डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 24 March to 30 March 2024: मेष (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा अनुकूल रहेग। भाग्य जातक का साथ देगा। कई महत्पूर्ण चुनौतियों को कम करने में जातक सफल हो सकता है। थोड़ा भाग-दौड़ रहेगा लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से विषम परिस्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगा। छात्रों के लिए भी समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। जातक पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़े लक्ष्य कि प्राप्ति के लिए जातक सक्रिय हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण योजना का विस्तार करने का अनुकूल समय है। लेखन कार्यों में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। व्यवसाय दृष्टि से भी समय अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मेर्केट में पूंजी निवेष करने से लाभ की स्थिति बन सकती है। धर्म-कर्म में मन लग सकता है। धार्मिक यात्रा करने का भी योग बन सकता है। गुरू का मंत्र एवं विष्णु की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कई महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाने में जातक सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आ सकती है। एक-दूसरे के प्रति लगाव बढ़ सकता है। घूमने का भी अवसर जातक को मिल सकता है। अच्छा मकान एवं वाहन का भी सुख जातक को मिल सकता है। जातक यदि सक्रिय रहेगा तो कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। निरंतर सक्रिय बने रहने पर जातक की आर्किथ एवं सामाजिक स्थितियों में अनुकूलता आ सकती है। घर-परिवार से समाजंय बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। व्यवसाय दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार कि स्थिति को समझकर जातक यदि पूंजी निवेश करेगा तो बढे लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। लग्नेश की स्थिति नीच की होने के कारण जातक की शाख पर प्रभाव पड़ सकता है। जातक की आलोचना हो सकती है। जातक यदि व्यवसाय से जुड़ा होगा तो व्यवसाय में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचे नही तो लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है। इस बीच सोच-समझकर की कार्यों का विस्तार करे नही तो चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में कम लग सकता है। गाय को हरा चरा खिलाने से राहत मिल सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। सप्ताह का प्रांरभ एवं मध्य थोडा चुनौतिपूर्ण रहेगा। जातक को अनेक तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार की चुनौतियाँ बढ़ सकती है इसलिए सावधानी बनाये रखे। सप्ताह के मध्य के बाद चुनौतियाँ कम हो सकती है। जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। जातक के कई कार्य पूरे हो सकते है। जताक व्यवसाय से जुड़ा होगा। तो सप्ताह के उत्तरार्ध में चुनौतियाँ कम होगंगी। व्यापार आदि में बड़े लाभ की स्थितियाँ बनने लगेंगी। जहाँ सप्ताह के प्रांरभ में मन आशांत रह सकता है। वही सप्ताह के उत्तरार्ध में मानसिक तनाव में भी कमी आ सकती है। अनावश्यक मानसिक उलझानों से जातक को धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी। शिव जी की पूजा से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। जातक अपनी कई कार्यों-योजनाओ का विस्तार करने में सफल हो सकता है। मंगल जहाँ जातक को सक्रिय बनाये रखे। वही शनि और शुक्र की दृष्टि भी जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकती है इसलिए जातक सावधानी बनाये रखे। अधिक खर्च का योग बन सकता है। जातक यदि संतुल्न बनाकर चलेगा तो घर-परिवार की चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफलता मिल सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े जातको के लिए समय मिला-जुला रहेगा। जातक यदि दूरदृष्टि से कम लेगा तो प्रमोशन या अच्छे पद कार्य करने का अवसर जातक मिल सकता है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है और संर्घषों में कमी आ सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय सगभग अनुकूल रहेंगा। जातक की सक्रियता बढ़ेगी। होली के अवसर पर कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। पुरानी यादे याद आ सकती है। मेल-मिलाव बढ़ाने और अपने लोगों से मिलने का या अनुकूल समय है। जातक की निरंतर सक्रियता जातक को लोक-प्रिय बना सकती है। व्यवसाय दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थितिया बन सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े जातको के लिए भी समय अनुकूल है। जातक बढ़ा लाभ कमाने में सफल हो सकता है। सूर्य को जल देने से एवं गणेष जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगढ़ता आ सकती है यद्यपि थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है। इस होली में मौज-मस्ती करने का अवसर मिल सकता है। अपने किसी मित्र से बाते करने का अवसर जातक को मिल सकता है। इस होली के में इस राशि वाले खूब रंग खेलने का प्रयास करेंगे। दोस्ती-यारी बढाने का भी अवसर जातक को मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है। लेकिन मार्यदा का अतिकर्मण न करे नही तो जातक को चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। खाने-पीने का उत्तम अवसर जातक को मिल सकती है। किसी देवी की पूजा करने से जातक को राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर जातक का मन परेशानियाँ महसूस कर सकता है। इस सप्ताह विरोधी भी सक्रिय हो सकते है जो जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकती है। जामीन-जायदाद में लगे जाकतों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। क्रय-विक्रय की शर्तो को लेकर चुनौतियाँ बढ़ सकती है इसलिए सानधानी बनाये रखे। सेना, पुलिस में लगे जातको को भी सावधानी से कम करना होगा। होली की मस्ती में ज्यादा पीने से बचे नही तो लड़ाई-झगड़े की स्थितियाँ बन सकती है। खिलाड़ियों के लिए भी समय चुनौतिपूर्ण है। अभी किसी महत्वपूर्ण खेल में जाने से बचे नही तो हार का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय दृष्टि से सप्ताह भी थोड़ा चुनौतिपूर्ण है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करें।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को थोड़ा संर्घषों के साथ पूरा करने का प्रयास करेगा और उसमें जातक को सफलता भी मिल सकती है। इस सप्ताह जातक को थोड़ा कार्य की अधिकता रहेगी। जातक यदि कार्यों को सुगमतापूर्वक पूरा कर ले जायेगा तो आने वाली चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। निरंतर सक्रियता और कर्मठता जातक यदि बनाये रखेगा तो अपने कार्यों का विस्तार करने सफल हो सकता है। इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन हर खर्च अनुकूल कार्यों में हो सकता है। जिससे जातक को राहत भी मिल सकती है। घर-परिवार की चुनौतियों को कम करने में भी जातक सफल हो सकता है। विष्णु की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल एवं पटरी पर आ सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा जातक की सक्रियता बढ़ेगी। जातक अपने परिश्रम से कई चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह नई-नई योजनाओं के माध्यम से जातक अपने कार्यों का विस्तार करने में सफल हो सकता है निरंतर क्रियशीलता बने रहने के कारण और कार्यों को अच्छे ढ़ंग से करने के कारण जातक की लोक-प्रियता में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह घर-परिवार की चुनौतियों को कम करने अपसी ताल-मेल में एवं सहयोग बढ़ाने में जातक को सफलता मिल सकती है। व्यवसाय दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बढ़ा लाभ मिल सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से राहत मिल सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतिपूर्ण रहेगा। जातक को सक्रिय बने रहना होगा तभी कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। इस राशि पर शनि एवं शुक्र की स्थित बनी हुई है। जिसके कारण जातक होली में खूब मौज-मस्ति की योजना बना सकता है। अधिक पीने से कभी-कभी स्थितियाँ विषम हो सकती है। ठेकेदारों के लिए बड़ा भुकतान मिलने से जातक मौज-मस्ती की योजना बना सकता है। होली में अधिक पीने से और लोट-पोट करने से स्थितियाँ अधिक विषम हो सकती है इसलिए सावधानी बनाये रखे। होली में अधिक खर्च से बचे नही तो बाद में आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला रहेगा इसलिए सोच-समझकर पूंजी निवेश करे। इस सप्ताह पीपल के वृक्ष नीचे तेल का दीपक जलाने एवं शनि का मंत्र करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। बुध एवं राहु के नीच के होने के कारण परिस्थितियाँ थोड़ी चुनौतिपूर्ण बनी रहे सकती हैं। जातक की सक्रियता एवं परिश्रम के कारण भी चुनौतियाँ बनी रह सकती है यद्यपि सूर्य जातक को सक्रिय बनाये रखेगा लेकिन पुरानी कुछ कार्यों-योजनाओं के न बनने से चुनौतियाँ बनी रह सकती है। घर-परिवार में भी अपसी ताल-मेल न होने के कारण अनावश्यक तर्क-वितर्क की स्थितियाँ बन सकती है। वाहन आदि सावधानी से चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। छात्रो के लिए भी समय अनुकूल नही है। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लग सकता है। राहु का दान करने से जातक को राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk