क्या मृत्यु के बाद भी जीवन होता है? मृत्यु के बाद क्या होता है? सूरज चौरसिया, बनारस

बिल्कुल, मृत्यु के बाद जीवन होता है। हमारे पास सभी संतों, महात्माओं और ऋषियों की शिक्षाएं हैं, जिनका वर्णन शास्त्रों में किया गया है। यहां तक कि आज विज्ञान भी इस बात को मानता है कि हां, मृत्यु के बाद भी जीवन है। इससे संबंधित कई केसेज हैं और कई किताबें भी इस विषय पर लिखी गई हैं, जिनसे साफ है कि मृत्यु के बाद आत्मा नए शरीर में प्रवेश करती है।

मृत्यु के बाद नया शरीर

नया शरीर, नया परिवार और नई परिस्थितियां, यह सबकुछ हमें इस जन्म में या फिर पिछले जन्मों में किए गए कर्मों के आधार पर ही मिलता है। वास्तव में आज हम जो बीज बो रहे हैं, वो आने वाले भविष्य और अगले जन्म में फलित होंगे। हालांकि मृत्यु के बाद क्या होगा, इससे ज्यादा आवश्यक यह जानना है कि इस पल क्या हो रहा है।

वर्तमान की सोचें

इस पर अपना ध्यान केंद्रित करने के बजाय कि मृत्यु के बाद क्या होगा, यह सोचें कि आपके जीवन में अभी क्या हो रहा है। आप अपने और अपने आस-पास मौजूद लोगों के जीवन को स्वर्ग बना रहे हैं या नर्क? एक बात तो तय है कि वर्तमान हमारे हाथों में है। अपने जीवन को स्वर्ग बनाने पर ध्यान केंद्रित करें।

भेजें अपने सवाल

डिप्रेशन, स्ट्रेस या मेडिटेशन से जुड़े सवाल हों या जीवन की उलझनों से परेशान हों। साध्वी भगवती सरस्वती से जानिए इसका स्मार्ट सॉल्यूशन। भेजिए अपने सवाल इस मेल आईडी पर features@inext.co.in

तनाव से कैसे पाएं मुक्ति, साध्वी भगवती सरस्वती से जानिए इसका स्मार्ट सॉल्यूशन

अपने लक्ष्य पर कैसे स्थिर रहें? जानिए साध्वी भगवती सरस्वती जी से

 

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk