8 जोन में बंटा है नगर निगम

8 फूड जोन बनेंगे शहर में

1 जोन में एक फूड वेंडिंग जोन होगा

200 अन्य वेंडिंग जोन भी होंगे हाईटेक

- स्मार्ट सिटी अंतर्गत शहर में खोले जाएंगे 8 फूड वेंडिंग जोन

- हर जोन में एक फूड वेंडिंग जोन होगा, फेमस व्यंजन रहेंगे उपलब्ध

abhishekmishra@inext.co.in

LUCKNOW

बस कुछ दिन का इंतजार, फिर आप घर बैठे जान सकेंगे कि आपके घर से फूड जोन कितनी दूर है। इसके साथ ही आपको यह भी जानकारी आसानी से मिल जाएगी कि उस फूड जोन में समोसा ज्यादा अच्छा है या चाउमीन या फिर बर्गर।

आठ फूड वेंडिंग जोन

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर में करीब आठ फूड वेंडिंग जोन खोले जाएंगे। हर जोन में एक फूड वेंडिंग जोन रहेगा, जिससे पब्लिक इसका लाभ ले सके। फूड वेंडिंग जोन उसी स्थान पर खोले जाएंगे, जहां पब्लिक कनेक्टिविटी आसानी से हो।

फेमस व्यंजन मिलेंगे

फूड वेंडिंग जोन को खास बनाने के लिए लखनऊ के फेमस व्यंजन यहां उपलब्ध रहेंगे। जिससे पब्लिक को अपने पसंदीदा व्यंजन का स्वाद लेने के लिए भटकना न पड़े। इतना ही नहीं, सभी फूड वेंडिंग जोन में रेट लिस्ट भी लगाई जाएगी, जिससे वेंडर निर्धारित रेट से अधिक कीमत नहीं ले सकेंगे।

सफाई पर फोकस

वेंडिंग जोन की साफ सफाई पर काफी फोकस किया जाएगा। जिससे फूड जोन में आने वालों को हर तरफ सफाई दिखे। इसके साथ ही फूड स्टॉल्स में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जाएगी।

200 अन्य वेंडिंग जोन

एक तरफ जहां फूड वेंडिंग जोन खोलने की तैयारी शुरू हुई है, वहीं दूसरी तरफ पूरे शहर में बनाए जा रहे 200 वेंडिंग जोन को कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से इंटीग्रेट किया जाएगा। जिससे स्मार्ट एप की मदद से पब्लिक को वेंडिंग जोन की लोकेशन की सटीक जानकारी मिले। प्रमुख प्लेस पर स्थित वेंडिंग जोन में कैमरे आदि भी लगाए जाएंगे। जिससे अगर वेंडिंग जोन का कोई भी नियम टूटता है तो तुरंत इसकी सूचना निगम अधिकारियों तक पहुंचे।

अगले माह से शुरू

प्रयास है कि 31 मार्च तक सभी फूड वेंडिंग जोन स्थापित कर दिए जाएं। जिससे शहर की पब्लिक को इन फूड वेंडिंग जोन का लाभ मिलने लगे।

स्मार्ट एप भी होगा लांच

वेंडिंग जोन से जुड़ी सारी जानकारी पब्लिक को स्मार्ट एप की मदद से मिलनी है। ऐसे में सबसे पहले स्मार्ट एप लांच करने की तैयारी हो रही है। प्रयास है कि 20 मार्च तक स्मार्ट एप लांच कर दिया जाए। जिससे इस एप को वेंडिंग जोन व अन्य सुविधाओं से इंटीग्रेट किया जा सके।

आठ फूड वेंडिंग जोन के लिए प्लान तैयार किया जा चुका है। हर एक जोन में एक फूड वेंडिंग जोन रहेगा। सभी वेंडिंग जोन की जानकारी स्मार्ट एप से आसानी से मिलेगी।

डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी, सीईओ, स्मार्ट सिटी