बेहद पसंद कर रहे

शायद यह पढ़कर आप भी शॉक्ड हो जाएं कि एक लड़की जिसे कोई नहीं जानता है कि वह किस देश की है और कहां रहती हैं। सबसे खास बात तो यह है कि वह कुछ खास काम भी नहीं करती है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। आज वह सोशल मीडिया की स्टार बन गई हैं। 'ब्रेडफेसब्लॉग' नाम की इस साइट उसके फॉलोवर्स काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। उसके वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। जी हां इन दिनों सोशल मीडिया साइट पर एक चाइनीज लड़की ब्रेड को टेबल पर रखकर चेहरे रगड़ते दिखती है। केजर रोल से लेकर फ्लैक्स सीड ब्रेड, इटैलियन लोफ, हवाई स्वीट रोल, कॉर्न ब्रेड व नान ब्रेड आदि को वह टेबल पर रखती है। उसके बाद धीरे धीरे उस पर अपना चेहरा रगड़ने लगती है।

फॉलोवर्स की संख्या

यह काम काम वह करीब पिछले 1 महीने से अधिक समय से कर रही है। अब तक वह करीब 14 वीडियो डाल चुकी है। सबसे खास बात तो यह है कि वह हर वीडियो में वह एक नई ड्रेस में होती है। इतना ही नहीं ब्रेड भी अलग अलग देशों की होती हैं। जिससे लोग उसके पोशाक से भी उसे नहीं पहचान पा रहे है। फिर भी उसे लोग काफी एक्साइटमेंट से देखते हैं। अब तक उसके फॉलोवर्स की संख्या करीब 15 हजार से अधिक हो चुकी हैं। लोग उसके इस अजीबोगरीब काम के पीछे का राज न समझते हुए भी उसे देखते हैं। जिसके बाद लोग अपने अपने हिसाब से इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

inextlive from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk