- मढ़ौली में हुई घटना, रोहनिया का रहने वाला था मजदूर

VARANASI

मंडुआडीह थाना एरिया के मढ़ौली में शनिवार की सुबह निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। मढ़ौली में एक व्यक्ति का मकान बन रहा है। इसमें कई मजदूर और मिस्त्री काम कर रहे हैं। रोज की तरह काम हो रहा था। दोपहर में जफराबाद (रोहनिया) निवासी मजदूर मुन्ना राजभर काम कर रहा था। ऊंचाई पर काम करने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सख्त जमीन पर गिर गया। सिर समेत बदन में कई जगहों पर गंभीर चोट लगी। मृतक के परिवार की ओर से स्थानीय थाने में कोई सूचना नहीं दी गयी है।