डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2022-Weekly Horoscope in Hindi 29 May to 4 June 2022: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। शो-बाजी में अधिक खर्च होने का योग बन सकता है। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें। स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखें। अभी उधार आदि देने से बचें। गया पैसा वापस आने की उम्मीद कम है बाजार एवं शेयर मार्केट में भी सोच-समझकर पैसा लगायें नहीं आर्थिक हानि का योग बन सकता है। घूमने-फिरने से बचें। नहीं तो यात्रा जनित परेशानी का योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लगेगा। अपाहिजों को दान करने से थोड़ी राहत मिलेगी।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ जातक अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने का प्रयास करेगा। वहीं दूसरी तरफ परेशानियाँ भी बढ़ी रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेगें। जो कि प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से जातक को तनाव दे सकते है। खर्च की अधिकता रहेगी। खर्च थोड़ा सोच-समझकर करें नहीं तो आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी कार्य-योजना की पूर्ति के लिए जातक अपनी बौद्धिक कुशलता से कार्य को पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर सकता है। उसमें बहुत कुछ सफलता मिल सकती है लेकिन थोड़ी-सी असावधानी जातक को विकट परिस्थितियों में उलझा सकती है। घर परिवार में भी चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ रहेगी। कई कार्य-योजनाओं को दिशा देने में कठिनाईयाँ आयेगीं। घर परिवार के सगे संबंधी भी अपनी कार्य प्रणाली से जातक को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से तनाव दे सकते है। इसलिए सावधानी बनायें रखें और निरन्तर सूझ-बूझ से कार्य करें।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी लेकिन जातक अपने कार्यों को नई दिशा देने में सफल होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। जातक को निरन्तर अपनी कुशल क्षमता को बनायें रखना होगा। जिससे जातक का कार्य क्षेत्र प्रभवित होगा और जातक के उत्तम कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। ईष्ट मित्रों का निरन्तर सहयोग बना रहेगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह के प्रारम्भ में थोड़ी स्थितियाँ चुनौतीपूर्ण रहेगी। जातक मानसिक रुप से थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है लेकिन अपनी सूझ-बूझ एवं उत्तम दृष्टिकोण से सप्ताह का मध्य आते-आते जातक स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगा। सप्ताह के मध्य के बाद जातक जो भी कार्य-योजना बनायेगा। उसमें विशेष सफलता का योग बन सकता है। घर परिवार में भी वातावरण मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ कुछ लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं कुछ लोग थोड़ी चुनौती खड़ी कर सकते है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला है। सोच-समझकर पैसा लगाने पर आर्थिक स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। शिव जी का दर्शन एवं चन्द्रमा का मंत्र करने से विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक को तनाव दे सकते है। जातक यदि सरकारी सेवा से जुड़ा होगा तो इसके सहयोगी एवं समकक्षी जातक को सहयोग न देकर बीच-बीच में चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर हस्तान्तरण का योग कम बनेगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें। घूमने-फिरने से बचें नहीं तो यात्राजनित परेशानी का भी योग है। घर परिवार में भी थोड़ा चुनौतीपूर्ण वातावरण रहेगा इसलिए सावधानी से कार्य करें। रविवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिलेगी।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कई कार्ययोजनाओं को नई दिशा देने का जातक प्रयास करेगा। उसमें थोड़ी-बहुत सफलतायें भी मिलेगीं।जातक यदि सोच-समझकर बाजार में पैसा लगायेगा तो आर्थिक स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। भागदौड़ एवं अधिक खर्च की अधिकता रहेगी। जातक यदि सुनियोजित तरीके से कार्य-योजना बनायेगा तो उसे विशेष सफलता मिल सकती है। निरन्तर सचेत एवं सूझ-बूझ से कार्य करने पर सप्ताह को अनुकूल बनाने में जातक सफल होगा। घर परिवार में भी शुभ कार्यों का योग बन सकता है। घर मकान या वाहन जैसी कोई वस्तु क्रय करने का भी थोड़ा योग है। निरन्तर सक्रियता एवं कार्ययोजना से जातक अपनी स्थिति को ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय लगभग अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। यद्यपि मन उत्साहित रहेगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों की योजना जातक बना सकता है। कार्य-व्यापार में भी उत्साहजनक कार्ययोजनाओं के प्रति जातक सक्रिय बना रहेगा। यद्यपि राहु का भी प्रभाव है जो कि जातक के कार्यों में थोड़ा व्यवधान खड़ा कर सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी थोड़ा सक्रिय बने रहेगें। जो कि जातक को बीच-बीच में व्यवधान या अन्य तरह की परेशानी देने का कार्य कर सकती है। लेकिन सावधानी एवं सूझ-बूझ से विरोधियों को नियन्त्रित करने में जातक सफल हो सकते है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। खर्च की भी अधिकता हो सकती है लेकिन फिजूल खर्च से बचें नहीं तो आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि परेशानियाँ अधिक महसूस हो तो बुधवार को अपाहिजों को दान करने से राहत मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक सूझ-बूझ से कार्य करेगा। शासन प्रशासन से भी सहयोग मिलेगा लेकिन कुछ विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक को तनाव दे सकते है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। निरन्तर जीवन की गतिशीलता को ध्यान में रखते हुए। अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें। जातक यदि निष्ठा एवं सहानिभूत से कार्य करें तो जातक का महत्व बढ़ेगा। किसी जिम्मेदारीपूर्ण पद पर पहुँचने का योग भी बन सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। खिलाड़ियों के लिए भी समय लगभग अनुकूल है। सूझ-बूझ एवं परिश्रम से किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में विजय मिल सकती है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल होगीं।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। जातक अपनी क्रियाशीलता को बनायें रखेगा। बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जातक निरन्तर क्रियाशील बना रह सकता है। अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने के लिए जातक को नये-नये विचार एवं नई कार्ययोजना को विस्तार देना होगा। तभी स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल है। अपनी कार्ययोजना को नई दिशा देने में जातक अहम भूमिका निभा सकता है। घूमने-फिरने का भी अवसर मिल सकता है। जातक किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करना चाहे तो उसके लिए यह समय बहुत अनुकूल है। अपनी कार्ययोजना को नया विस्तार दे सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा एवं गुरु का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल होगा। इस राशि वालों की उतरती साढ़े साती चल रही है। जो कि जातक के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाने लगेगी। आर्थिक स्थितियों में भी निरन्तर सुधार होगा। कार्यव्यापार की स्थिति पटरी पर आने लगेगी। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को नई दिशा देने में जातक की अहम भूमिका हो सकती है। निर्माण कार्यों एवं ठेकेदारी से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है यदि जातक क्रियाशील बना रहेगा तो जो कार्य अधूरे है। उसे भी जातक पूरा करने में जातक सफल होगा।मशीनरी सामनों का व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। अधिक लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा से जातक निरन्तर प्रेरित होता रहेगा। शनि का दर्शन एवं दान करने से विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय का समय अनुकूल बना रहेगा। शनि अपने घर में है जो निरन्तर जातक को कर्मठी बनायें रखेगा। शनि की साढ़े साती मध्य में है। जो स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ दे सकती है लेकिन आर्थिक मामलों में जातक को निरन्तर क्रियाशील बनायें रखेगी। जातक को अपनी सूझ-बूझ एवं कर्मठता से आगे बढ़ते रहना चाहिए। तभी स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। जातक बड़ी योजनाओं और बड़े कार्य के लिए भी प्रेरित होता रहेगा। उतावलेपन से बचते हुए यदि जातक कोई नई कार्ययोजना तैयार करता है तो उसमें उसे विशेष सफलता मिल सकती है। ठेकेदारी से जुड़े कार्यों के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम है। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से जातक को बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। ज्ञान-विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। कोई बड़ा कार्य बन सकता है। शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। जातक की किसी कार्ययोजना के लिए यदि जातक प्रयास करेगा तो उसमें विशेष सफलता का योग बन सकता है। शासन प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। अच्छे स्थान पर हस्तानान्तरण या प्रमोशन जैसी स्थिति का लाभ जातक को मिल सकता है। स्थितियाँ अनुकूल है इसलिए जातक की लोकप्रियता बढ़ेगी। जातक अपनी बड़ी पहचान बनाने में भी सफल हो सकता है। हर दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए भी बड़ी खुशी का योग बन सकता है। अर्थात जातक किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में बड़ी विजय हासिल कर सकता है। घूमने-फिरने के लिए यह सप्ताह उत्तम है। देश-विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में सबका सहयोग बना रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk