डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 25 February to 2 March 2024: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा वैसे इस सप्ताह इस राशि वालों का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा थोड़ी-बहुत परेशनियाँ आ सकती है। लेकिन जातक अपनी सूझबूझ एवं दूरदृष्टि से हर स्थितियों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य-योजनाओ का विस्तार करने एव बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में जातक निरंतर सक्रिय बना रहेगा। पढ़ाई-लिखाई एवं लेखन का कार्य करने वाले जातको के लिए समय अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कुशल कार्य-योजना से आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। घर-परिवार में मांगलिक स्थितियाँ बन सकती है। परिवारिक सामंजस्य बनाने में सफल हो सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। गुरू का मंत्र एव विष्णु की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी कई कार्य-योजनाओ का विस्तार करने में सफल हो सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगढ़ता आ सकती है। एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। देश-विदेश घूमने का अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। ईस्ट-मित्रो का सहोयग जातक को मिल सकता है। सरकारी सेवा से जुडे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी महत्वपूर्ण स्थान पर स्थानांतरण हो सकता है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक अपनी दूरदृष्टि एवं बातचीत की कला से किसी बड़े एवं महत्वूर्ण पद पर कार्य करने में सफल हो सकता है। जातक अपनी क्रियाशीलता एवं दूरदृष्टि से कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में जातक का मन लगेगा। जातक अपनी दूरदृष्टि से कई योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह आर्थिक दृष्टि से भी स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। व्यापार आदि के मध्यम से जातक अधिक लाभ कमाने में सफल हो सकता है। अनेक तरह की चुनौतियों को सूलझाने में भी जातक को सफलता मिल सकती है। गणेश जी की पूजा एवं गाय को हरा चरा खिलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में थोड़ी चुनौतियाँ बनी रहेगीं। जातक को अनावश्यक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है इसलिए सावधानी बनाए रखे। सप्ताह के मध्य से स्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी। जातक के कई कार्यों में बनी हुई चुनौतियाँ भी कम होने लगेंगी जिसे जातक राहत महसूस करने लगेगा। सप्ताह के प्रारंभ में पूंजी निवेश करने से बचे। सप्ताह के मध्य के बाद में जब स्थितियाँ अनुकूल होने लगे तभी पूंजी निवेश करे। साहित्य, कला एवं संगीत से जुड़े जातको के लिए चुनौतियों के साथ बड़ी सफलता मिलने का योग बन सकता है। घर-परिवार में भी स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेंगी परिवारिक सुख मिलेगा जिसे जातक राहत महसूस कर सकता है। व्यवसाय दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कार्यों की अधिकता बनी रह सकती है लेकिन जातक का महत्व बढ़ सकता है जिसे जातक प्रसन्न हो सकता है। राजनीति जुड़े जातको के लिए भी समय अनुकूल है। किसी बढ़े पद पर पहुँचने या कोई बढ़ी जिम्मेदारी निभाने का अवसर जातक को मिल सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातको के लिए समय अनुकूल है प्रमोशन आदि का भी लाभ जातक को मिल सकता है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है। कभी-कभी कार्य अधिकता के कारण जातक थकान महसूस कर सकता है। व्यवसाय दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बढ़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतिपूर्ण रहेगा कार्य की अधिकता एवं चुनौतियाँ बने रहने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। निरंतर क्रियाशीलता एवं दृरदृष्टि के कारण चुनौतियों को कम करने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक को इस सप्ताह घरेलू चिंताओं से भी गुजरना पड़ सकता है। अपसी मतभेद एवं अविश्वास की भावना के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। इस सप्ताह किसी भी जोखिम से बचने का प्रयास करे। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नही तो चोट-चपेट की स्थिति बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो बुधवार को काली वस्तुओ का दान करने से राहत मिल सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी कार्य योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। घूमने का अवसर जातक को मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो विशेष उन्नति का अवसर जातक को मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगढ़ता आ सकती है। कला, संगीत से जुड़े जातको के लिए समय अनुकूल है। जातक अपनी ख्याति बढ़ाने में भी सफल हो सकता है। व्यवसाय दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। पूंजी निवेश करने से भी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी देवी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा कई तरह की चुनौतियों को कम करके जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। शारीरिक श्रम की अधिकता रहेगी। भागदौड़ से जातक अपनी कई कार्य-योजनाओ का विस्तार कर सकता है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा कुछ बडे एवं महत्वपूर्ण प्रजोक्ट पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। खिलाड़ियों के लिए समय अनुकूल है। अपनी सूझबूझ एवं परिश्रम से कोई बड़ी सफलता पाने में जातक सफल हो सकता है। जिससे जातक की ख्याति में वृद्धि हो सकती है। सेना,पुलिस एवं सुरक्षा में लगे जातको के लिए समय मिलाजुला रहेगा कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करते हुए जातक आगे बढ़ने में सफ्ल हो सकता है। हनुमान जी की पूजा एवं मंगल का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। लेकिन जातक क्रियाशील बना रहेगा। कार्य की अधिकता बनी रहेगी। हर कार्य महत्वूर्ण एवं अवश्यक रहेगा। समय की कमी एवं हर कार्य को पूरा करने की चुनौतियाँ जातक को परेशान कर सकती है। छात्रों को लिए समय मिलाजुला रहेगा। किसी बड़ी प्रतियोगीता की तैयारी में जातक सक्रिय बना रहेगा। बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जातक को सक्रिय भी बना रहना होगा। इसलिए श्रम की अधिकता के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। जातक को घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। दूर की यात्रा पर जाने योग बन सकता है। व्यवसाय दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल रहेगा सोच-समझ कर पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ कि स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक को बडी सफलती मिल सकती है। जातक की सक्रियता बनी रहेगी। प्रेम संबंधो में भी प्रगढ़ता आ सकती है। एक-दूसरे के प्रति लगाव बड़ सकता है। घूमने-फिरने एवं मौज-मस्ती की दृष्टि से भी यह सप्ताह अनुकूल है। खिलाड़ियो के लिए भी सप्ताह अनुकूल है किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में बड़ी विजय मिल सकती है। जमीन-जयदाद एवं खेती, किसानी से जुड़े जातको के लिए भी समय अनुकूल है। जातक कोई बड़ा कार्य करने या बड़ा लाभ पाने में सफल हो सकता है। हनुमान जी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतिपूर्ण रहेगा। कार्यो की जटिलता एवं कार्य क्षेत्र में चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकती है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो कई तरह कि चुनौतियो का सामना करते हुए आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास कर सकता है। विरोधियों एवं प्रतिस्पार्धियो के सक्रिय रहने के कराण जातक को अनेक तरह की चुनौतियो का भी सामना करना बड़ सकता है। जातक यदि सूझबूझ से काम करेगा तो चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। छोटी-छोटी बातो को लेकर तनाव की स्थिति भी बन सकती है जिसके कारण लड़ाई-झगड़े जैसी परेशनियों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय दृष्टि से भी सप्ताह चुनौतिपूर्ण है इसलिए पूंजी निवेश करने से बचे। गणेश जी की पूजा करने से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्य योजनाओं का विस्तार करते समय अनेक तरह की चुनौतियो का सामना करना पड़ सकता है। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलाये नही तो जातक तनाव मे आ सकता है। कार्य-योजनाओ में चुनौतियों के बढ़ने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे जो जातक को तनाव दे सकते है। यदि जातक क्रियाशील बना रहेगा तो थोड़ी चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। न्यायलय आदि के कार्यो में भी चुनौतियाँ बनी रह सकती है। वैसे आर्थित दृष्टि से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। अपाहिजो को काली वस्तुओं का दान करने सो स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk