पत्नी को था शक
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक अदालत ने पति की निजता में सेंध लगाने के जुर्म में पत्नी पर भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया। उस पर आरोप लगाया गया कि वह चोरी-छिपे पति का मोबाइल फोन देखा करती थी। पत्नी को शक था कि उसका पति कहीं धोखा तो नहीं दे रहा। रिपोर्ट के अनुसार, यूएई में रह रही गुमनाम महिला पर अजमन की एक आपराधिक अदालत ने 1,50,000 दिरहम (40,843 डॉलर) का जुर्माना लगाया है साथ ही उसे देश निकाला का भी आदेश दिया गया।

निजता का हनन
महिला का केस लड़ रही वकील ने कहा कि उसने अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का आरोप लगाया था। वह अपने पति पर काफी शक करती थी। उसने बिना इजाजत पति का मोबाइल फोन छूने और उससे कुछ तस्वीरें अपने फोन में ट्रांसफर करने की बात भी कबूली। पति ने इसके खिलाफ अदालत में एक शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने साइबर अपराध कानून के तहत महिला को दोषी पाया। इस कानून के तहत सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर दूसरे व्यक्ति की निजता में हस्तक्षेप करना दंडनीय है।

Bizarre News inextlive from Bizarre News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk