कानपुर। Women's day 2020 Top ten Topics for speech and essays writing: 8 मार्च को दुनिया भर में सेलीब्रेट किए जाने वाले महिला दिवस को महिला सशक्तिकरण के सबसे अहम दिन के तौर पर याद किया जाता है। यह दिन महिलाओं द्वारा घर और समाज के प्रति किए गए त्‍याग, बलिदान को याद दिलाता है। साथ ही उनके प्रेम और समाज में उनके महत्व को याद करने का सबसे खास दिन है। महिलाएं घर और बच्‍चे संभालें या सेना में कमांडर बनकर युद्ध लड़ें या फिर मल्‍टीनेशनल कंपनी की टॉप लीडर बनकर सबसे बड़े फैसले लें, नारी हर वो काम कर सकती है, जो पुरुष करते हैं। कई बार महिलाएं पुरुषों से आगे बढ़कर काम करने की अपनी सुपर पॉवर सबको दिखा चुकी हैं। हर काम में उनके महत्‍व को बरसों तक इग्‍नोर किया गया, लेकिन अब दुनिया उनको आगे बढ़कर महत्‍व दे रही है।

कैसे हुई महिला दिवस की शुरुआत
महिला दिवस की शुरुआत से पहले 19 वीं शताब्दी के मध्य में, जब 8 मार्च, 1857 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में कुछ महिला श्रमिकों के एक समूह ने काम की बेहतर स्थिति और अच्‍छे वेतन की मांग के साथ एक विरोध प्रदर्शन किया। उस वक्‍त पुलिस ने आक्रामक रूप से उस प्रदर्शन को कुचल दिया, लेकिन कई सालों के बाद दृढ़ निश्चय रखने वाली उन महिलाओं ने अपनी मजदूर यूनियन बनाई। अपने महत्‍व और अधिकारों के लिए महिलाओं के उस निरंतर संघर्ष को याद करने के लिए साल 1911 में, 19 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) के रूप में मनाया गया। हालांकि महिला दिवस की तारीख को साल 1921 में बदलकर 8 मार्च कर दिया गया। तब से यह उसी दिन मनाया जाता है।

Happy Women's Day 2020 Wishes: आपकी जिंदगी में जो हो सबसे खास, उसे भेजें विमेंस डे का यह खूबसूरत उपहार

women's day 2020 top 10 speech & essays ideas : नारी के सम्मान में िस महिला दिवस लिख दो कुछ खास सबसे अलग सबसे अनोखा

कितने बार बदली गई महिला दिवस की डेट 'International Womens Day Kab Hai

Women's Day 2020 Speech & Essays Ideas in Hindi: महिला दिवस के मौके पर स्‍कूलों से लेकर तमाम संस्‍थानों में महिलाओं की जिंदगी से जुड़े हर मुद्दे पर स्‍पीच और डीबेट आयोजित की जाती हैं। साथ ही इन मुद्दों पर एक से बढ़कर एक एस्से या निबंध भी लिखे जाते हैं। तो चलिए यहां हम आपको दे रहे हैं कुछ स्‍पीच और एस्‍से आइडियाज, जिन पर आप भी बेहतरीन निबंध लिख सकते हैं, या स्‍पीच दे सकते हैं।

1: Women&यs Day या महिला दिवस की शुरुआत किसने और कहां की

2: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किसकी याद में मनाया जाता है

3: महिला सशक्तिकरण का क्‍या महत्‍व है

4: महिला सशक्तिकरण और महिला दिवस का क्‍या संबंध है

साल 2186 में भर पाएगा दुनिया का जेंडर गैप, यहां पढ़ें महिला दिवस से जुड़ी हर चौंकाने वाली बात

5: महिला सशक्तिकरण क्‍यों जरूरी है

6: महिला सशक्तिकरण से किसी देश में क्‍या बदलाव आ सकते हैं

7: महिला सशक्तिकरण का देश की आर्थिक स्थिति पर क्‍या असर होता है

8: महिला सशक्तिकरण और महिलाओं का सम्‍मान क्‍या एक दूसरे के पर्याय हैं

9: भारत में महिला सशक्तिकरण और महिला दिवस समारोह, सच या खानापूर्ति

10: भारत में पहली बार कब मनाया गया महिला दिवस

11: कब और क्‍यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

12: महिला सशक्तिकरण के स्‍तर पर दुनिया में कौन सा देश है सबसे आगे

13: विश्‍व में महिला सशक्तिकरण का रिपोर्ट कार्ड

14: दुनिया में कैसे सेलीब्रेट होता है महिला दिवस

15: महिला दिवस पर क्‍या करें खास, जो आप बन जाएं स्‍पेशल

National News inextlive from India News Desk