क्या देखते हैं आप

जनाब जब कभी आप आसमान की ओर देखते होंगे तो आप को बहुत सी आकृतियां नजर आती होंगी। कुछ समय के बाद वो आकृतियां अपने आप गायब हो जाती हैं। कई बार अंधेरे में भी आप को चीजें दिखाई देती हैं। दीवारों पर ध्यान से देखने पर आप की नजरें कुछ अजीब सी चीजें देखती हैं। आप इन्हें मैजिकल फैरी कह सकते हैं जो आप की नजरों के सामने आती हैं। इनमे से कुछ माईक्रो ऑर्गन्स होते हैं जो हमे तभी समझ में आते हैं जब हम ध्यान से देखते हैं। कभी-कभी आप को किसी और के होने का भी एहसास होता है। जैसे आप कमरे का दरवाजा खोल कर अंदर आए हैं आप के पीछे भी कोई आया है। क्या ये भूत होता या आप की आंखों का वहम।

तो आईबॉल के फ्लोटर्स दिन में दिखाते हैं तारे

रौशनी का है खेल

जब आप आसमान में या दीवार की ओर देखते हैं तो स्थिर चीजों के बीच में कुछ चलायमान आकृति नजर आती है। इन्हें अंग्रेजी में फ्लाईंग फ्लाइस कहा जाता है। आप की नजर के आस पास ये चीजें घूमती रहती हैं। ये आप की आंखों के सामने रहती हैं पर आप को कभी सामान्य तौर पर नजर नहीं आती हैं। जब हम किसी ऑब्जेक्ट को बहुत गौर से देखते हैं तो उसमे मूवमेंट नजर आती है। पर वो हमारी आंखों और ऑब्जेक्ट के बीच हवा में मौजदू वो कण होते हैं जो समय-समय पर अपना आकार बदलते रहते हैं। हमारी रेटिना लाइट के लिए बहुत सेंसटिव होती है। जब हमारी आंखों के सामने लाइट आती है तब रेटिना हमें इमेज दिखाती है।

Health News inextlive from Health Desk

inextlive from News Desk