कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। 3 अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुनमुन धमेचा और अरबाज सेठ मर्चेंट के साथ गिरफ्तार किया था। ये लोग कॉर्डेलिया क्रूजेज के जहाज पर ड्रग पार्टी कर रहे थे। एनसीबी ने यहां छापा मारा औरआर्यन, मुनमुन और अरबाज समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था। मुंबई तट से दूर जहाज से ड्रग्स जब्त किए गए थे। फिलहाल जांच चल रही है।

आर्यन खान के साथ पकड़ी गईं मुनमुन धमेचा कौन हैं,इन तस्वीरों से भरा है सोशल मीडिया अकाउंट

मुनमुन धमेचा का नाम चर्चा में
आर्यन खान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान के बेटे हैं। अरबाज सेठ मर्चेंट आर्यन के करीबी दोस्त हैं। मुनमुन धमेचा कथित तौर पर एक कारोबारी परिवार से आती हैं। यहां हम मुनमुन के बारे में जानते हैं, जिसे आर्यन खान के साथ गिरफ्तार किया गया है।

आर्यन खान के साथ पकड़ी गईं मुनमुन धमेचा कौन हैं,इन तस्वीरों से भरा है सोशल मीडिया अकाउंट

कौन हैं मुनमुन धमेचा?
मुनमुन धमेचा एक फैशन मॉडल हैं जो एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। 39 साल की मुनमुन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया था।

आर्यन खान के साथ पकड़ी गईं मुनमुन धमेचा कौन हैं,इन तस्वीरों से भरा है सोशल मीडिया अकाउंट

भोपाल की रहने वाली हैं मुनमुन
मुनमुन धमेचा मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली हैं। फिलहाल उनके परिवार से कोई भी मध्य प्रदेश में उनके घर में नहीं रहता है। मुनमुन की मां का पिछले साल निधन हो गया था, जबकि इससे पहले उन्होंने अपने पिता अमित कुमार धमेचा को खो दिया था। उसका एक भाई प्रिंस धमेचा भी है, जो दिल्ली में काम करता है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सागर में पूरी की। सागर में बहुत कम लोग मुनमुन के बारे में जानते हैं। बाद में, वह छह साल पहले अपने भाई के साथ दिल्ली जाने से पहले कुछ समय के लिए भोपाल में रहीं।

सोशल मीडिया पर बोल्ड अंदाज
मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं उनकी आखिरी पोस्ट 22 सितंबर की खुद की एक तस्वीर थी। हालांकि उन्हें इंस्टाग्राम पर किसी भी सेलिब्रिटी द्वारा फॉलो नहीं किया जाता है, हालांकि उनकी कुछ सितारों के साथ पार्टी करते तस्वीरें हैं। मुनमुन काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं। उनकी इंस्टाग्राम तस्वीरें से यही दिखता है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk