1- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह साफ-साफ देखा जा रहा है कि कैसे इंडिगो फ्लाइट के कर्मचारी अपने एक यात्री के साथ मारपीट कर रहे हैं। यह यात्री चेन्नई से दिल्ली आया था। इंडिगो के कर्मचारीयों ने अपनी सफाई में कहा है कि पहले उस यात्री ने अपशब्द कहे उसके बाद ही हाथापाई शुरू हुई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इंडिगो की जमकर चुटकी ली गई। किसी ने कहा कि मेरे बॉस आ रहे हैं उन्हें पीट देना। 7 नवंबर को इंडिगो ने यात्री की पिटाई वाला वीडियो वायरल होने के बाद माफी मांगी थी। ये वीडियो 15 अक्टूबर, 2017 का है। चेन्नई से आए राजीव कटियाल आईजीआई एयरपोर्ट पर कोच बस का इंतजार कर रहे थे। तभी इंडिगो स्टाफ ने उनकी पिटाई की।

 



2- कुछ दिन पहले ही ओलंपिक रजत विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू के साथ भी इंडिगो के कर्मचारियों ने बुरा बर्ताव किया था। जिसकी जानकारी सिंधू ने ट्वीट करके दी थी। अपने ट्वीट में सिंधू ने कहा था कि इंडिगो स्टाफ अजीतेश ने मेरे साथ बहुत बुरा और अक्खड़ तरीके से व्यवहार किया। जब एक एयर होस्टेस ने उन्हें यात्री  के साथ सही व्यवहार करने की सलाह देने की कोशिश की तो हैरानी की बात है कि उसने एयर होस्टेस के साथ भी इसी तरह का बुरा व्यवहार किया। अगर इस तरह के लोग ऐसी नामी एयरलाइन जैसे इंडिगो के साथ काम करेंगे तो उसकी साख ही खराब होगी।
जब यात्रियों से भिड़े फ्लाइट कर्मचारी
3- दिल्ली से भोपाल आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में खराब स्नैक्स परोसने को लेकर स्टाफ यात्रियों से भिड़ गया। फ्लइट संख्या एआई 435 से भोपाल आ रहे थे। दिल्ली से टेकआफ होने के कुछ समय बाद ही विमान में स्नैक्स परोसा गया। सलीम के मुताबिक जैसे ही स्नैक्स का रैपर खोला उसमें दुर्गध आने लगी। उसी समय एयर होस्टेस एवं क्रू मेंबर्स से इसकी शिकायत की लेकिन स्टाफ इस बात को लेकर भिड़ गया। दूसरे यात्रियों ने भी खराब स्नैक्स को लेकर अपनी बात कही लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। इस पर सांसद भड़क गए और उनकी क्रू मेंबर से बहस भी हो गई। सलीम ने भोपाल एयरपोर्ट पर उतरते ही कम्पलेंट बुक में शिकायत दर्ज की। बाद में वे विदिशा रवाना हो गए। सलीम विदिशा निवासी हैं।
जब यात्रियों से भिड़े फ्लाइट कर्मचारी
4- पश्चिम बंगाल से बागडोगरा से दिल्ली आ रही उड़ान संख्या AI 800 में एसी खराब होने की वजह से यात्रियों ने जब इसकी शिकायत स्टाफ से की तो वो यात्रियों से भिड़ गया। सांस लेने के लिए यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क का सहारा लेना पड़ा। एसी सिस्टम खराब होने के बाद फ्लाइट के अंदर गर्मी बढ़ने की वजह से लोग खद को राहत देने के लिए फ्लाइट में अखबारों से हवा करते नजर आए। फ्लाइट में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण कुछ यात्रियों की हालत बिगड़ने की भी खबर है। यात्रियों ने बताया कि उड़ान भरने से पहले ही फ्लाइट की काम नहीं कर रहा था। जब यात्रियों ने इसकी शिकायत की तो स्टाफ ने कहा कि फ्लाइट के उड़ान भरते ही एसी काम करने लगेगा जबकि ऐसा नहीं हुआ और फ्लाइट के उड़ान भरते ही यात्रियों की गर्मी से हालत खराब होने लगी।
जब यात्रियों से भिड़े फ्लाइट कर्मचारी

 

Business News inextlive from Business News Desk