डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 5 May to 11 May 2024: मेष (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। उच्च के सूर्य के कारण जातक का महत्व बढ़ेगा और जातक अपनी योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है लेकिन शुक्र की उपस्थिति जातक के खर्च को बढ़ा सकती है। जातक घूमने-फिरने एवं अपनी शौख पूरी करने के लिए अधिक खर्च कर सकता है। खर्च की अधिकता के कारण कभी-कभी जातक को तनाव महसूस करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है लेकिन छोटी-छोटी बातों को नजरांदाज करे नही तो जातक के सामने चुनौतियाँ बढ़ सकती है। अनावश्यक क्रोध आदि से बचे नही तो स्थितियाँ चुनौतीपूर्ण हो सकती है। राजनीति से जुड़े जातको के लिए समय अनुकूल है। जातक को राजनीति में बड़ी सफलता मिल सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जूला रहेगा। जातक की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है, लेकिन विरोधियों के सक्रिय होने से जातक के सामने चुनौतियाँ भी खड़ी हो सकती है। घर-परिवार के कार्यों को पटरी पर लाने के लिए जातक को अधिक खर्च करना पड़ सकता है। आपसी मत-भेदों को कम करने के लिए जातक को सूझ-बूझ से काम लेना होगा। छात्रों का भी मन पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है। कभी-कभी अनावश्यक घूमने-फिरने के कारण खर्च की अधिकता हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला रहेगा। जातक यदि सोच-समझकर पूंजी निवेश करेगा तो उत्तम लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक के कार्य-व्यापार पर भी दबाव बन सकता है। लाख कोशिश के बाद भी व्यवसायिक चुनौतियाँ बनी रह सकती हैं, इसलिए जोखिम से बचे। किसी से अनावश्यक तर्क-वितर्क न करे नही तो छोटी-छोटी बातों को लेकर चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जिसके कारण जातक दबाव में आ सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल नही है। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लग सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल न होने से मन उदास हो सकता है। इस सप्ताह दूर-दूर की यात्रा से बचे नही तो अनावश्यक भाग-दौड़ एवं खर्च के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। घर-परिवार की समस्या बढ़ सकती है इसलिए सोच-समझ कर कार्य करे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो गाय को हरा चारा खिलाने से राहत मिल सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। सप्ताह के प्रांरभ में स्थितियाँ बहुत अनुकूल होंगी। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। सप्ताह के मध्य तक कई महत्वपूर्ण कार्यों को जातक सूझ-बूझ से पूरा करने में सफल हो सकता है। सप्ताह के मध्य से स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण होने लगेंगी जिससे जातक दबाव में आ सकता है। सप्ताह के मध्य के बाद किसी भी तरह के जोखिम से बचे। थोड़ा सी लापवाही के कारण बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संगीत, कला एवं साहित्य से जुड़े जातको के लिए समय मिला-जुला रहेगा। इस सप्ताह आय के कई महत्वपूर्ण साधनों की शुरूवात यदि जातक करना चाहे तो उसे सफलता मिल सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर की ही पूंजी निवेश करे। शिव की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक कई महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। जातक अपनी सक्रियता एवं कर्मठता से विषम परिस्थितियों को भी पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। निरंतर क्रियाशील एवं संर्घषरत रहने से कई महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में जातक सफल हो सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। प्रमोशन आदि की भी स्थितियाँ बन सकती है। किसी महत्वपूर्ण स्थान पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अनुकूल होंगी।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिला-जुला रहेगा। जातक का मन उत्साहित बना रहेगा। किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में जातक निरंतर सक्रिय रह सकता है। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बना सकता है और उस पर निंरतर सक्रिय बना रह सकता है। घर परिवार के कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी थोड़ी बहुत चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है लेकिन जातक अपनी सक्रियता से इन चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। अनावश्यक भाग-दौड़ से बचे। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। एक-दूसरे का विश्वास जितने में जातक सफल हो सकता है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो कई महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। साहित्य,कला एंव संगीत से जोड़े जातको के लिए समय अनुकूल है। इन लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बनाये रखे नही तो वे जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकती है। किसी देवी की पूजा करने से चुनौतियाँ कम हो सकती है। जातक की सक्रियता बढ़ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। जामीन-जायदाद या अचल संपत्ति खरीदने का का योग बन सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगीता में जातक सफल हो सकता है। सरकारी सेवा में भी लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है प्रमोशन या किसी अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकत है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी महत्वपूर्ण खेल-प्रतिस्पर्धा में विजय मिलने से जातक की लोक-प्रियता बढ़ सकती है।व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। हनुमान जी की पूंजा से स्थितयाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते हैं, लेकिन अनावश्यक भाग-दौड़ एवं कार्य की अधिकता जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह थोड़ी चुनौतियों के साथ अनुकूल बनी रह सकता है। घरेलू जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। कई महत्वपूर्ण चुनौतियाँ पटरी पर लाने के लिए जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस बीच स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। इस सप्ताह घूमने-फिरने का अवसर जातक को मिल सकता है। जातक अपने महत्वपूर्ण कार्यो को विस्तार देने में सफल हो सकता है। पूराने मित्रों से मिलना हो सकता है। गुरू का मंत्र एवं विष्णु की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है लेकिन अनावश्यक भाग-दौड़ एवं कार्य की अधिकता जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह थोड़ी चुनौतियों के साथ अनुकूल बनी रह सकता है। घरेलू जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। कई महत्वपूर्ण चुनौतियाँ पटरी पर लाने के लिए जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस बीच स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। इस सप्ताह घूमने-फिरने का अवसर जातक को मिल सकता है। जातक अपने महत्वपूर्ण कार्यो को विस्तार देने में सफल हो सकता है। पूराने मित्रों से मिलना हो सकता है। गुरू का मंत्र एवं विष्णु की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : यह राशि अभी निरंतर अनुकूल बनी रहेगा। उतरती साढ़े-साती के कारण जातक के जीवन में आने वाली बाधायें धीरे-धीरे कम होंगी और उन्नतिशील स्थितियाँ बनने लगेंगी। घर-परिवार में होने वाली चुनौतियों को अनुकूल बनाने या पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। शनि का मंत्र एवं शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अघिक अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। यद्यपि कुछ ग्रह स्थितियों को अनुकूल बनाये हुए हैं लेकिन कुछ ग्रह चुनौतियाँ भी खड़ी कर सकते हैं, जिसके कारण जातक दबाव या तनाव महसूस कर सकता है। विरोधी या प्रतिस्पर्धी जातक को किसी न किसी कार्यों में उलझाये रख सकते है जिसके कारण जातक कभी-कभी दबाव या तनाव महसूस कर सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कभी-कभी पढ़ाई-लिखाई में मन नही लग सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिला-जूला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। हनुमान जी की पूजा एवं शिव जी की पूजा करने से राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk