल रणनीति से चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कला संगीत से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। अपने अभिनय या साहित्यिक गतिविधि के कारण जातक अपना नाम रौशन कर सकता है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ बहुत अनुकूल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ जातक की कर्मठता में वृद्धि हो सकती है। जातक कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करते हुए। आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। कभी-कभी विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी चुनौती खड़ी कर सकते है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से उन चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। खेल-कूद से जुड़े जातकों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। अधिक परिश्रम के बाद कुछ खेल प्रतिस्पर्धाओं में विजय मिल सकती है लेकिन कुछ खेल प्रतिस्पर्धाओं में हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। जातक अपनी कर्मठता एवं साहस के बल पर हर चुनौतियों का सामना करते हुए । आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति थोड़ा संघर्षों के बाद करने में जातक सफल हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के सामने थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती है। जातक उन चुनौतियों का सामना करते हुए। आगे बढ़ने में सफल हो सकता है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। शुक्र की दृष्टि के कारण खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। घर परिवार की जिम्मेदारियाँ एवं हर कार्य को सुव्यवस्थित करने के कारण जातक का अधिक धन खर्च हो सकता है। इसलिए थोड़ी आर्थिक चुनौतियाँ बनी रह सकती है लेकिन कई महत्वपूर्ण कार्यों के पटरी पर आ जाने से जातक राहत महसूस कर सकता है। चुनौतीपूर्ण कार्यों को विस्तार देने का यह अनुकूल समय है। सूझ-बूझ से हर चुनौतियों का सामना करते हुए। आगे बढ़ने का निरन्तर प्रयास करना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है । थोड़ा संघर्ष एवं परिश्रम के साथ जातक पढ़ाई-लिखाई को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधो में भी अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में जातक सफल हो सकता है। जमीन-जायजात एवं अचल संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि का योग बन सकता है। नवीन कार्ययोजनाओं को विस्तार देने का यह अनुकूल समय है। खिलाड़ियों के लिए भी यह समय अनुकूल है। किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा में विजय मिल सकती है। जातक यदि अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देना चाहेगा तो यह समय अनुकूल है। सेना पुलिस एवं शासन प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी महत्वपूर्ण स्थान पर कार्य करने का योग बन सकता है। जातक अपनी क्रियाशीलता से बड़ी पहचान बनाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। शनि की साढ़े-साती अपनी मध्य अवस्था से गुजर रही है। इसलिए स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। अनेक तरह की चुनौतियाँ जातक के सामने आ सकती है लेकिन शनि की साढ़े-साती शनि के घर में ही है इसलिए ज्यादा विषम परिस्थितियों का सामना जातक को नहीं करना पड़ सकता है। इसके विपरीत यदि कोई चुनौती खड़ी होती है तो उसे पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। अनावश्यक घूमने-फिरने से बचें नहीं तो अधिक पूँजी खर्च होने का योग बन सकता है। पारिवारिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए ही खर्च को समायोजित करने का प्रयास करें। नहीं तो आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मशीनरी सामानों का व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। लेकिन जमीन जायजात एवं व्यापार के अन्य क्षेत्रों में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक के कार्यों में अनेक तरह की चुनौतियाँ आ सकती है। इस सप्ताह इस राशि वाले थोड़ा जोखिम से बचें दांत कान गले जैसी परेशानी का सामना अधिक उम्र के लोगों को करना पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखना होगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी बीच-बीच में चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है इसलिए सावधानी बनायें रखें। किसी के प्रति अंध विश्वास करने स बचें नहीं तो किसी बड़ी परेशानी या जालसाजी में जातक उलझ सकता है। शिक्षा एवं कोचिंग से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक का मन पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा कम लग सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह थोड़ा मिलाजुला रहेगा। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर भी पूंजी निवेश करें। घरेलू चुनौतियाँ भी थोड़ी बढ़ सकती है इसलिए घरेलू समस्याओं को पटरी पर लाने के लिए सोच-समझकर कार्य करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk