ष्ट॥न्ढ्ढक्चन्स्न्: शक में एक इन्सान हैवान बन गया और पत्नी की पीटकर जान ले ली। शक यह कि पत्नी का किसी दूसरे मर्द के साथ प्रेम संबंध है और उससे छिप कर मोबाइल पर बात करती है। घटना पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कुंडीयाधर गांव के तिरिलपी टोला की है।

तिरिलपी टोला में सोवन कुलवा अपनी पत्नी यसमती कुलवा और सात वर्ष के बेटे के साथ रहता था। सोवन कुलवा को शक था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे के फोन से छिप-छिप कर दूसरे मर्द के साथ बात करती है। बुधवार की शाम को चार बजे उसी शक में पत्?नी के साथ सोवन कुलवा ने मारपीट की। यह देखकर जब बड़े भाई ने सोवन को मना किया तो वह उससे भी उलझ गया।

डर से दूसरे के घर छिप गई थी यसमती

यह सब देकर पत्नी यसमती डर गई और किसी दूसरे घर जाकर छिप गई। सोवन रातभर पत्नी को खोजता रहा पर वह नहीं मिली। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे जब सभी लोग काम पर चल गए तो यसमती को लगा कि पति भी घर पर नहीं होगा। वह घर लौट आई। सोवन घर में ही सोया था। पत्नी को देखने के बाद वह उठा और डंडे से पीटने लगा। बुरी तरह घायल यसमती किसी तरह उठकर अपने विस्तर पर जाकर सो गई। दिनभर भूखे होने व मार से कमजोर होकर गुरुवार की रात करीब नौ बजे घर में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने किया हत्यारोपित पति को गिरफ्तार

शुक्रवार की सुबह सोवन ने गांव के डकुवा बेहरा चातर को पत्नी की मौत की खबर दी। डकुवा ने घटना की सूचना ग्रामीण मुंडा को दी। उसके बाद मंडा ने थाने को जानकारी पहुंचाई। करीब 11 बजे पुलिस गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया। आरोपित पति पत्नी के शव के समीप बैठकर रोता मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सोवन बता रहा जहर पीने की बात

ग्रामीण डकुवा बेहरा चातर ने बताया कि चार माह पहले भी सोवन कुलवा व पत्नी यसमती कुलवा के बीच मारपीट हुई थी। सोवन ने अपनी पत्नी को दम भर पीटा था। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले यसमती को साथ ले गए थे। करीब दो माह तक मायका में रहने के बाद सोवन कुलवा ने उसे वापस लाया था। उसके बाद से करीब डेड़ माह तक किसी प्रकार का दोनों के बीच झगड़ा नहीं हुआ। पर बुधवार को नशे में होने के कारण सोवन ने पत्नी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। अब हत्या के जुर्म से बचने के लिए यह बता रहा है कि पत्नी ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है।