ऐसी है जानकारी
बताया गया है कि हिल स्टेशन माउंट आबू में दो दिन में तापमान करीब 3 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। इससे अचानक से सर्दी का असर तेज हो चला है। शनिवार को हिल स्टेशन का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर बताया गया। वहीं इससे पहले गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके साथ ही अधिकतम तापमान भी 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

पूरे दिन चली सर्द हवाएं
पूरे दिन चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन के असर को बढ़ा दिया है। आबू की वादियों को लेकर बताया गया है कि दोपहर तक हल्का कोहरा छाया रहा। इसी के साथ जिलेभर में भी दिनभर सर्द हवाओं ने धूप के असर को कम कर दिया। इससे दिन में भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। उधर, अचानक बदल रहे मौसम से अस्पतालों में भी मौसमी बीमारियों के मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का ऐसा है कहना
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि माउंट आबू में गिरे तापमान का असर समूचे जिले में पड़ा है। जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में शीतलहर का ठीक-ठाक असर रहा। बादलों और सर्द हवाओं से बचने के लिए लोगों दिन भर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। इसके साथ ही अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन करते लोग भी कई जगह नजर आए।

ऐसे बदला मौसम का मिजाज
उधर, छोटे बच्चों के लिए भी आफत और बढ़ गई है। ठिठुरती हवाओं के बीच स्कूल तक पहुंचना उनके लिए बहुत बड़ी आफत बन चुका है। मौसम में बदलाव को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिलस्टेशन माउंट आबू के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बीती 12 जनवरी को यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पर पहुंच गया था। इससे लोगों ने सर्दी से काफी राहत महसूस की थी। उधर, तापमान अब फिर से न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे सर्दी अचानक से बढ़ गई है।

inextlive from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk