1- तेलंगाना सरकार गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को बतुकम्मा साड़ी दे रही है। इसके लिए सरकार ने 222 करोड़ रुपए भी खर्च किए हैं। साड़ी मिलने के बाद महिलाओं ने आरोप लगाया है कि साड़ी बहुत ही घटिया किस्‍म की है।

2- पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के संसदीय क्षेत्र लखनऊ में 2004 में बीजेपी नेता लालजी टंडन ने अपने जन्मदिन पर साड़ी बांटने का कार्यक्रम किया था। इस दौरान हुई भगदड़ से 21 महिलाओं की मौत हुई थी।

3- भाजपा सरकार में केंद्रीय संसाधन विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में हारने के बाद भी वहां की महिलाओं को साड़ी बांटी थी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने मंत्रियों से दिवाली के मौके पर गिफ्ट ना बाटने की सलाह दी थी। इसके बाद भी स्‍मृति ईरानी ने 7 हजार साडि़यों का वितरण किया।

4- तृणमूल कांग्रेस की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को साड़ी तथा पुरुषों को लुंगी प्रदान की गई। मेदिनीपुर शहर के अलग-अलग हिस्‍सो में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक परिवारों के बीच घर-घर जाकर 250 महिलाओं को साड़ी बांटी थी।

5- भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी ने रेकाबगंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच साड़ी वितरण किया था। साड़ी बांटने का कार्यक्रम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रखा था। इस दौरान महिलाओं को 250 साडि़यां बांटी गईं।

National News inextlive from India News Desk