कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Valentine's Day 2023 : दुनिया भर में प्यार और रोमांस के एनुअल सेलिब्रेशन को वेलेंटाइन डे कहा जाता है। वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। कपल्स को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ लोग इस दिन अपने प्यार का व फीलिंग का इजहार करते हैं तो कुछ लोग अपने पार्टनर संग टाइम स्पेंड व उन्हें गिफ्ट आदि देते हैं। वैलेंटाइन डे से पहले के स्पेशल दिनों को वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। इस पूरे हफ्ते लव बर्ड्स काफी क्रेजी रहते हैं। ये दिन हैं रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और वैलेंटाइन्स डे। वैलेंटाइन लव वीक 7 फरवरी रोज डे से शुरू होता है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ समाप्त होता है। इसमें 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे और फाइनली 14 फरवरी वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

valentine's day 2023: क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे,ये है 7 से 14 फरवरी तक के लव वीक का पूरा कैलेंडर

इतिहास व महत्व
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन संत वैलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है। थर्ड सेंचुरी में रोम के एक क्रूर सम्राट क्लाॅडियस सेकंड का मानना था कि प्यार और शादी से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति खत्म हो जाती है। जिंदगी में अकेला पुरुष बेहतर योद्धा हो सकता है। इसलिए वह प्यार और शादी करने वालों से नफरत करता था। इतना नहीं उन पर काफी जुल्म भी ढाता था। इस पर बड़ी संख्या में लोग डरने लगे। हालांकि इस दाैरान एक कैथोलिक चर्च के पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट क्लाॅडियस सेकंड के आदेशों को खारिज किया। इसके साथ ही लोगों को प्रेम व शादी करने के लिए मोटिवेट किया। यह बात क्लाॅडियस को पता चली तो उसने 14 फरवरी पादरी वैलेंटाइन को मृत्यु दंड दिया था। इसके बाद से यह दिन सेलिब्रेट होने लगा।

Relationship News inextlive from relationship News Desk