डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 5 March to 11 March 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अभी चुनौतीपूर्ण रहेगा। क्योंकि राहु एवं केतु दोनों का निरन्तर प्रभाव इस राशि पर बना हुआ है। राशि के स्वामी मंगल भी शत्रु भाव में गया है। जिसके कारण चुनौतियाँ निरन्तर बनी हुई है। कार्यों में विघ्न बाधाओं के कारण जातक का मन थोड़ा उलझन में रह सकता है। जातक को अपने कार्यों को नई दिशा देने एवं पटरी पर लाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह इस राशि के जातक थोड़ा सतर्क रहें नहीं तो विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक के लिए नई-नई चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। जिससे जातक के सामने बड़ी परेशानियाँ आ सकती है। घर परिवार की भी समस्यायें बढ़ी रह सकती है। न्यायालय से संबंधित कार्यों में भी सुधार न होने से स्थितियाँ ऊलझनपूर्ण हो सकती है। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी लगाने से बचें नहीं तो अधिक नुकसान का योग बन सकता है।

Happy Holi 2023 wishes, Images, Status: होली की ये रंगीली शुभकामनाएं अपनों को भेजें इन Quotes और Messages के साथ

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक मन भटक सकता है। किसी भी कार्ययोजना का सुचारु रुप से न चलना भी जातक के लिए विषम परिस्थितियों वाला हो सकता है।ईष्ट मित्रों का सहयोग कम मिलना और विरोधियों का सक्रिय बने रहना भी जातक के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी प्रतिस्पर्धा न मिलने से जातक के लिए परेशानियाँ बढ़ सकती है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो स्थितियाँ थोड़ा सुधर सकती है। स्वास्थ्य पर भी थोड़ी निगरानी बनायें रखें। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के कारण दुविधाग्रस्त स्थितियाँ बन सकती है। शो-बाजी में अधिक खर्च होने से जातक के सामने आर्थिक संकंट खड़ा हो सकता है। घर परिवार में भी एक दूसरे के प्रति अविश्वास की भावना बढ़ सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। विरोधियों के सक्रिय होने से लड़ाई-झगड़े जैसी स्थितियाँ बन सकती है। इसिलए सावधानी बनायें रखें। व्यवसाय में भी चुनौतियाँ एवं दबाव बने रहने के कारण जातक का मन अशांत रह सकता है। किसी देवी की पूजा एवं मंगल का दान करने से जातक को राहत मिल सकती है और चुनौतियों में कमी आ सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी कई महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकते है। इसलिए सक्रिय बनें। इस सप्ताह जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इसके अतिरिक्त बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। देश-विदेश का यात्रा का भी प्रबल योग है। जातक अपनी बाता-चीत की कला से कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में स्थितियाँ अधिक अनुकूल रहेगी। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। जातक यदि सक्रिय रहेगा तो कई महत्वपूर्ण कार्यों को सप्ताह के प्रारम्भ में पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। लेकिन सप्ताह का मध्य आते-आते चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जातक के कई कार्यों में व्यवधान जैसी परेशानी का योग बन सकता है। इसलिए सप्ताह के उत्तरार्ध में सावधानी बनायें रखें। जातक यदि पूँजी निवेश करना भी चाहे तो सप्ताह के उत्तर्राध में ही पूँजी निवेश करें नहीं तो विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इसलिए सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें। संगीत कला से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल प्रतिकूल के बीच गुजर सकता है। जातक यदि सावधानीपूर्वक रहेगा तो विषम परिस्थतियों से बचता हुआ कार्यों को गति देने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन उदास होगा । दुग्ध एवं तरल पदार्थों का व्यवसाय करने वालें जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। शिव जी का दर्शन एवं पूजा करने से बाधाओं में कमी आ सकती है और कार्यों की गतिशीलता बढ़ सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। जातक की कर्मठता बढ़ेगी। जातक अपने कार्यों को विस्तार देने में खूब परिश्रम करेगा। शासन प्रशासन से भी जातक को सहायता मिलेगी। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी सप्ताह अनुकूल रहेगा। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर नियुक्ति होने का योग बन सकता है लेकिन विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों के कारण थोड़ी चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। जिससे जातक के कार्य एवं व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जातक यदि समाज सेवा या राजनीति में होगा तो उतार-चढ़ाव के बीच जातक की गतिशीलता निरन्तर बनी रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। परिश्रम के बाद भी जातक स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सूर्य को जल देने एवं लाल वस्तुओं का दान करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा जातक की कर्मठता बढ़ सकती है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को नई दिशा देने में सफल हो सकते है। घर परिवार की जिम्मेदारियाँ भी पूरी हो सकती है। कोई मांगलिक कार्य पूरा हो सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। गुरु के प्रभाव के कारण थोड़ा कभी-कभी अनावश्यक तर्क-वितर्क करने से जातक को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जातक सावधानीपूर्वक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो अपनी स्थितियों को ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। व्यापार आदि की दिशा में जातक कुछ नया करना में सफल हो सकता है। जिससे जातक के लिए बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं और कार्यों को विस्तार मिल सकता है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ शुक्र की उच्च स्थिति के कारण स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेगीं। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें जिससे जातक की क्रियाशीलता में वृद्धि हो सकती है। जातक अपनी कर्मठता से हर स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है लेकिन विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों के सक्रिय होने के कारण जातक के सामने चुनौतियाँ बनी रह सकती है। जिसके कारण जातक तनाव में आ सकता है। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखें। जातक के सामने जटिल समस्यायें भी आ सकती है।लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से इन समस्याओं को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इसलिए सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। सेना पुलिस एवं सुरक्षा से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। इन सेवाओं से जुड़े जातको का प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने की स्थितियाँ बन सकती है। खिलाड़ियों के लिए भी यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। निरन्तर विजय मिलने से जातक का मन उत्साहित बना रह सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल हैं। किसी अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जमीन जायजात खरीदने का योग बन सकता है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा। तो कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमान जी की पूजा एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कर्मठता बढ़ सकती है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियाँ सामने आ सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से उन चुनौतियों को पूरा करने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होने का योग बन सकता है। घूमने-फिरने एवं कार्ययोजनाओं का विस्तार करने से जातक के सामने अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है जिससे जातक स्थितियों को पटरी पर लाने और कार्ययोजनाओं को सुचारु रुप से संचालिक करके अपने महत्व एवं साख को बढ़ाने में सफल हो सकता है। जातक यदि किसी बड़े लक्ष्य की दिशा में कार्ययोजना बनायेगा तो उसमें भी जातक को सफलता मिल सकती है। घर परिवार की चुनौतियों का सामना करते हुए जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है।व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है । बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर स्थितियाँ अत्यधिक लाभपूर्ण बन सकती है। विष्णु जी की पूजा एवं हनुमान चालीसा का पाठ करने से जातक की स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी कर्मठता से अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। घर परिवार की चुनौतियों का सामना करते हुए। जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। ठेकेदारी के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। इसके अतिरिक्त भवन निर्माण या खेती से जुड़े कार्यों की दृष्टि से सप्ताह बहुत अनुकूल है। जातक इन क्षेत्रों में परिश्रम या निवेश करके आर्थिक स्थितियों को अधिक ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। मशीनरी सामानों से जुड़े कार्यों में भी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से हर तरह की स्थितियाँ अधिक सुगम हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। परिस्थितियाँ अनुकूल होगीं। कई जटिल समस्याओं से निकलने की राह भी बन सकती है लेकिन सूर्य की उपस्थिति के कारण कुछ पुरानी विषम परिस्थितियाँ जातक के लिए चुनौती बनायें रख सकती है। जिससे जातक को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है लेकिन अपनी सूझ-बूझ एवं कर्मठता से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। शनि की साढ़े साती का मध्य भाग गुजर रहा है जिसके कारण पेट सीने में दर्द कमर में दर्द जैसी परेशानी का थोड़ा योग बन सकता है। शनि अपनी राशि का है। इसलिए यह जातक के लिए ज्यादा परेशानी नहीं खड़ा करेगा । व्यवसायिक दृष्टि से इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। कार्यव्वयापार का विस्तार करने में जातक सफल होगा। आयात-निर्यात के क्षेत्र में भी जातक को सफलता मिल सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पूँजी निवेश करने पर जातक के लिए लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधित स्थितियाँ मिलीजुली रहेगी। अपनी सूझ-बूझ से घर परिवार एवं ईष्ट मित्रों से सामन्जस्य स्थापित करने में सफल हो सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से जातक के लिए स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य भी जातक का साथ देगा लेकिन प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है एक दूसरे के प्रति रागात्मक संबंध स्थापित हो सकता है। शो-बाजी के चक्कर में अधिक खर्च होने का योग बन सकता है। अच्छे मकान एवं वाहन खरीदने का भी योग बन सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो कई विषम परिस्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है लेकिन कभी-कभी भटकन या मन की चंचलता के कारम जातक अपने लक्ष्य से भटक सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। जातक अपनी क्रियशीलता एवं कर्मठता से हर परिस्थितियों को साधने में सफल हो सकता है। साहित्य कला संगीत से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल हो सकता है। जातक की ख्याति में वृद्धि हो सकती है। जातक अपने कला क्षेत्र से लोगों को प्रभावित कर सकता है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk