डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 9 June to 15 June 2024: मेष (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल होगा। जातक की कार्मठता बढ़ेगी। खिलाड़ियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में जातक को बड़ी विजय मिल सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी महत्वपूर्ण स्थान पर स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। इस बीच जातक की लोक-प्रियता में वृद्धि हो सकती है। जातक किसी महत्वपूर्ण योजना का विस्तार करने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमान जी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। जहाँ एक तरफ सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नए मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है। व्यवासय दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। सरकारी सेवा में लगे जातको को चुनौतियो का सामना करना पड़ सकता है सावधानी बनाये रखे। जातक यदि सोच-समझकर शेयर मार्केट में पूंजी लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विरोधी एव प्रतिस्पर्धी जातक के लिए थोड़ी चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखे स्वास्य्य संबंधित चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो गाय को हरा चारा खिलाने से राहत मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। कार्यों का विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह जातक की भाग-दौड़ का फल जातक को मिल सकता है। जातक अपनी सक्रियता से अपने कार्य-व्यापार में बड़े लाभ की स्थिति में पहुँचाने में सफल हो सकता है। बाजार की स्थिति समझकर जातक यदि कोई पूंजी निवेश करेगा तो बड़ा लाभ कमाने में जातक सफल हो सकता है। आयात-निर्यात में लगे जातक बडे लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकते है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। घर-परिवार में भी मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। ईस्ट-मित्रों का सहयोग जातक को मिल सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातक अपनी स्थिति अनुकूल बनाने या उन्नति करने में सफल हो सकते है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। जातक अपने परिश्रम एवं सूझ-बूझ से स्थितियों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है साहित्य, कला और संगीत से जुड़े जातको के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। जातक अपनी योजनाओं का कुशलतापूर्वक संचालन करने में सफल हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। दूध या तरल पदार्थों का व्यवसाय करने वाने जातक के लिए समय अनुकूल रहेगा बडे लाभ की स्थिति बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने का या अनुकूल समय है। शिव जी का दर्शन एवं जल चढ़ाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन धीरे-धीरे समय अनुकूल होने लगेगा जिससे चुनौतियाँ कम होने लगेंगी। जिससे जातक राहत महसूस करेगा। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए जो समय अवरूद्ध था अब समय जातक का साथ देने लगेगा। जिससे जातक अपनी पूरानी परेशानियों को कम करने में सफल होने लगेगा। जो विषम प्ररिस्थितियाँ लंबे समय से आ रही थी उसमे भी अनुकूलता बनने लगेगी लेकिन अभी सावधानी बनाये रखे। छोटी-छोटी बातों को नजरंदाज करे अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचे। इस सप्ताह बाजार एवं शेयर मार्कट में पूंजी निवेश करने से बचे यदि किसी भी तरह की चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो सूर्य को जल दे।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक का मन उत्साहित बना रहेगा। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। अपनी सूझ-बूझ एवं बात-चीत की कला से जातक लोगों को प्रभावित करने में सफल हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। छात्रों के लिए भी समय मिला-जूला रहेगा। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो कई महत्वपूर्ण स्थिति को साधने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमान जी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है। परिवारिक स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक को सावधानी बनाये रखनी होगी। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी थोड़ा सक्रिय बने रह सकते है। प्रेम संबंधों में चुनौतियाँ आ सकती है। एक-दूसरे के प्रति संशय बना रह सकता है। घर-परिवार में भी आपसी स्थितियाँ चुनौतीपूर्ण हो सकती है। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। अनावश्यक भाग-दौड़ से बचे नही तो अनावश्यक खर्च होने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम नही है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे। इस सप्ताह किसी भी जोखिम से बचे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो किसी भी देवी की पूजा करने से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। हर तरह की परिस्थितियाँ जातक के लिए अनुकूल रहेंगी इसलिए जातक को प्रयास करना चाहिए की महत्वपूर्ण कार्य अधिक से अधिक कर लेने चाहिये या कोई महत्वपूर्ण कार्य का प्रांरभ कर देना चाहिये। जातक अपनी कार्यकुशलता एवं दूर-दृष्टि से ख्याति आर्जित कर सकता है। जातक खूब परिश्रम कर सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है। कोई महत्वपूर्ण विजय मिल सकती है। जिससे जातक की लोक-प्रियता में वृद्धि हो सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। भाग-दौड़ एवं खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन भाग-दौड़ एवं खर्च अनुकूल कार्यों के लिए हो सकता है। जिससे जातक को चुनौतियों कम महसूस हो सकती है। इस सप्ताह जातक को क्रियाशील बने रहना होगा। जीवन के कई महत्वपूर्ण कार्यों को जातक को विस्तार देना होगा। जिससे जातक के कई छूटे हुए कार्य पटरी पर आ सके। सुख-सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जातक अधिक खर्च कर सकता है। आर्थिक चुनौतियाँ बढ़ सकती है लेकिन आय की स्थितियाँ भी बनती रहेंगी। जिससे जातक को राहत मिलती रहेगी। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगेगा लेकिन अभी बड़ी सफलता मिलने में जातक को विलम हो सकता है। घर-परिवार की भी जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। विष्णु की पूजा से राहत मिल सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालो का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शिथिलता होने के कारण जातक के सामने चुनौतियाँ बढ़ सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय हो सकते हैं। जिससे जातक तनाव में आ सकता है। इस सप्ताह कार्य-योजनाओं को आगे ले जाने में जातक को चुनोतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे थोड़ी असावधानी परेशानी का कारण बन सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिला-जूला रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे। इस सप्ताह यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो शनि की पूजा करे एवं गुरु से संबंधित पीली वस्तुओं का दान करें जिससे जातक को राहत मिल सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। शनि की साढ़े-साती जातक को सक्रिय बनाये रख सकती है लेकिन चुनौतियाँ भी बनीं रह सकती हैं। जातक खूब परिश्रम करेगा। परिश्रम के अनुपात के अनुसार जातक को कम लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह विरोघियों एवं प्रतिस्पर्धियों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने पर के लिए जातक को परिश्रम करना पड़ सकता है। ठेकेजारी या अन्य किसी तरह के व्यवसाय को पटरी पर लाने के लिए जातक को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। इस राशि वाले जातक सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करे नही तो हानि का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा यद्यपि कभी-कभी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी एंव प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय बने रह सकते हैं। जिसके कारण जातक को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। इस सप्ताह अधिक भाग-दौड़ एवं दूर की यात्रा करने से बचे। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों से भी सावधानी बनाये रखे । थोड़ी सी असावधानी जातक के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। छात्रों के लिए भी समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई में भी मन कम लग सकता है। घर-परिवार में स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेंगी इसलिए सावधानी बना कर चले यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो बुधवार को काली वस्तुओं का दान अपाहिज या जमादार को करने से राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk