सिंगापुर (रायटर)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रफ्तार दिन-ब-दिन तेजी से बढती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मुताबिक दूसरे दिन वैश्विक कोरोना वायरस मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज हुई है। बीते 24 घंटे में 259,848 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को सबसे बड़ी वृद्धि संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका से हुई। इसके पहले शुक्रवार को 237,743 नए मामले दर्ज हुए थे। वहीं कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में 7,360 की वृद्धि हुई। 10 मई के बाद से इस खतरनाक वायरस से हुई माैतों में एक दिन की यह सबसे बड़ी वृद्धि है। जुलाई में कोरोना से एक दिन में कोरोना से औसतन 4,800 मौतें हुई हैं, जो जून में एक दिन में औसतन 4,600 मौतें से थोड़ा अधिक है।

एक करोड़ 40 लाख से ज्यादा मामले सामने आए

दुनिया भर में महज सात महीनों में अब तक एक करोड़ 40 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। केवल 100 घंटो में 10 लाख मामले सामने आ गए। डब्लूएचओ के अनुसार अमेरिका में कोरोना के 71,484 नए मामले, ब्राजील में 45,403, भारत में 34,884 और दक्षिण अफ्रीका में 13,373 मामले सामने आए है। भारत शुक्रवार को संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्राजील के बाद कोरोना वायरस के 10 लाख से अधिक मामला दर्ज करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया।

एक दिन में लगभग 40,000 नए मामले दर्ज हुए

ब्राजील ने गुरुवार को 20 लाख के आंकड़े को पार कर लिया। यहां एक महीने से भी कम समय में मामले दोगुने हो गए हैं और एक दिन में लगभग 40,000 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अभी तक तीन लाख 72 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। अमेरिका इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है।

International News inextlive from World News Desk