RANCHI : रिम्स कैंपस में अब विजिटर्स की एंट्री आसान नहीं होगी। रांची पुलिस की इजाजत के बाद ही हॉस्पिटल में आप प्रवेश कर पाएंगे। इसके लिए सभी एंट्री गेट पर जवान तैनात किए जाएंगे। जिन वाहनों में एंट्री का स्टिकर नहीं लगा होगा, उन्हें किसी भी हाल में अंदर आने नहीं दिया जाएगा। हॉस्पिटल कैंपस को असमाजिक तत्वों से मुक्ति दिलाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। रिम्स डायरेक्टर ने इस बाबत डीजीपी से मुलाकात कर सहयोग मांगा है।

अवैध रास्ते होंगे बंद

डायरेक्टर डॉ बीएस शेरवाल ने बताया कि रिम्स की चारों ओर से घेराबंदी की जाएगी। साथ ही उन सभी अवैध रास्तों को बंद किया जाएगा, जिससे लोग आना-जाना कर रहे हैं। सिर्फ मेन गेट से ही डॉक्टर्स, स्टाफ्स और मरीजों व उनके परिजनों की एंट्री होगी। बिना किसी वजह के किसी को भी हॉस्पिटल के अंदर आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके लिए रांची पुलिस के जवान गेट पर तैनात रहेंगे

समय पर जारी करें सर्टिफिकेट

नगर निगम के दफ्तर में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए हर दिन दर्जनों लोग आ रहे हैं। यहां उनसे आवेदन तो लिए जा रहे हैं, लेकिन प्रमाण पत्र जारी करने में विलंब किया जा रहा है। कई लोग सर्टिफिकेट लेने के लिए कई दिनों से नगर निगम का चक्कर लगा रहे हैं। निगम के एएमसी विद्यानंद शर्मा पंकज को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने कर्मचारियों को इसके लिए फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के काम में तेजी नहीं आई तो आउटसोर्स पर कर्मचारी बहाल कर लिए जाएंगे।