कानपुर। गूगल पर इस समय खासी अफरा तफरी है क्योंकि उसने अजीब कारनामा कर दिया है। इस सर्च इंजन पर प्रियंका चोपड़ा का नाम  गलत दिखाया जा रहा है। गूगल पर प्रियंका का नाम सर्च करने पर प्रियंका सिंह लिख कर आ रहा है। ये नहीं पता कि इस गलती का कारण कोई बग है, गलत एंट्री है या कोई टेक्निकल फॉल्ट।

विकीपीडिया पर भी है गलती

आप गूगल पर जा कर प्रियंका चोपड़ा सर्च करिए तो रिजल्ट बॉक्स में प्रियंका चोपड़ा की जगह प्रियंका सिंह नाम नजर आयेगा। जबकि सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी के बाद जहां प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया है, वहीं बाकी जगह वो प्रियंका चोपड़ा के नाम से ही सर्च होती हैं। यहां तक कि विकीपीडिया भी टाइटिल में उनका नाम प्रियंका सिंह दिखा रहा है। हालाकि पेज पर क्लिक करने पर अंदर नाम सही है प्रियंका चोपड़ा जोनास। यह पता नहीं चल पा रहा है कि सर्च में उनका सरनेम सिंह क्यों दिख रहा है।

आखिर क्यों बदल दिया गूगल ने प्रियंका चोपड़ा का सरनेम और जोनास की जगह कर दिया सिंह

बनना चाहती हैं मां

हाल में वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में पीसी ने इच्छा जताई कि वह अब मां बनना चाहती हैं। वे सितंबर 2019 के वोग इश्यु में कवर गर्ल हैं। प्रियंका ने ये भी कहा कि वे बच्चे के साथ लॉस एंजेलिस में सेटल होना चाहती हैं। फिल्हाल वे राजकुमार राव के साथ नेटफिलिक्स की सीरीज में काम कर रही हैं जो अरविंद अडिगा के ‘मैन बुकर’ अवॉर्ड विनिंग नॉवल ‘द व्हाइट टाइगर’ पर बेस्ड है।वो नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में भी काम कर रही हैं और जल्द ही सोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी 'द स्काई इज पिंक'  में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आयेंगी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk