1- बिल गेट्स
दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिलगेट्स 81 बिलियन संपत्ति के मालिक हैं। बिल वॉशिंगटन के मेडिना में बने 66000 स्क्वयारफुट के विला में अपना ज्यादातर वक्त बिताते हैं। बिल का ये महल वाशिंगटन लेक के किनारे बना हुआ है। इस घर को बनाने में 63 मिलियन डॉलर का खर्च आया था।
जानें अमेरिका के ये अमीर रहते कहां हैं
2- जैफ बेजोस
विश्व में अगर टॉप 2 रईस व्यक्तियों की बात करें तो दूसरे नंबर पर जैफ बेजोस का नाम आता है। जैफ ने अपना ईकॉमर्स का बिजनेस दुनिया के हर देश में फैलाया है। जैफ ने भी अपना महल वाशिंगटन के मेडिना में बनवाया है। यह महल अपने आप में बुहत अनोखा है। स्वीमिंग पूल से लेकर इस विला में ऐशो आराम की हर सुविधा मौजूद है।
जानें अमेरिका के ये अमीर रहते कहां हैं

3- बारेन बफेट
बारेन बफेट अमीरों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। बारेन 65.5 बिलियन की संपत्ति के मालिक हैं। बारेन ने ओमाह में अपने सपनो का महल बनाया है। उन्होंने 1958 में 31 हजार पांच सौ डॉलर में इस महल को खरीदा था। यह मकान 1921 में तैयार करवाया गया था। 6500 स्क्वायर फुट में फैला इस मकान में हर सुविधा मौजूद है।
जानें अमेरिका के ये अमीर रहते कहां हैं

4- मार्क जुकरबर्ग
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग इस कड़ी में चौथे नंबर पर हैं। 55.5 बिलियन संपत्ति के मालिक मार्क ने केलेफोर्निंया के पालो एल्टो में अपना सपनो का महल बनाया है। उन्होंने इस घर को बनाने में 9.9 मिलियन डॉलर खर्च किये। 5000 स्क्वायर फुट में फैला ये विला बहुत खूबसूरत है।
जानें अमेरिका के ये अमीर रहते कहां हैं

5- लैरी इल्सन
ऑरेकल के एग्जीक्यूटिव चेयरमेन लैरी 49.3 बिलियन संपत्ति के मालिक हैं। लैरी ने कैलेफोर्निंया के वुडसाइड में 110 मिलियन डॉलर वर्थ का महल है। 2012 में उन्होंने 500 मिलियन डॉलर का सबसे बड़ा आईसलैंड खरीदा था। लैरी के विला में 2 से 3 एकड़ की एक झील भी है। जिसे लैरी ने खासतौर पर तैयार करवाया है।
जानें अमेरिका के ये अमीर रहते कहां हैं

6- माइकल ब्लूमबर्ग
न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग के पास दुनियाभर में सैकड़ों प्रापर्टी है। कोलोराडो, फ्लोरिडा, लंदन सहित कई जगह उनके मकान हैं। 1989 में उन्होंने एक मकान खरीदा। यह महल देखने में बहुत खूबसूरत है। माइकल अपना ज्यादातर समय अपने घर पर ही बिताते हैं।
जानें अमेरिका के ये अमीर रहते कहां हैं

 

International News inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk