डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2022-Weekly Horoscope in Hindi 23 July to 30 July 2022: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जातक खूब परिश्रम करेगा। जिससे अटके कार्यों को पटरी पर लाने में सफल होगा। भगदौड़ भी बनी रहेगी। कुछ भागदौड़ सार्थक रहेगा तो कुछ निरर्थक भी करनी पड़ सकती है। खिलाड़ियों के लिए समय अनुकूल रहेगा थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन बड़ी विजय प्राप्त कर सकता है। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। सावधानी से पूंजी लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें किसी भी तरह का दबाव जातक पर अधिक पड़े तो उपाय जो को काली वस्तुओं का दान करें।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह है इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह सप्ताह के प्रारंभ में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है वैसे संपूर्ण सप्ताह अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। आपस में विश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घूमने फिरने का अवसर जातक को मिल सकता है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। प्रेम संबंधों के बीच उतार-चढ़ाव के साथ गति बनी रह सकती है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। लेकिन अधिक खर्च से बच्चे थोड़ी सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। अनावश्यक तर्क वितर्क एवं वार्तालाप से बचें नहीं तो बनी बनाई बात बिगड़ सकती है।गाय को हरा चारा खिलाने से बाधाएं दूर होंगी।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह जहां एक तरफ सूर्य के कारण जातक की सक्रियता बढ़ेगी। सरकारी एवं प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। वहीं किसी बात को लेकर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच समझकर बाजार में पैसा लगाएं। नहीं तो बड़ी आने की स्थिति बन सकती है। गाय को हरा चारा खिलाने पर राहत मिलेगी।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। लेकिन सरकारी सेवा या शासन प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक अनुकूल रहेगा। जातक की ख्याति में वृद्धि होगी। प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा अनुकूल नहीं रहेगा चुनौतीपूर्ण रहेगा अनावश्यक मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सावधानी बनाए रखें व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नहीं है सावधानी से व्यवसाय को आगे बढ़ाएं थोड़ी आ सावधानी बड़े परेशानी का कारण बन सकती है विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं सावधानी बरतें थोड़ी सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है यदि दबाव अधिक महसूस हो तो बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाने से राहत मिलेगी।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। मन उत्साहित रहेगा। बड़ा कार्य करने को जातक प्रेरित होता रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियां अधिक अनुकूल हो सकती हैं।कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अधिक अनुकूल रहेगा। प्रतियोगिता में विजय मिल सकती है। सेना पुलिस से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है जमीन जायदाद से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। कोई नई संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। जहां कार्यों में थोड़ी कठिनाइयां आएंगी वही जातक अपनी सूझबूझ से उन कठिनाइयों को दूर करने में सफल हो सकता है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी बड़ी कार्य योजना की दिशा में जातक सक्रिय हो सकता है। अपनी सूझबूझ से आर्थिक नीतियों को संभालने में जातक थोड़ा सफल हो सकता है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने में दूरगामी परिणाम निकल सकते हैं।शायद दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा यदि जातक सूझबूझ से कार्य करेगा। तो स्थिति को पटरी पर लाने में सफल होगा।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में संघर्ष एवं तनाव की स्थिति बनी रह सकती है यदि सूझ-बूझ एवं कर्मठता से काम करेगा तो इसे क्या पटरी पर आएंगी थोड़ी सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए रखें। हड्डियों एवं मांसपेशियों पर दबाव बनने का योग है।कमर दर्द घुटने का दर्द जैसी परेशानी का योग है। यदि दबाव अधिक बने तो शनिवार को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिलेगी।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं को पटरी पर लाने में सफल होगा। ठेकेदारी एवं जमीन जायजाद से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह लगभग अनुकूल है।थोड़ी सावधानी बनाए रखें।व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। थोड़ी सी असावधानी बड़ी हानि का कारण बन सकती है। अनावश्यक घूमने फिरने से बचें थोड़ा खर्च की अधिकता रहेगी। सावधानी बनाए रखें किसी भी तरह के जोखिम से बचें।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वाले जातकों के लिए अनुकूल समय रहेगा। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नई कार योजनाओं को दिशा देने में जातक सफल होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।पढ़ाई- लिखाई में मन लगेगा। अपने बुद्धि बल से जातक लोग को हर्षित करने में सफल होगा। किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह उत्तम है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा करने से स्थितियां अनुकूल रहेंगे।कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते हैं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk