GORAKHPUR:

शाहपुर इलाके के जंगल सालिक राम भगतपुरवा में सिपाही की पुत्री नीलम (35) ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। पति से विवाद के बाद वह मौसी के घर पर ही रहती थी। उसके दोनों बेटे पति के घर थे। मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा था। इसी बीच बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया पर देखकर वह दो दिन पहले मिलने गई थी जिसके बाद गुमसुम रह रही थी और शुक्रवार को उसने खुदकुशी कर ली। गगहा के बनपुरवा निवासी योगेंद्र यादव रिटायर सिपाही हैं। उनकी बेटी नीलम की शादी 2005 में खोराबार के सिक्टौर निवासी धमर्ेंद्र यादव के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी है। लेकिन इसी बीच पति-पत्‍‌नी के बीच विवाद होने लगा। नीलम ने पति पर किसी और से अनैतिक संबंध होने का आरोप लगाया था और मामला फैमिली कोर्ट में भी चल रहा है। बच्चे पति के घर रहने की वजह से वह नहीं मिल पाती थी। दो दिन पहले वह मौसी के लड़के के साथ जाकर बच्चों से मुलाकात की और तब से परेशान ही थे। शुक्रवार की सुबह कमरे में कुंडी से लटकती नीलम की लाश मौसी ने देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया। नीलम की मां की मौत बहुत पहले ही हो गई थी और तब से ही वह मौसी के घर पर रहती थी। उसके मामा उसका आर्थिक सहयोग करते थे।