डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 26 November to 2 December 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। थोड़ी बहुत चुनौतियाँ बनी रहेगी लेकिन इन चुनौतियों का सामना करने के लिए जातक खूब संघर्ष करेगा और अपने संघर्षों से हर चुनौती को पटरी पर लाने में सक्रिय भूमिका निभायेगा। लेकिन कुछ विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों के कारण चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बनी रह सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं निष्ठा से और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के कारण हर स्थिति परिस्थिति को साधने में सफल हो सकता है। बाहरी चुनौतियों को अपने व्यवाहारिक ज्ञान से नई दिशा देने में भी सक्रिय भूमिका निभा सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोचसमझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय सप्ताह के प्रारम्भ में थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन सप्ताह का मध्य आते-आते चुनौतियाँ थोड़ी कम हो सकती है और जातक को किसी बड़ी कार्य योजना पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जातक यदि दूरदृष्टि से कार्य करेगा तो हर चुनौती को अवसर में बदलने में जातक सफल हो सकता है। जीवन के उद्देश्य को बहुयामी तरीके से निभाने में भी जातक को सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी प्रतिकूल परिस्थितियाँ आने के बाद भी उसे नई दिशा देने में जातक को सफलता मिल सकती है। घर परिवार में भी खुशी का वातावरण बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। घूमने फिरने का भी अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों को थोड़ा सूझ-बूझ से कार्य करना होगा। थोड़ी-सी भ्रम की स्थिति बने तो वहाँ से दूर हटने का प्रयास करना चाहिए। थोड़ी-सी लापरवाही जातक को बड़े जोखिम में डाल सकती है। विपरीत परिस्थितियाँ एवं विरोधियों के सक्रिय होने से चुनौतियाँ बढ़ सकती है। थोड़ी-सी दूरदृष्टि से कार्य करने पर चुनौतियों को साधने में जातक को सफलता मिल सकती है लेकिन सावधानी बनायें रखें। हर तरह की चुनौती जातक को समाज एवं दुनियाँ को समझने की शक्ति दे सकती है लेकिन थोड़ी-सी लापरवाही जातक को बड़ी उलझनों में डाल सकती है इस बीच जातक व्यापार आदि में भी सावधानी बनायें रखें। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से बचें। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो सूर्य को जल दे और गाय को हरा चारा खिलायें।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मन थोड़ा व्यग्र रहेगा। जिससे जातक तनाव से गुजर सकता है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति अविश्वास की भावना पनप सकती है। यदि जातक थोड़ा-सा भी दूर दृष्टि से कार्य नहीं करेगा तो किसी विषम परिस्थितियों में उलझ सकता है। किसी बात या पुरानी झंझट को लेकर जातक को तनाव से गुजरना पड़ सकता है। कभी-कभी चुनौतियाँ इतनी बढ़ सकती है कि जातक के मन में बुरे या किसी विषम परिस्थिति या बड़ी समस्या में उलझने का भी योग बन सकता है लेकिन जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो थोड़ी चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। संघर्षों एवं चुनौतियों के बीच सप्ताह के अन्त आते-आते कोई बड़ी राहत मिल सकती है जिससे जातक बड़ी राहत महसूस कर सकता है। इस सप्ताह बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें यदि सप्ताह के अन्त में पूँजी निवेश करना चाहे तो बड़ा लाभ मिल सकता है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय भी थोड़ा मिलाजुला रहेगा। संघर्ष की अधिकता जातक को चुनौती दे सकती है लेकिन जातक अपने परिश्रम एवं प्रशासनिक क्षमता से हर चुनौतियों से निपटने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह कार्य-व्यापार में नई-नई चुनौतियाँ बन सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए भी सप्ताह अनुकूल है। थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है। इस बीच प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है लेकिन सावधानी बनायें रखें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं कर्मठता से हर चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। अपनी क्रियाशीलता से एवं बहुयामी व्यक्तित्व से जातक लोगों को प्रभावित कर सकता है लेकिन चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ जातक को सक्रिय बनायें रख सकती है अपनी बात-चीत एवं कला कौशल से जातक लोगों को प्रभावित कर सकता है। प्रेम संबंधों में भी चुनौतियों के साथ रागात्मक संबंध बढ़ेगा। एक दूसरे के प्रति विश्वास विकसित हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। पारिवारिक कार्ययोजनाओं का विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। किसी देवी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। निरन्तर सक्रियता बनी रहेगी। कई तरह की चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है लेकिन जातक अपनी प्रतिबद्धता एवं कार्ययोजना को सही दिशा देने के कारण कई विषम परिस्थितियों को पटरी पर लाने का प्रयास कर सकता है। उसमें भी थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है लेकिन कार्ययोजनाओं की कठिनाई जातक को चुनौतियाँ दे सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा सोच-समझकर लगाने से बड़ा लाभ हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों समय मिलाजुला रहेगा। यद्यपि चुनौतियाँ भी बीच-बीच में आती रहेगी लेकिन उन चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से चुनौतियाँ बढ़ सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जातक का महत्व बढ़ सकता है। किसी बड़े पद पर प्रमोशन का योग बन सकता है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का लगभग अनुकूल रहेगा। थोड़ा बहुत संघर्ष की स्थिति रहेगी लेकिन जातक अपने महत्व को बढ़ाने में सफल हो सकता है। जातक यदि दूरदृष्टि से कार्य करेगा तो कई तरह की चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। राहु भी जातक के कर्म के साथ है । जो कि बीच-बीच में चुनौतियाँ बनाये रख सकता है राहु धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। यदि जातक दूरदृष्टि से कार्य करेगा तो हर चुनौतियों को पटरी पर लाने में और अपने कार्य को मजबूती से आगे बढ़ाने में सफल हो सकता है। अपनी जान पहचान बढ़ाने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों जातक अनेक तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। ठेकेदारी से जुड़े जातकों के लिए यह समय अनुकूल है किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। अनेक तरह की चुनौतियों को साधने में जातक को सफलता मिल सकती है। मोटर गाड़ियों एवं मशानरी सामानों का व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। जातक अपनी दूरदृष्टि से हर चुनौती को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर में पैसा लगाने में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। पहले से चली आ रही चुनौतियों को कम करने में जातक को सफलता मिल सकती है। अपने कार्यों को गति देने में जातक सफल हो सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है देश-विदेश की यात्रा का भी प्रबल योग है। जातक यदि दूर-दृष्टि से कार्य करेगा तो कई बड़े कार्यों को साधने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में विजय मिल सकती है। गर परिवार की चुनौतियों को कम करने में जातक को सफलता मिल सकती है। भागदौड़ का उचित परिणाम मिलेगा। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगी।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं क्रियाशीलता से लोगों को प्रभावित करेगा अपनी बौद्धिक क्षमता से कोई बड़ा कार्य करने में सफल हो सकता है या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। यद्यपि विरोधी थोड़ा सक्रिय रहेगें लेकिन अपनी दूरदृष्टि से विरोधियों को शांत करने में जातक सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है एक दूसरे को समझने और भावनात्मक अनुभूतियों से जुड़ने का अनुकूल अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। किसी बड़े उद्देश्य की पूर्ति में जातक सक्रिय हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी लगाने से स्थितियाँ अनुकूल रहेगा। बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk