बिना शक कांग्रेस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खफा होना बनता है जिन्होंने इंदिरा गांधी के देश के होकर शेख हसीना की बहादुरी की तारीफ की। दरसल मोदी ने रविवार को ढाका विश्वविद्यालय में कहा था कि शेख हसीना एक महिला होने के बावजूद आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए हैं। हालांकि इस विवाद पर शेख हसीना के कार्यालय ने मोदी का पक्ष लिया है। हसीना के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि मोदी की टिप्पणी को गलत नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे महिला विरोधी बताते हुए लोगों ने ‘हैशटैग डिस्पाइट बीइंग ए वूमन’ के ट्वीट्स पर उनकी खिंचाई शुरू कर दी। हालांकि शाम होते-होते मोदी के समर्थन में भी लोग उतरे और ‘मोदी एमपॉवर्स वूमन’ हैशटैग ट्रेंड करने लगा। लोगों ने उन्हें महिलाओं का सच्चा सेवक बताया।

लेकिन विवादों से इतर आइए हम जानते हैं विश्व की ऐसी राष्ट्र प्रमुखों के बारे में जिनकी कार्यशैली और साहसी फैसलों ने विश्व के राजनीतिक ही नहीं भौगोलिक चेहरे को भी बदल कर नयी शक्ल दे दी. इन महिला राजनेताओं की हिम्मत को पूरी दुनिया ने सलाम किया है। 

Margaret Thacher

Margaret Thatcher
मारग्रेट हिल्डा बैरोनेस थैचर ब्रिटिश राजनीतिज्ञ थीं, जो बीसवी शताब्दी में सबसे लंबी अवधि (1979–1990) के लिए यूनाईटेड किंगडम की प्रधानमंत्री रही थीं। थैचर एकमात्र महिला हैं जिन्होंने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री पद कार्यभार संभाला हो। उनके राजनीतिज्ञ फैसलों और अटल इरादों के चलते उन्हें लौह महिला का खिताब दिया गया था और उनके तौर तरीकों के चलते एक नया ही शब्द इजाद हो गया था जिसे थैचरिज्म कहा गया।

Indira Gandhi

Indira Gandhi  
इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी  साल 1966 से 1977 तक लगातार 3 इनिंग्स के लिए भारतीय संघ की प्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी हत्या किए जाने तक भी वे भारत की प्रधानमंत्री रहीं। वे भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं हैं। यही नहीं उनके इरादों के आगे अमेरिका और रूस जैसे शक्तिशाली राज्यों को अपने फैसलों को सोच समझ कर लेना पड़ा है। सोवियत संघ से दोस्ती करके अमेरिका को पाकिस्तान की मदद करने से रोकने वाली इंदिरा गांधी ने ना सिर्फ विश्व राजनीति के समीकरण बदले बल्कि बांग्लादेश का र्निमाण करवा कर दुनिया का भौगोलिक नक्शा भी बदल दिया।

Benazir Bhutto

Benazir Bhutto
बेनज़ीर भुट्टो पाकिस्तान की 12वीं 1988 में फिर 16वीं 1993 में प्रधानमंत्री थीं। रावलपिंडी में एक राजनैतिक रैली के बाद आत्मघाती बम और गोलीबारी से दोहरा अाक्रमण कर, उनकी हत्या कर दी गई। पूरब की बेटी के नाम से जानी जाने वाली बेनज़ीर किसी भी मुसलिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री तथा दो बार चुनी जाने वाली पाकिस्तान की पहली प्रधानमंत्री थीं। वे पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख थीं।

महिला राष्‍ट्राध्‍यक्ष जिनके बोल्‍ड फैसलों की दुनिया हुई कायल

Khaleda Zia
बेगम खालिदा जियाऐ बांग्लादेशी पॉलिटीशियन हैं जो दो बार देश की प्रधानमंत्री रही हैं। पहली बार 1991 से 1996 तक और दूसरी बार 2001 से 2006 तक. जब 1991 में खालिदा ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली तो वो वहां की पहली महिला प्रधानमंत्री और किसी मुस्लिम देश में बनने वाली दूसरी महिला प्रधानमंत्री थीं। वे इस समय वे बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख हैं जिसके फाउंडर उनके पति जियाउर रहमान थे। 

Angela Merkel

Angela Merkel
एंजेला डोरोथी मर्केल जर्मनी की कामयाब राजनीतिज्ञ और भूतपूर्व शोध वैज्ञानिक हैं जो 2005 से जर्मनी की चांसलर हैं। मर्केल वर्ष 2000 से क्रिस्टियन डेमोक्रेटिक यूनियन (जर्मनी) का नेतृत्व कर रही हैं। वे जर्मनी की पहली महिला हैं जो इनमें से किसी भी पद का दायित्व संभाल रही हैं। फोर्ब्स मैग्जीन के विश्व के सबसे प्रभावशाली लोगों की वर्ष 2014 की सूची में मर्केल को महिलाओं में प्रथम स्थान मिला है और 2013 की संयुक्त सूची में उन्हें पाँचवाँ स्थान प्राप्त हुआ है। 2012 की जारी संयुक्त सूची में उन्हें दूसरा स्थान मिला था।

Hindi News from World News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk