डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 8 October to 14 October 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। अभी राहु इस राशि पर बना हुआ है इसलिए थोड़ी बहुत चुनौतियाँ बनी रहेगी लेकिन निरन्तर राहु के कमजोर होने से धीरे-धीरे जातक को राहत मिलने लगेगी। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो हर चुनौतियों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। जातक यदि कोई कार्य करना चाहे ते उसमें आगे बढ़ सकता है। लेकिन कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य प्रारम्भ करने में अभी नहीं बना है इसलिए सावधानी बनायें रखें। धीरे-धीरे अच्छी कार्ययोजनाओं को बल मिल सकता है। परेशानियों का अन्त होने लगेगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है जातक यदि सोच-समझकर बाजार में पूँजी निवेश करेगा तो लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। सुख-सुविधाओं वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। जातक कोई नई एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजना का विस्तार कर सकता है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। अनेक तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। घूमने-फिरने का भी अवसर मिल सकता है। देश-विदेश की भी यात्रा का योग बन सकता है। जातक कई तरह की कार्ययोजनाओं को सही दिशा देने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है लेकिन चुनौतियाँ भी बनी रह सकती है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है। सूझ-बूझ से कोई बड़ा कार्य करने की दृष्टि से सप्ताह बहुत अनुकूल है विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह बहुत अनुकूल किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफलत होने का योग बन सकता है। व्यवसयायकि दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम है। जातक यदि सोच-समझकर पूँजी निवेश करेगा तो बड़ा लाभ कमाने में सफल हो सकता है। घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है । बड़े लाभ का योग बन सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। लम्बे समय से चले आ रहे मानसकि तनाव से दूर हो सकते है। जातक यदि दूरदृष्टि से कार्य करेगा तो कई तरह की चुनौतियों को पटरी पर लाने में एवं अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। कला साहित्य एवं लेखन से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। जातक अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय देते हुए कोई बड़ा कार्य करके लोकप्रिय हो सकता है। इस सप्ताह जातक के उत्तम कार्यों को देखते हुए कोई बड़ा पुरस्कार मिल सकता है। कला क्षेत्र से जुड़े जातकों को अपनी कला के माध्यम से बड़ी पहचान बनाने में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह इस राशि वालों का मन एकाग्र रहेगा। चिंताये दूर होगीं। कल्पनाशीलता एवं सही दिशा में सोचने की गति बढ़ सकती है। निर्माण कार्य से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहेगा। किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। लम्बे समय से चला आ रहा दबाव धीरे-धीरे खत्म होगा जिससे जातक राहत महसूस करेगा।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक तरह की परेशानियाँ जातक को तनाव दे सकती है। विरोधी भी सक्रिय हो सकते है। जातक अपनी क्रियाशीलता के द्वारा हर तरह की चुनौतियों को पटरी पर लाने का प्रयास कर सकता है लेकिन विरोधियों के सक्रिय होने के कारण जातक दबाव महसूस कर सकता है। प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। अधिक खर्च होने के कारण जातक को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेस संबंध में धोखा मिलने का योग बन सकता है जिससे जातक मानसिक तनाव में आ सकता है। इस बीच स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो रविवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों समय बहुत अनुकूल रहेगा। बुध स्वराशि का होकर उच्च स्थिति में है जो कि जातक के लिए कई तरह की कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभा सकता है। सूर्य की स्थिति के कारण जातक की प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कई तरह की कार्ययोजनाओं एवं महत्वपूर्ण स्थितियों को ऊँचाई पर ले जाने में जातक को सफलता मिल सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जातक यदि राजनीति में या समाजसेवा में होगा तो उसकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम है बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। विरोधी भी सक्रिय हो सकते है। जो कि जातक के सामने चुनौती खड़ी कर सकते है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं में निरन्तर सक्रियता बनायें रखने का प्रयास कर सकता है लेकिन विरोधियों के सक्रिय होने के कारण अनेक तरह की चुनतियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव एवं उलझनों के बीच जातक विषम परिस्थितियों से गुजर सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा या लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। इस सप्ताह स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखें। थोड़ी-सी लापरवाही स्वास्थ्य संबंधित बड़ी परेशानी का योग बना सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम नहीं है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से बचें। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कई कार्य उलझें रह सकते है। जिससे जातक चुनौतीपूर्ण स्थिति से गुजर सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। खेल प्रतिस्पर्धा में कोई अनुकूल सफलता न मिलने स जातक थोड़ा तनाव महससूस कर सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अच्छे स्थान पर स्थानान्तरण न होने से जातक परेशानी महसूस कर सकता है।प्रमोशन आदि का लाभ न मिलने से भी जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझक पूँजी निवेश करें। यदि चुनौती अधिक महसूस हो तो हनुमान चालीसा का पाठ करने से राहत मिल सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। यद्यपि कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में जातक को संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन जातक अपनी कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। सूझ-बूझ एवं दूर दृष्टि से कई तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए । जातक को आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना चाहिए। थोड़ी आर्थिक चुनौतियाँ बनी रह सकती है लेकिन किसी तरह हर चुनौती को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय लगभग अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लाभ मिल सकता है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक की सक्रियता बढ़ सकती है। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं दूरदृष्टि से निरन्तर क्रियाशील बना रहेगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। जातक वैसे अपनी कर्मठता से कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पटरी पर लाने या अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। जातक यदि दूर दृष्टि से कार्य करेगा तो लम्बे समय से चली आ रही किसी कार्ययोजना का विस्तार करने में सफल हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से जातक को बड़ा लाभ मिल सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। धीरे-धीरे संघर्षों का प्रतिफल मिलने लगेगा। जातक कई तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ एवं लग्न से कार्य करेगा तो किसी बड़े प्रोजेक्ट पर भी कार्य करने का अवसर मिल सकता है। ठेकेदारी से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। ठेकेदारी से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी बड़ी कार्ययोजना को करने का अनुबंध जातक को मिल सकता है। जिससे जातक को बड़ी राहत मिल सकती है। जातक यदि दूर दृष्टि से कार्य करेगा तो अनेक तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों को प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। धीरे-धीरे चुनौतियाँ कम हो रही है जिससे जातक को राहत मिलने लगेगी। शैक्षिक जीवन से जुड़े जातकों के लिए स्थितियाँ अनुकूल होने लगेगी। धीरे-धीरे बाधाये कम होने लगेगी। लिखने पढ़ने का अनुकूल अवसर जातक को मिल सकता है। जातक अपने लेखन कला के माध्यम से लोकप्रिय हो सकता है। निरन्तर कार्ययोजनाओं को विस्तार देने का अवसर जातक को मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में रम सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर पूँजी निवेश करने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। पारिवारिक स्थितियों में बनी उलझन को या मतभेद को दूर करने में जातक को सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बिखरे विचारों को अपनी बौद्धिक क्षमता से पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk