नई दिल्ली/जयपुर (एएनआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 48,661 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोविड-19 पाॅजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 13,85,522 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 4,67,882 मामले अभी सक्रिय हैं। 8,85,577 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर अपने वतन को जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 705 मरीजों ने कोविड-19 संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 32,063 हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 3,66,368 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। यह आंकड़ा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा है।
सभी लैब टेक्निशियनों को दिए गए आधार संबंधी जरूरी निर्देश
राजस्थान में कोरोना वायरस की जांच के लिए आधार जरूरी कर दिया गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए एक नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक, लैब टेक्निशियनों के लिए व्यक्ति से लिए गए नमूनों की आरटी-पीसीआर एप पर सभी जानकारी अपलोड करना अनिवार्य होगा। सभी लैब टेक्निशियनों को निर्देश दिया गया है कि वे आरटी-पीसीआर एप पर आधार कार्ड नंबर भी फीड करेंगे। जिनका आधार कार्ड नहीं होगा जैसे छोटे बच्चों का तो उनके परिवार के किसी व्यक्ति का आधार नंबर अपलोड करना होगा। राज्य सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि कोविड-19 मरीजों को उनके घर पर होम आइसोलेशन के दौरान और उनसे संपर्क में आए सभी को हाइड्रोक्सिनक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) और प्रोफिलेक्सिस भी दी जाए। नई गाइडलाइन के मुताबिक, कोविड-19 जांच के 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से देनी होगी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश मौत संक्रमण
अंडमान और निकोबार द्वीप 0 290
आंध्र प्रदेश 985 88671
अरुणाचल प्रदेश 3 1126
असम 77 31086
बिहार 234 36604
चंडीगढ़ 13 852
छत्तीसगढ़ 39 7087
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 2 860
दिल्ली 3806 129531
गोवा 33 4686
गुजरात 2300 54626
हरियाणा 389 30538
हिमाचल प्रदेश 11 2049
जम्मू और कश्मीर 305 17305
झारखंड 82 7836
कर्नाटक 1796 90942
केरल 59 18098
लद्दाख 3 1276
मध्य प्रदेश 799 26926
महाराष्ट्र 13389 366368
मणिपुर 0 2176
मेघालय 5 646
मिजोरम 0 361
नागालैंड 4 1289
ओड़िशा 130 24013
पुद्दुचेरी 38 2654
पंजाब 291 12684
राजस्थान 613 35298
सिक्किम 0 499
तमिलनाडु 3409 206737
तेलंगाना 455 52466
त्रिपुरा 11 3862
उत्तराखंड 63 5961
उत्तर प्रदेश 1387 63742
पश्चिम बंगाल 1332 56377

National News inextlive from India News Desk