इतिहास
कैटालोनिया कभी इबेरियन पेनिसुला (आधुनिक स्पेन व पुर्तगाल) का स्वतंत्र हिस्सा हुआ करता था। जिसकी अपनी भाषा, कायदे कानून व रीति रिवाज थे। 1150 में अरागॉन की रानी व रामन बेरेनगुइअर चतुर्थ (काउंट ऑफ बार्सिलोना) का विवाह हुआ। जिसके चलते जिस राजवंश की शुरुआत हुई बार्सिलोना व अरागॉन के सारे इलाके उसके अधीन आ गए। यह सिलसिला किंग फिलिप पंचम के राज तक चला। जब स्पेनिश उत्तराधिकार की लड़ाई 1707 में वेलसेनिया, 1714 में कैटालोनिया की हार व 1715 में बचे हुए द्वीपों के विलय व आधुनिक स्पेन के उदय के साथ समाप्त हुआ। बाद में आए राजाओं ने इस क्षेत्र विशेष पर स्पेनिश भाषा व नियम लादने की कोशिश की। बहरहाल थक हारकर 1931 में उन्होंने यह कोशिश छोड़ दी। इसके बाद 1938 में जनरल फ्रांसिस्को फ्रांको ने एरबो के युद्ध में विजय के बाद इस इलाके पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया। 1977 में यहां लोकतंत्र की वापसी हुई।
चीन ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए देश भर में लगाए दो करोड़ हाईटेक कैमरे, अपने यहां कब होगा ऐसा काम!
अर्थव्यवस्था
आजादी की मांग की जड़ें स्पेन में आए आर्थिक संकट में भी तलाशी जा सकती हैं। कैटालोनिया न केवल स्पेन का इंडस्ट्रियल हब है बल्कि इसकी गिनती देश के बेहद संपन्न क्षेत्र में होती है। यहां प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 35 हजार डॉलर है जो इजरायल, इटली व दक्षिण कोरिया से ज्यादा है। इतना ही नहीं अगर इसकी गिनती अलग की जाए तो यह दुनिया की 34वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। पुर्तगाल व हांगकांग से भी बड़ी।
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने विंडोज छोड़कर खरीदा एंड्रॉयड फोन
फूड और फुटबॉल
कैटालोनियावासियों को अपने खानपान व फुटबॉल की दीवानगी पर गर्व है। जहां दुनिया के सबसे बेहतरीन शेफ व रेस्तरां यहां पाए जाते हैं। वहीं स्पेन की राजधानी मैड्रिड के नाम पर बने फुटबॉल क्लब के साथ बार्सिलोना की राइवलरी जगजाहिर है।
International News inextlive from World News Desk
International News inextlive from World News Desk