डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2022-Weekly Horoscope in Hindi 28 August to 4 September 2022: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा संघर्षों वाला रहेगा। कार्यों की अधिकता रहेगी। भागदौड़ भी अधिक करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता के कारण जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। लेकिन अधिक परिश्रम एवं सूझ-बूझ से स्थितियों को थोड़ा पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है लेकिन मानसिक उलझन एवं खर्च की अधिकता के कारण निरन्तर तनाव बना रह सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। अधिक परिश्रम के बाद भी कोई बड़ी सफलता न मिलने से जातक तनाव महसूस कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई में मन थोड़ा कम लग सकता है। कोई प्रतियोगी परीक्षा में सफल न होने से मायूसी का वातावरण बना रह सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें। यदि दबाव अधिक महसूस हो तो अपाहिजों को दान करने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अधिक संघर्षपूर्ण हो सकता है। अनावश्यक भागदौड़ एवं खर्च की अधिकता जातक को तनाव दे सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। निरन्तर सक्रिय बने रहें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक के लिए नयी-नयी चुनौती खड़ी कर सकते है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। वाहन आदि भी सावधानी पूर्वक चलायें। चोट-चपेट का प्रबल योग है। घूमने-फिरने से बचें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। अधिक उम्र वालों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि स्वास्थ्य संबंधित कई विकट परिस्थितियाँ जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकती है। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जाँच कराते रहें। यदि दबाव अधिक बनें तो मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिलेगी।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम निकलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी कार्ययोजना को नई दिशा देने में जातक सफल हो सकता है। देश-विदेश घूमने का अवसर मिल सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने या प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है आयात-निर्यात के क्षेत्र में जातक को विशेष प्रगति मिल सकती है। बड़ी आय का योग बन सकता है। जिससे जातक की आर्थिक स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।घर परिवार में खुशी का वातावरण बन सकता है। मांगलिक कार्य की योजना भी बन सकती है। घर परिवार में कोई महत्वपूर्ण वस्तु के आने से जातक के लिए खुशी वातावरण बन सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में न उलझें नहीं तो जातक को बड़ी आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।प्रेमी पर अधिक विश्वास के कारण भावनावश अधिक खर्च का योग बन सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। घूमने-फिरने से बचें। नहीं तो छोटी-छोटी कार्ययोजनाओं पर अधिक खर्च होने का योग बन सकता है। स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखें। सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी का प्रबल योग है। यदि अधिक उम्र हो तो अधिक सावधानी बनायें रखें। क्योंकि शीत जनित बीमारी के साथ किडनी आदि की बीमारी का भी योग है। इस महादशा में मानसिक तनाव अधिक रहेगा। किसी विषम परिस्थिति को लेकर जातक मानसिक रुप से अधिक परेशान हो सकता है। अनेक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए। जातक परेशान हो सकता है। यदि दबाव अधिक बनें तो सोमवार को सफेद वस्तुओं का दान करने से राहत मिलेगी।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल होगा। जातक की साख बढ़ सकती है। जातक यदि राजनीति में होगा तो कोई बड़ा पद प्राप्त करने में सफल हो सकता है। यदि नौकरी पेशा में होगा तो किसी महत्वपूर्ण पद पर पहुँचने का प्रबल योग है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। इसलिए बाजार में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घूमने-फिरने के लिए भी यह समय अनुकूल है। देश-विदेश की यात्रा का भी प्रबल योग है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। घर परिवार में खुशी का वातावरण बन सकता है। इस बीच कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। तीर्थ यात्रा का योग है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का भी समय बहुत अनुकूल है। भाग्य जातक का साथ देगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। देश-विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ का योग बन सकता है। यदि जातक आयात-निर्यात से जुड़ा होगा तो बड़ी आय करने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों का भी मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का प्रबल योग है। ईष्ट मित्रों का भी निरन्तर सहयोग बना रहेगा। विरोधी परास्त हो सकते है। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं दूर-दृष्टि से किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर प्राप्त करने में सफल हो सकती है। माता-पिता एवं भाई बंन्धू के साथ घर परिवार का भी निरन्तर सहयोग जातक पर बना रहेगा। गणेश जी की पूजा से स्थितायाँ अधिक अनुकूल होगीं। कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ जातक अपने कार्यों से स्थिति को ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों के कारण जातक के कार्यों में चुनौती मिल सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। घर परिवार में भी कई तरह की चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है जिसके कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। आपसी मतभेदों के कारण चिंतायें बढ़ सकती है लेकिन कुछ कार्य-योजनाओं के चलते जातक उन चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सुख-सुविधाओं एवं ऐशो-आराम की दिशा में अधिक खर्च हो जाने के कारण आर्थिक चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। इसलिए सावधानीपूर्वक कार्य करें और चुनौतियों से निपटने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहें। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट लग सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पैसा लगायें थोड़ी-सी लापरवाही जातक को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुँचा सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपने कार्यों को खूब परिश्रम से करेगा और कार्यों को ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। साहसिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। यद्यपि थोड़ी-बहुत अड़चने आयेगी लेकिन जातक उन कठिनाई को पूरा करने या पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सेना-पुलिस एवं सुरक्षा से जुड़े जातक के लिए समय लगभग अनुकूल रहेगा। थोड़ी कठिनाई के साथ हर कार्य पटरी पर आ सकता है। न्यायालय से संबंधित मकदमें आदि में बड़ी विजश्री मिल सकती है। निरन्तर सक्रिय बने रहें और अपने कार्यों को गति प्रदान करते रहें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ भी धीरे-धीरे कम होगीं। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। गुरु की मजबूत स्थिति के कारण जातक का महत्व बना रहेगा। लेकिन मंगल के प्रभाव के कारण जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को पटरी पर लाने के लिए जातक को विशेष परिश्रम करना पड़ सकता है। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। अपनी साख बढ़ाने एवं अपने कर्तव्य को नई दिशा देने के लिए चुनौतियाँ सामने आ सकती है लेकिन उन चुनौतियों को पार करते हुए जातक निरन्तर सक्रिय बना रह सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय चुनौतियों के बीच सक्रिय बने रहने का समय है जातक अपनी सूझ-बूझ एवं दूर-दृष्टि से हर स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं को नई दिशा देने में जातक को सफलता मिल सकती है। निर्माण कार्य एवं ठेकेदारी से जुड़े जातकों के लिए समय लगभग अनुकूल है। कार्यों में थोड़ी कठिनाई आ सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं दूर-दृष्टि से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह अधिक घूमने-फिरने एवं भागदौड़ से बचें नहीं तो आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। जातक यदि ऑयल मोटर गाड़ियों के व्यवसाय में या मशीनरी सामानों के व्यवसाय से जुड़ा होगा तो उसके लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। भागदौड़ की अधिकता हो सकती है लेकिन कार्यों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। घर परिवार में भी थोड़ा मतभेद रहेगें लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं बात-चीत की कला से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय लगभग अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा लेकिन कोई बड़ी प्रतियोगिता सफल करने के लिए जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। ईष्ट मित्रों का थोड़ा सहयोग मिल सकता है। जिससे जातक के कार्यों में थोड़ी सक्रियता बढ़ सकती है लेकिन विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी बीच-बीच में चुनौतियाँ दे सकते है। जिससे जातक को मानसिक तनाव का का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं कर्मठता से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। महत्वपूर्ण एवं बड़ी कार्ययोजना को नई दिशा देने में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। घूमने-फिरने का भी अवसर मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का प्रबल योग है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का भी योग है। धर्म-कर्म में विश्वास बढ़ेगा। धार्मिक यात्राओं का भी योग बन सकता है। कोचिंग या शैक्षिक संस्था चलाने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को नई दिशा देने में सफल हो सकता है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk