कानपुर। Women Ministers in Modi Cabinet 2019 पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में कई महिला सांसदों को भी मंत्री बनने का मौका मिला है, कौन-कौन महिला सांसद मंत्री बनी हैं। आइये उनके बारे में जानें।

निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 2014 की मोदी सरकार में रक्षा मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण ने राजनीति में बेहद कम समय में अपना अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने जेएनयू से एमए इकोनॉमिक्स की डिग्री प्राप्त की और फिर यहीं से एमफिल किया है।
women ministers in modi cabinet 2019 : मोदी सरकार में निर्मला सीतारमण,स्‍मृति ईरानी सहित छह महिलाएं बनीं मंत्री
स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस बार भी भारत सरकार में मंत्री होंगी। पीएम मोदी के साथ उन्होंने भी मंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। मोदी के पहले कार्यकाल में स्मृति टेक्सटाइल मिनिस्टर रहीं। स्मृति ईरानी ने इस बार उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव लड़ा था। यहां इनका मुकाबला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हुआ। इस सीट पर ईरानी ने 55120 वोटों से जीत हासिल की। पिछली बार यहां से राहुल बतौर सांसद चुने गए थे।
women ministers in modi cabinet 2019 : मोदी सरकार में निर्मला सीतारमण,स्‍मृति ईरानी सहित छह महिलाएं बनीं मंत्री
हरसिमरत कौर बादल

मोदी सरकार में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मंत्रालय का जिम्मा संभालने वाली हरसिमतर कौर बादल ने गुरुवार को बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली। वह शिरोमणि आकली दल प्रमुख सुखबीर बादल की पत्नी व पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल की बहू हैं। वह लगातार तीसरी बार भटिंडा लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं।
women ministers in modi cabinet 2019 : मोदी सरकार में निर्मला सीतारमण,स्‍मृति ईरानी सहित छह महिलाएं बनीं मंत्री
साध्वी निरंजन ज्योति

फतेहपुर से चुनकर संसद पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति ने मोदी सरकार में राज्य मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने चुनाव में बीएसपी के सुखदेव प्रसाद वर्मा को लगभग दो लाख वोटों से हराया। उन्होंने इसी सीट से पिछला लोकसभा चुनाव भी जीता था। वह बीती सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं।
women ministers in modi cabinet 2019 : मोदी सरकार में निर्मला सीतारमण,स्‍मृति ईरानी सहित छह महिलाएं बनीं मंत्री

रेणुका सिंह सरुता
छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट से सांसद रेणुका सिंह सरुता को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदावार खेलसाय सिंह को डेढ़ लाख से भी अधिक वोटों से हराया।
women ministers in modi cabinet 2019 : मोदी सरकार में निर्मला सीतारमण,स्‍मृति ईरानी सहित छह महिलाएं बनीं मंत्री

देबश्री चौधरी
देबश्री चौधरी पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट से चुनकर पहली बार लोकसभा पहुंची हैं। इन्होंने टीएमसी के कन्हैयालाल अग्रवाल को 60,574 मतों से हराया। उन्हें इस सीट पर पांच लाख से भी ज्यादा वोट मिले।
women ministers in modi cabinet 2019 : मोदी सरकार में निर्मला सीतारमण,स्‍मृति ईरानी सहित छह महिलाएं बनीं मंत्री

National News inextlive from India News Desk