नई दिल्ली/लखनऊ/कानपुर (एएनआई/आईएएनएस)। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के 52,972 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में जानलेवा वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 18 लाख के पार पहुंच गया है। एक दिन में कोविड-19 के संक्रमण से 771 मरीजों की मौत होने की रिपोर्ट है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में कोविड-19 से अब तक कुछ 18,03,696 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 5,79,357 एक्टिव केस हैं और 11,86,203 मरीज या तो घर पर ही स्वस्थ हो चुके हैं या अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज होकर घर और वतन को जा चुके हैं। कोविड-19 के संक्रमण से देश में अब तक 38,135 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2 अगस्त तक देश में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी
रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद ट्वीट करके कोविड-19 पाॅजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर उन्होंने जांच करवाई तो रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। डाॅक्टरों की सलाह पर वे अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। फिलहाल वे स्वस्थ हैं।


उत्तर प्रदेश के एक अन्य मंत्री कोविड-19 पाॅजिटिव
यूपी के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की कोविड- 19 जांच पाॅजिटिव आई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और दो अन्य विधायक की जांच भी पाॅजिटिव आई है। महेंद्र सिह के अलावा 8 अन्य राज्य मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी, चेतन चौहान, उपेंद्र तिवारी, रघुराज सिंह और जय प्रताप सिंह की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इन सभी का इलाज चल रहा है। कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरूण की रविवार को कोविड-19 की वजह से मौत हो गई थी। उनकी रिपोर्ट पिछले महीने पाॅजिटिव आई थी। उनका संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज चल रहा था। दो अन्य मंत्रियों सतीष महाना और ब्रजेश पाठक का परिवार भी संक्रमित हो गया था।
कोरोना पाॅजिटिव UP अधिकारी ने की आत्महत्या
नोवल कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर यूपी के एक ब्लाॅक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वे 52 साल के थे। पुलिस के मुताबिक, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर सुरेश चंद्र वर्मा के परिजन उन्हें 26 जुलाई को उर्सला हाॅर्समेन अस्पताल ले गए थे। अगले दिन उनकी कोरोना वायरस की जांच की गई। परिजनाें ने कहा कि 1 अगस्त को उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। डाॅक्टरों ने उन्हें घर पर ही क्वाॅरंटीन होने की सलाह दी। कोतवाली के इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने कहा कि बीईओ रविवार को अपने कमरे में छत के पंखे से लटके पाए गए थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और जांच जारी है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 484 242 8
आंध्र प्रदेश 74404 82886 1474
अरुणाचल प्रदेश 699 996 3
असम 10415 32384 105
बिहार 20306 36389 329
चंडीगढ़ 400 698 19
छत्तीसगढ़ 2482 6991 58
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 416 766 2
दिल्ली 10356 123317 4004
गोवा 1809 4668 53
गुजरात 14572 46504 2486
हरियाणा 6396 29690 433
हिमाचल प्रदेश 1130 1559 14
जम्मू और कश्मीर 7893 13127 396
झारखंड 7723 4682 118
कर्नाटक 74598 57725 2496
केरल 11366 14463 82
लद्दाख 351 1108 7
मध्य प्रदेश 9099 23550 886
महाराष्ट्र 148843 276809 15576
मणिपुर 1087 1737 7
मेघालय 605 264 5
मिजोरम 224 258 0
नागालैंड 1282 648 5
ओड़िशा 12761 21955 197
पुद्दुचेरी 1445 2309 52
पंजाब 5964 11466 423
राजस्थान 12391 30710 703
सिक्किम 368 289 1
तमिलनाडु 56998 196483 4132
तेलंगाना 18547 47590 540
त्रिपुरा 1742 3605 27
उत्तराखंड 3070 4437 86
उत्तर प्रदेश 38023 53168 1730
पश्चिम बंगाल 21108 52730 1678

National News inextlive from India News Desk