कानपुर। रणबीर ने अपने घर में एक हाउस पार्टी रखी थी जिसमें कई सेलीब्रिटीज आए थे पर गौर करने वाली बात ये थी कि इसमें रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया और एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका भी शामिल हुई थीं। इस पार्टी में दीपिका अकेले नहीं रणवीर सिंह को भी अपने साथ ले कर आई थीं। फिलहाल इस पार्टी में जहां आलिया और दीपिका प्वॉन्ट ऑफ अट्रैक्शन बनी रहीं वहीं पार्टी में आमिर खान, शाहरुख खान और करण जौहर भी नजर आए। फिलहाल ये बात जानना अहम है कि पार्टी में जब दीपिका और आलिया एक दूसरे के सामने पडी़ तो क्या हुआ।

रणबीर कपूर की हाउस पार्टी में गर्लफ्रेंड आलिया और एक्स दीपिका का हुआ सामना और फिर...

जब आलिया-दीपिका का हुआ सामना

रणबीर की हाउस पार्टी में आलिया और दीपिका एक साथ नजर आईं पर ये बात काफी दिलचस्प है कि जब दोनों सामने पडी़ तो उनका क्या रिएक्शन हुआ। पार्टी के दौरान उनका जो भी रिएक्शन रहा वो आपको ये तस्वीर देख कर खुद ही पता चल जाएगा। दरअसल रणबीर की हाउस पार्टी की एक तस्वीर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें पार्टी में मौजूद सभी नजर आ रहे हैं। तस्वीर की खास बात ये है कि इसमें रणबीर कपूर अपना एक हाथ दीपिका के कंधे पर रखे हैं और एक हाथ रणवीर सिंह के कंधे पर। वहीं आलिया भी हैप्पी मूड में नजर आ रही हैं।

रणबीर कपूर की हाउस पार्टी में गर्लफ्रेंड आलिया और एक्स दीपिका का हुआ सामना और फिर...

इस वजह से करण-आलिया दिखे रेड में

तस्वीर में करण जौहर और आलिया भट्ट रेड कलर के कॉम्बिनेशन में कपडे़ पहने नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि करण इंडस्ट्री में आलिया के मेंटर हैं। करण उन्हें हमेशा राह दिखाते हैं और अब आलिया उनकी एक अपकमिंग फिल्म में भी नजर आने जा रही हैं। करण की इस अगले ड्रीम प्रोजेक्ट का नाम 'तख्त' है। फिल्म में रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। 'तख्त' मुगल काल की एक पीरियड ड्रामा मूवी होगी जिसमें जाह्नवी कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और विक्की कौशल जैसे बडे़ एक्टर अभिनय करते दिखेंगे।

रणबीर कपूर की हाउस पार्टी में गर्लफ्रेंड आलिया और एक्स दीपिका का हुआ सामना और फिर...

कपूर परिवार ने आरके स्टूडियो में सेलीब्रेट की अपनी आखिरी गणेश चतुर्थी, देखें तस्वीरें

तस्वीरें : प्रियंका के बाद आलिया पर भी लगा कॉपी कैट का ठप्पा, ड्रेस के साथ-साथ इस एक्ट्रेस की स्टाइल भी की कॉपी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk