-आईजी ने दिए हर थाने में महिला डेस्क बनाने के आदेश, दिन में लगेगी महिला संतरी की ड्यूटी

-आईजी का क्राइम मीटिंग में महिला अपराध पर रहा फोकस, लापरवाह पुलिसकर्मियों को सख्त संदेश

KANPUR : शहर समेत रेंज के सभी जिलों की महिलाएं अब बेझिझक थाने जाकर एफआईआर दर्ज करा सकती हैं। उनको कोई दिक्कत न हो, इसके लिए आईजी मोहित अग्रवाल ने हर थाने में महिला डेस्क बनाने और दिन में महिला संतरी की ड्यूटी लगाने का आदेश्ा दिया है।

तत्काल दर्ज करें

आईजी ने ट्यूजडे को रेंज के सभी जिलों के कप्तान के साथ क्राइम मीटिंग की। जिसमें आईजी के फोकस में महिला अपराध था। उन्होंने सभी जिलों के कप्तानों को महिला अपराध संबंधी मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई हीलाहवाली करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने कहा कि थाने में ज्यादातर पुरुष पुलिस कर्मी ही शिकायत सुनते हैं। इस वजह से पीडि़त महिला उनको खुलकर पूरी बात नहीं बता पाती हैं। इसलिए उन्होंने हर थाने में महिला डेस्क बनाने और दिन में महिला संतरी की ड्यूटी लगाने का आदेश दिया है।

महिला को कस्टडी में रखें

इसके अलावा उन्होंने किसी भी दशा में महिला को पुलिस कस्टडी में न रखने का आदेश दिया। उन्होंने थानेदार से कहा कि अगर कोई महिला है तो उसने के लिए डीएम से संवाद कर अस्पताल में बेड रिजर्व कराए। इसके अलावा आईजी ने बैंकों की चेकिंग कर मानक पर खरे न उतरने पर उसे बंद करने का नोटिस जारी करने का आदेश दिया। उन्होंने सभी कप्तानों को हर दिन डॉयल 112 का रूट अपडेट कर मुख्यालय के एप में अपलोड करने का निर्देश दिया।