6 साल की उम्र में पहली बार देखा था एलियंस

अमेरिका के इदाहो में रहने वाली 40 साल की की महिला ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया है। इस महिला का नाम अमेरिका में सार्वजनिक कर दिया गया है। महिला जब 6 साल की थी तब से उसके साथ यौन शोषण किया जा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह शारीरिक दुर्व्यवहार किसी इंसान ने नहीं बल्िक एलियंस ने किए हैं। हालांकि कुछ लोग महिला की बातों को बस एक अफवाह बता रहे हैं लेकिन महिला सबूत देने को तैयार है।

यह भी पढ़ें : OMG! रात में छत पर उतरा एलियन, इन्होंने कर लिया फ्रीजर में कैद

काफी डरी हुई थी महिला

पीड़ित महिला का दावा है कि बीते सालों में उसने कई एलियंस से मुलाकात की है। इसमें कुछ अच्छे थे, तो कुछ बुरे। छह साल की उम्र में पहली बार उसने एलियंस और भूत का अनुभव किया था। इसके बाद लगातार कई सालों तक ये एलियंस धरती पर आते रहे। महिला का यह भी कहना है कि शुरुआत में वह काफी डर गई थी लेकिन अब इतने सालों बाद वह यह राज सबको बता रही है।

यह भी पढ़ें : ग्रह प्रॉक्सिमा बी जाकर एलियंस से हाथ मिलाएंगे जुकरबर्ग

स्पेसशिप पर भी ले गए

इस अमेरिकी महिला का दावा है कि उसने एलियंस की स्पेसशिप भी देखी है। जो काफी अजीबोगरीब लग रही थी। ये एलियंस कभी धरती तो कभी स्पेसशिप में ले जाकर महिला का हर तरह से शोषण करते थे। महिला का यहां तक कहना है कि उसकी जुड़वां बहन के साथ भी यही सबकुछ हुआ लेकिन वह सामने आकर बताने से डरती है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk